Author: admin

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देवभूमि की सबसे बड़ी ताकत उसकी आध्यात्मिक शक्ति है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड ठान ले तो आने वाले वर्षों में खुद को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित कर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य के मंदिर, आश्रम और योग की परंपरा को वैश्विक नेटवर्क से जोड़ा जा सकता है, जिससे उत्तराखंड न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा केंद्र बन सकेगा। 28 मिनट के भाषण में विकास और भविष्य…

Read More

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देहरादून पहुंचेंगे। एफआरआई (फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट) परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में वे 8,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री का पिछले चार वर्षों में 16वां उत्तराखंड दौरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी समारोह के दौरान 12 योजनाओं का लोकार्पण और 19 नई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें प्रमुख रूप से सौंग बांध, जमरानी बांध परियोजना और लोहाघाट में प्रस्तावित खेल महाविद्यालय शामिल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से राज्य के जल संसाधन, ऊर्जा, खेल और पर्यटन क्षेत्रों…

Read More

उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर नौ नवंबर को एफआरआई (Forest Research Institute) में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने को देखते हुए पूरे क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। रेसकोर्स पुलिस लाइन में एडीजी इंटेलीजेंस अभिनव कुमार ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति बिना जांच के कार्यक्रम स्थल में प्रवेश न कर सके। केवल अधिकृत व्यक्तियों और उनके वाहनों को ही जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। साथ…

Read More

राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित ऊषा कॉलोनी निवासी बिल्डर शास्वत गर्ग अपने पूरे परिवार के साथ बीते 20 दिनों से लापता हैं। पुलिस के अनुसार, शास्वत गर्ग अपनी पत्नी, बेटे और माता-पिता के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर हापुड़ स्थित अपने ससुराल गए थे। जानकारी के मुताबिक, 17 अक्तूबर की शाम को परिवार ने हापुड़ से देहरादून लौटने की बात कहकर यात्रा शुरू की थी। लेकिन उसके बाद से ही परिवार का किसी से संपर्क नहीं हुआ। परिजनों ने जब कई दिनों तक कोई खबर नहीं मिलने पर तलाश शुरू की, तब मामला हापुड़ पुलिस तक पहुंचा। हरिद्वार…

Read More

अपनी आगामी सनातन पदयात्रा की शुरुआत से पहले बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को उत्तराखंड की पवित्र धरती पर मां यमुना के तट पर विशेष पूजन-अर्चन किया। उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के गंगनानी क्षेत्र में उन्होंने विधिवत यमुना आरती की और यमुना जल को निर्मल एवं पवित्र बनाए रखने का संकल्प लिया। पूजा के बाद बाबा धीरेंद्र शास्त्री मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने यमुना मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। “यमुना निर्मल बहे, यही मेरा संकल्प” — बाबा धीरेंद्र शास्त्री पूजन के बाद बाबा ने कहा…

Read More

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के समग्र विकास, देवभूमि की संस्कृति और जनसांख्यिकीय संतुलन की सुरक्षा के लिए कड़े फैसले जारी रहेंगे। विधानसभा के विशेष सत्र में राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार साफ नीयत, स्पष्ट नीति और पारदर्शी प्रक्रिया के साथ शासन चला रही है। धामी ने कहा कि प्रदेश में अब न किसी भ्रष्टाचारी को संरक्षण मिलता है और न ही किसी घोटालेबाज को छोड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।…

Read More

त्तराखंड के नैनीताल ज़िले में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। टूरिस्टों से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर लगभग 60 फीट गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और 14 गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा ज्योलीकोट के मटियाली बैंड क्षेत्र में हुआ, जो अपनी तीखी ढलानों और घुमावदार सड़कों के लिए जाना जाता है। दिल्ली से आए थे श्रद्धालु, कैंची धाम से लौटते वक्त हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, वाहन में ड्राइवर सहित कुल 16 लोग सवार थे। यह सभी श्रद्धालु दिल्ली के बदरपुर क्षेत्र से बाबा नीब करौरी महाराज…

Read More

उत्तराखंड में 1 नवंबर को पारंपरिक उल्लास और लोकगीतों की गूंज के बीच ‘इगास’ या ‘बूढ़ी दिवाली’ का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व दिवाली के 11 दिन बाद मनाया जाता है, लेकिन इसका महत्व किसी साधारण त्योहार से कहीं अधिक है। इगास, उत्तराखंड की लोक-आस्था, संस्कृति और वीरता की स्मृतियों का प्रतीक है। जब पहाड़ के घरों में भैलो जलते हैं, ढोल-दमाऊं की थाप पर लोकनृत्य होते हैं और पकवानों की खुशबू फैलती है — तब पूरा उत्तराखंड “अपनी दिवाली” मनाता है। तीन मान्यताएं, एक भावना – बुराई पर अच्छाई की विजय 1. वीर माधो सिंह भंडारी की…

Read More

उत्तराखंड की सरज़मीं एक बार फिर गर्व से झूम उठी है। पिथौरागढ़ के छोटे से गाँव बड़ालू की बेटी खुशी चंद ने एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में देश का नाम रोशन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। बहरीन के मनामा में 23 से 30 अक्टूबर तक हुई तीसरी एशियाई युवा खेल प्रतियोगिता में खुशी ने अंडर-17 बालिका वर्ग (44–46 किग्रा) में शानदार प्रदर्शन कर चीन की बॉक्सर लूओ जिन्शियु को फाइनल में हराया। फाइनल तक का उनका सफर किसी प्रेरणा से कम नहीं रहा। खुशी ने जॉर्डन, सऊदी अरब और मंगोलिया की खिलाड़ियों को एक-एक कर मात देते हुए…

Read More

गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्तूबर को स्टेच्यू ऑफ यूनिटी में आयोजित होने वाली भव्य परेड में उत्तराखंड की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। इस झांकी में देवभूमि के आध्यात्मिक, प्राकृतिक और सांस्कृतिक वैभव की झलक दिखाई देगी। इस वर्ष राज्य ने अपनी झांकी को ‘अष्ट तत्व व एकत्व’ की थीम पर तैयार किया है, जो आठ तत्वों की समरसता और एकता की भावना को दर्शाती है। झांकी में उत्तराखंड के दिव्य धार्मिक स्थलों, प्राकृतिक सौंदर्य, पारंपरिक संस्कृति और सतत विकास की प्रगति को प्रस्तुत किया जाएगा। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने…

Read More