Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»हरिद्वार: हिंदू महापंचायत पर रोक, छह गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हरकत में शासन
    उत्तराखंड

    हरिद्वार: हिंदू महापंचायत पर रोक, छह गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हरकत में शासन

    adminBy adminApril 27, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरिद्वार: हिंदू महापंचायत पर रोक, छह गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हरकत में शासन
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    काली सेना के डाडा जलालपुर में बुधवार को महा पंचायत के ऐलान के बाद गांव को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों में धारा 144 लागू कर दी गई है। महा पंचायत के लिए लगाया गया टैंट हटा दिया गया। प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनायी रखी जाएगी। सोलह अप्रैल की शाम को हनुमान जयंती के अवसर पर निकाली गई  शोभायात्रा पर पथराव के बाद टकराव हो गया था। मामले में काली सेना की ओर से बुधवार को डाडा जलालपुर गांव में महापंचायत का ऐलान किया गया था। संगठन से जुड़े लोगों गांव पहुंच गए थे। गांव के शिव मंदिर में टैंट भी लगा दिया गया था।

    अब हिंदू महापंचायत पर हरिद्वार जिला प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय और एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने प्रेस कांफ्रेस के जरिए यह जानकारी दी। धारा 144 (सीआरपीसी की) लगाकर पांच से ज्यादा लोगों के इकट्ठे होने को गैरकानूनी घोषित कर दिया गया है। उधर, महापंचायत की तैयारी के लिए पहुंचे काली सेना के राज्य संयोजक स्वामी दिनेशांनद भारती और उनके छह समर्थकों को पुलिस ने मंगलवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महापंचायत के लिए लगाए गए टेंट को भी हटा दिया है। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर सामान को भी बाहर भिजवा दिया गया है। पांच किलोमीटर के दायरे में गश्त बढ़ाने के साथ ही आला अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल दिया है।

    गांव में किसी भी प्रकार की गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी सख्ती के साथ जुटा है। मंगलवार को भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ  ही पूरे गांव में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान लोगों से कानून का पालन करने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही अनाउंसमेंट कर क्षेत्र में धारा 144 लागू किए जाने की जानकारी दी जा रही है।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार हिंदू महापंचायत
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version