Author: admin

देहरादून/कोटद्वार: उच्चतम न्यायालय द्वारा लालढांग–चिल्लरखाल मोटर मार्ग के निर्माण पर लगी रोक हटाए जाने के बाद राज्य सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं कोटद्वार की स्थानीय विधायक तथा उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण के सतत प्रयासों एवं निर्देशों के क्रम में वन विभाग ने इस मार्ग के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) को कार्यदायी संस्था नामित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस निर्णय के साथ ही सड़क निर्माण से संबंधित प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रियाओं में तेजी आएगी…

Read More

डालनवाला पुलिस ने दो चोरी के मोबाइल बरामद किए, आरोपी बेचने की फिराक में था देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत डालनवाला पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल 23 वर्षीय आरोपी अनुज कुमार उर्फ कातिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार बीती 8 जुलाई को अंकित कुमार निवासी मूलतः बिजनौर (उत्तर प्रदेश) और वर्तमान में डीएल रोड, डालनवाला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रात के…

Read More

देहरादून में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी देहरादून।  देहरादून में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 जुलाई 2026 को जिले के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 10 जुलाई को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी…

Read More

जौनपुर: महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक बड़ी और गोपनीय कार्रवाई को अंजाम दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने बरसठी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर प्रतिबंधित मादक पदार्थ (एमडीएमए/MDMA) की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। चौंकाने वाली बात यह है कि मुंबई पुलिस ने स्थानीय थाना पुलिस को भनक दिए बिना इस पूरी रेड को अंजाम दिया और एक बड़े अंतरराज्यीय ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश किया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर नवनाथ डोले के नेतृत्व…

Read More

एसएसपी देहरादून की कुशल रणनीति से अपराधियों का बचना हुआ मुश्किल  अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व 02 स्कूटी हुई बरामद अभियुक्त सुनियोजित तरीके से क्षेत्र में रैकी कर देते थे वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम अपने मंहगे शौक पूरा करने के लिये अभियुक्तों द्वारा दिया गया था वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम।  गिरफ्तार अभियुक्तों में से 01 अभियुक्त पूर्व में भी चोरी के अभियोग में जा चुका है जेल  देहरादून  दून हॉस्पिटल के पास से हुई वाहन चोरी की अलग अलग घटनाओं के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीरों के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0:…

Read More

बठिंडा: पंजाब के बठिंडा में संपत्ति (प्रॉपर्टी) विवाद से जुड़े एक मामले में एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मोड़ सामने आया है। यहाँ एक 22 साल के युवा कारोबारी ने मानसिक तनाव और धमकियों से परेशान होकर कथित तौर पर सल्फास खाकर जान दे दी। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत होने के बाद, थाना थर्मल पुलिस ने मृतक की मां के बयानों के आधार पर मुख्य आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment to Suicide) का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बल्लाराम नगर (पहले अफीम वाली गली)…

Read More

बैठक के दौरान आगामी कावड मेले के दृष्टिगत सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश बैठक के उपरान्त मेला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण देहरादून। आगामी कांवड़ मेला–2026 के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं मेले के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर आज दिनाँक 09/08/2026 को ट्रांजिट कैम्प, ऋषिकेश में पुलिस द्वारा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुख्य नगर आयुक्त ऋषिकेश, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश तथा पीडब्ल्यूडी, जल संस्थान, विद्युत विभाग, नगर निगम तथा फायर…

Read More

सभी अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने के निर्देश, सड़क, बिजली, पेयजल और चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की पल-पल की समीक्षा बारिश के बीच मुख्यालय में जलभराव वाले क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण पौड़ी। जनपद में लगातार हो रही वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने गुरुवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए जनपद मुख्यालय स्थित आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर जिले के सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, संचार तथा राहत एवं बचाव व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी…

Read More

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में मानसून सीजन की शुरुआत के साथ ही विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा की रफ्तार काफी धीमी पड़ गई है। पीक सीजन (मई-जून) में जहां दोनों धामों में प्रतिदिन 15 से 20 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे थे, वहीं अब जुलाई महीने में यात्रियों की संख्या घटकर महज एक से डेढ़ हजार प्रतिदिन रह गई है। वर्तमान स्थिति को देखें तो दोनों धामों की यात्रा लगभग न के बराबर चल रही है। इस वर्ष चारधाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हुआ था। शुरुआती…

Read More

हिसार: हरियाणा के हिसार जिले के ऋषि नगर इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ श्मशान घाट के पास सुनसान जगह पर झाड़ियों में एक नवजात का भ्रूण फेंकने आए एक युवक को शहर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पॉलीथिन में रखा भ्रूण बरामद कर लिया है। आरोपी की पहचान जिले के गांव नियाणा निवासी अनिल के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ पुलिस ने संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हिसार शहर थाना पुलिस…

Read More