Author: admin

आज शुक्रवार को पावन वृष लग्न में प्रातः 7 बजे विधिपूर्वक केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के दिव्य क्षण के साक्षी बने। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा केदारघाटी “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण शिवभक्ति में सराबोर हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस ऐतिहासिक क्षण के दौरान श्री केदारनाथ धाम पहुंचे और कपाट खुलने के पश्चात भगवान केदारेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने इस अवसर को अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया। मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया…

Read More

बुधवार रात नैनीताल में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले के सामने आने के बाद शहर में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। आरोप है कि वारदात एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति द्वारा की गई। जैसे ही यह खबर फैली, हिंदू संगठनों से जुड़े लोग आक्रोशित हो गए और मल्लीताल क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ करने लगे। कुछ दुकानदारों के साथ मारपीट की गई और राहगीरों को भी निशाना बनाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बाजार बंद हो गया और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। भीड़ ने आरोपी को पुलिस से अपने हवाले…

Read More

बुधवार से चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई है। देशभर से हजारों श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन को रवाना हो रहे हैं। यात्रा में शामिल होने से पहले तीर्थयात्रियों को कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। खास तौर पर, ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इनके बिना कोई भी वाहन यात्रा मार्ग पर नहीं जा सकेगा। ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए तीर्थयात्रियों को पहले पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद नजदीकी एआरटीओ कार्यालय में जाकर ग्रीन कार्ड बनवाया जा सकता है। यह प्रक्रिया greencard.uk.gov.in पोर्टल पर लॉग इन करके…

Read More

चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन में इस वर्ष पहली बार अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की जा रही है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रदेश पुलिस ने केंद्र सरकार से 10 अर्द्धसैनिक बल कंपनियों की मांग की है, जिनमें से छह कंपनियां गढ़वाल मंडल और चार कंपनियां कुमाऊं मंडल के धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर तैनात की जाएंगी। उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द इन कंपनियों का आवंटन कर देगी। यात्रा मार्ग को सुरक्षा के लिहाज से 15 सुपर जोन, 41 जोन और…

Read More

चारधाम यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब तीर्थयात्री आज यानी 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण भी करवा सकेंगे। इसके लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और विकासनगर में विशेष पंजीकरण काउंटर सुबह 7 बजे से खोल दिए गए हैं। सरकार ने इस कदम के जरिए यात्रा को और सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब तक कुल 21.55 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं। इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से होने जा रही है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम…

Read More

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने समाज में गहरी चिंता पैदा कर दी है। इस घटना में एक सेवानिवृत्त भारतीय सेना के फौजी पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का संगीन आरोप लगा है। इस मामले की शिकायत पीड़िता की मां ने की, जिसके बाद देहरादून के रायपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने अपनी मां को कई सालों की चुप्पी तोड़ते…

Read More

पाहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए नौसेना अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की अस्थियां शुक्रवार को हरिद्वार की पवित्र धरा पर वैदिक मंत्रों के बीच गंगा में विसर्जित की गईं। हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर हुए इस भावुक क्षण में परिवार समेत मौजूद हर आंख नम थी। 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट विनय के पिता राजेश नरवाल जब बेटे की अस्थियां गंगा में प्रवाहित कर रहे थे, तब उनका दुख फूट पड़ा। वे फफक-फफककर रोने लगे। वहां मौजूद तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया, पर माहौल बेहद मार्मिक हो गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु,…

Read More

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क और सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने जानकारी दी कि इस वर्ष यात्रियों के ऑफलाइन पंजीकरण 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे, जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही पंजीकरण केंद्रों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी और दस्तावेजों की प्रक्रिया को आसान बनाते हुए आधार कार्ड को मुख्य पहचान पत्र के रूप में मान्यता दी जाएगी। डीएम बंसल ने गुरुवार को ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण करते हुए बताया कि यात्रा मार्गों और ट्रांजिट कैंपों में यात्री सुविधाओं…

Read More

देहरादून के चौहान परिवार के लिए कश्मीर की वादियां एक पल में ही डर और दहशत की घाटी बन गईं। खूबसूरत पहलगाम में छुट्टियाँ मना रहा यह परिवार उस समय बाल-बाल बचा जब कुछ ही दूरी पर आतंकी हमला हो गया। केएस चौहान, जो उत्तराखंड सरकार के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में संयुक्त निदेशक हैं, अपनी पत्नी सुमित्रा, बेटे विनोद और बेटी अनन्या के साथ 19 अप्रैल को कश्मीर घूमने गए थे। उनकी यात्रा पहले गुलमर्ग, फिर डल झील और 23 अप्रैल को पहलगाम तक पहुंची। चारों ओर सुकून था, पर्यटकों की भीड़ और स्थानीय लोगों की गर्मजोशी –…

Read More

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की पारंपरिक प्रक्रिया के अंतर्गत गाडू घड़ा (तेलकलश) यात्रा 22 अप्रैल को राजदरबार नरेंद्र नगर से विधिवत शुरू हुई। देर शाम को महाराजा मनुजयेंद्र शाह ने सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, राजपरिवार, राजपुरोहित कृष्ण प्रसाद उनियाल, पुजारीगण, श्रद्धालुओं और श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के पदाधिकारियों की उपस्थिति में पूजा-अर्चना के बाद तेलकलश को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया। इससे पहले, 22 अप्रैल सुबह को डिम्मर गांव से डिमरी पंचायत के सदस्य ऋषिकेश पहुंचे थे और राजदरबार नरेंद्र नगर में पारंपरिक विधि से तेल निकालने की प्रक्रिया संपन्न हुई। सुहागिन महिलाओं ने पीतवस्त्र…

Read More