Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, August 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
    उत्तराखंड

    कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक

    adminBy adminJuly 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    बैठक के दौरान आगामी कावड मेले के दृष्टिगत सभी मूलभूत व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के दिये निर्देश

    बैठक के उपरान्त मेला क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण

    देहरादून। आगामी कांवड़ मेला–2026 के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन एवं मेले के सुचारु संचालन को सुनिश्चित करने हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर आज दिनाँक 09/08/2026 को ट्रांजिट कैम्प, ऋषिकेश में पुलिस द्वारा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक समन्वय बैठक आयोजित की गई।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, मुख्य नगर आयुक्त ऋषिकेश, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश तथा पीडब्ल्यूडी, जल संस्थान, विद्युत विभाग, नगर निगम तथा फायर सर्विस ऋषिकेश से आये अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग करते हुए मेले को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने हेतु विस्तृत विचार-विमर्श किया।

    इस दौरान कांवड़ यात्रा मार्गों पर यातायात संचालन, डायवर्जन प्लान, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता, संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न विभागों के मध्य समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    बैठक में इस बात पर विशेष बल दिया गया कि कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग, नगर निकाय, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संस्थान, अग्निशमन तथा अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करेंगे।

    अधिकारियों द्वारा सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने, यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए।

    बैठक का उद्देश्य आगामी कांवड़ मेला–2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।

    बैठक के उपरांत पुलिस अधीक्षक यातायात/ग्रामीण व अन्य उपस्थित अधिकारियों द्वारा कांवड़ मेला क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण किया गया।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version