Author: admin

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले चारों धामों में प्रतिदिन दर्शन के लिए यात्रियों की संख्या तय करने संबंधी शासन के आदेश के बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की संख्या का कोई निर्धारण नहीं किया गया है। गंगोत्री पहुंचे मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यदि यात्रियों की संख्या अधिक बढ़ती है तो इस बारे में विचार किया जा सकता है। उधर, पर्यटन व धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारों धामों की धारण क्षमता के दृष्टिगत भीड़ प्रबंधन के उद्देश्य से दर्शनार्थियों की संख्या तय की गई है। मंगलवार…

Read More

उत्तराखंड में चंपावत सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है। 31 मई को वोटिंग और तीन जून को मतगणना होगी। कैलाश गहतोड़ी चंपावत सीट से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे। मतगणना के दिन 10 मार्च को उन्होंने मुख्यमंत्री के लिए चंपावत सीट छोड़ने का प्रस्ताव रख 21 अप्रैल को इस्तीफा भी दे दिया था। चंपावत सीट पर उपचुनाव की तारीख का एलान हो गया है। 31 मई को वोटिंग और तीन जून को मतगणना होगी। चंपावत सीट पर पहली बार उपचुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की तारीख का एलान करते हुए कहा कि ब्रजराजनगर…

Read More

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यूपी के रामपुर और अमरोहा से मिल्क प्रोडक्ट के नाम पर स्वीट पॉइजन भी जमकर बिक रहा है। खाद्य सुरक्षा की विजलेंस टीम की सूचना पर FDA ने देहरादून में तड़के इस पर कार्रवाई की। FDA की टीम ने 700 किलो नकली पनीर और 100 किलो नकली मावा पकड़ा है, जिसे आरोपी अमरोहा और रामपुर से देहरादून की डेरियों में बेच रहे थे। आरोपी सुभाष का कहना है कि वो पूरा सामान रामपुर से लेकर आता है और देहरादून की बड़ी डेरियों में बेचता है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो दिन पहले ही दून व…

Read More

अब उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए कोविड जांच और वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र की अनिवार्यता नहीं है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर मुख्य सचिव डॉ। एसएस संधु ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रदेश में तीन मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। दो साल बाद यात्रा में भारी संख्या में तीर्थ यात्रियों के आने की संभावना है। राज्य में बाहर से आने वाले यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए कोविड जांच को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई थी। इसे दूर करने के लिए मुख्यमंत्री के आदेश पर…

Read More

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन मई को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पहली बार उत्तराखंड आ रहे हैं। कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत ने योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि तीन मई को पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लाक में बिथ्याणी स्थित गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में आयोजित समारोह में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी उपस्थित रहेंगे। वह यमकेश्वर भी जाएंगे, जहां अपने परिजनों…

Read More

उत्तराखंड में ऊधम सिंहनगर जिले के काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक मनचले ने घर में घुसकर चाकू की नोक पर महिला से दुष्कर्म का प्रयास कर डाला। पीड़ित महिला की मां ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर घर में घुसकर उसकी विधवा पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास तथा विरोध करने पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। मोहल्ला अल्लीखां काली बस्ती निवासी एक…

Read More

काली सेना के डाडा जलालपुर में बुधवार को महा पंचायत के ऐलान के बाद गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में धारा 144 लागू कर दी गई है। महा पंचायत के लिए लगाया गया टैंट हटा दिया गया। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनायी रखी जाएगी। सोलह अप्रैल की शाम को हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई  शोभायात्रा पर पथराव के बाद टकराव हो गया था। मामले में काली सेना की ओर से बुधवार को डाडा जलालपुर गांव में महापंचायत का ऐलान किया गया था। संगठन से…

Read More

देवभूमि उत्तराखंड में चारधाम और श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की पंजीकरण संख्या में इन दिनों जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्यटन विभाग की वेबसाइट में आनलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं। अब तक इन सभी धामों के लिए एक लाख 66 हजार 314 श्रद्धालु अपना पंजीकरण करा चुके हैं। सबसे ज्यादा पंजीकरण 64151 केदारनाथ धाम के लिए कराए गए हैं। तीन मई को गंगोत्री व यमुनोत्री, छह मई को केदारनाथ और आठ मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से श्रद्धालुओं के आनलाइन पंजीकरण के लिए https://registrationandtouristcare.uk.gov.in/…

Read More

हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में नाबालिग को बहला फुसलाकर रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म कर उसकी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम एप पर वॉयरल कर देने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कनखल के रहने वाले एक व्यक्ति ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी बेटी को एक युवक आशीष चौहान अपने साथ रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले गया। आरोप है कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ युवक ने दुष्कर्म करते हुए उसकी अश्लील फोटो वीडियो बना ली। आरोप है कि बेटी को डरा धमकाकर वह लगातार…

Read More

देहरादून के जाखन क्षेत्र एक लॉज में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव दीवान बॉक्स में सड़ा गला हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजपुर रोड़ स्थित गेस्ट हाउस के एक कमरे में बेड के भीतर महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। शव एक से डेढ़ माह पुराना बताया जा रहा है, शव सड़ा-गला हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसका पति…

Read More