Author: admin
प्रदेश में निकाय चुनाव को कांग्रेस करो या मरो के अंदाज में लड़ेगी। सत्तारूढ़ दल भाजपा को हराने के लिए प्रमुख विपक्षी पार्टी संघर्ष की रूपरेखा तैयार कर रही है। अगले माह से सरकार को घेरने के लिए पार्टी कार्यकर्त्ता सड़कों पर उतरेंगे। बुधवार से प्रदेशभर में महंगाई पर चर्चा का प्रदेशव्यापी अभियान प्रारंभ होगा। प्रदेश में पांचवीं विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार पराजय मिलने के बाद कांग्रेस के सामने अस्तित्व बचाने का संकट उत्पन्न हो गया है। भाजपा ने मिथक तोड़कर लगातार दूसरी बार सत्ता प्राप्त की, वहीं कांग्रेस को बड़ी हार मिली। कांग्रेस के लिए करो या…
पहलगाम बस हादसे में पिथौरागढ़ का जवान भी शहीद, खबर सुनते ही गांव में छाया मातम बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे जम्मू के पहलगाम में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की दुर्घटनाग्रस्त बस में पिथौरागढ़ का जवान भी शहीद हो गया है। घी त्यार (त्योहार) के ठीक एक दिन पहले शहादत की खबर से गांव में शोक छा गया। पिथौरागढ़ के चंडाक क्षेत्र के भुरमुनी निवासी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) से मंगलवार देर सायं उनके आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने भेंट की। उन्होंने हरिद्वार जिले में पंचायत चुनाव (Panchayat Election) को देखते हुए स्थानीय नेतृत्व को समाप्त करने की शिकायत की तो मुख्यमंत्री धामी ने समुचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इसके बाद हरीश रावत ने 18 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास पर प्रस्तावित उपवास कार्यक्रम स्थगित कर दिया। मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के विरुद्ध पेपर लीक प्रकरण (UKSSSC Paper Leak Case) पर चल रही जांच का प्रभाव अन्य भर्ती परीक्षाओं…
कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार सुबह 11.10 बजे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) की एक बस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 10 जवानों की मौत हो गई। बस में ITBP के 39 और जम्मू कश्मीर पुलिस के 2 जवान सवार थे। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। सभी जवान अमरनाथ यात्रा से ड्यूटी कर लौट रहे थे। जवान अमरनाथ यात्रा के स्टार्टिंग पॉइंट चंदनवाड़ी से पहलगाम आ रहे थे। बीच में ही ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया है कि…
भारत और पाकिस्तान के बीच सियाचिन को लेकर हुई झड़प में शामिल रहे 19 कुमाऊं रेजीमेंट के लांसनायक चंद्रशेखर हर्बोला का पार्थिव शरीर 38 साल बाद सियाचिन में मिला है। इसकी सूचना सेना की ओर से उनके परिजनों को दी गई है। इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के हाथीगुर बिंता निवासी चंद्रशेखर हर्बोला 19 कुमाऊं रेजीमेंट में लांसनायक थे। वह 1975 में सेना में भर्ती हुए थे। 1984 में भारत और पाकिस्तान के बीच सियाचिन के लिए युद्ध लड़ा गया था। भारत ने इस मिशन का…
स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ उत्तराखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। राजधानी देहरादून के परेड मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विशिष्ट कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वजन को भी उन्होंने सम्मानित किया। दोपहर में मुख्यमंत्री ने ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंचकर भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में भी ध्वजारोहण किया। देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में मुख्यमंत्री (Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी…
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पर लगातार उंगलियां उठ रही हैं और पेपर लीक मामले से आयोग सुर्खियों में बना हुआ है. UKSSSC पेपर लीक मामले में अन्य लोगों के नाम भी संदेह के घेरे में हैं, जिसकी पड़ताल जारी है। इसी बीच बीते दिन पेपर लीक मामले (UKSSSC Paper leak case) की कड़ियां जोड़ते हुए एसटीएफ ने उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को गिरफ्तार कर लिया। हाकम सिंह की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने उसे पार्टी से भी कर दिया है। पेपर लीक के मामले में आरोपित जिला पंचायत सदस्य नेता हाकम सिंह रावत अकूत संपत्ति का मालिक…
उत्तरप्रदेश के सहारनपुर से जैश-ए-मोहम्मद (JEM) और तहरीक-ए-तालिबान, पाकिस्तान (TTP) से जुड़े संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नदीम को गिरफ्तार किया गया है। यूपी ATS की पूछताछ में आतंकी नदीम ने बताया, “उसे जैश की ओर से बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा की हत्या का टास्क दिया गया था।” ATS का कहना है कि सूचना मिली थी कि गांव कुंडाकलां, थाना गंगोह सहारनपुर में एक युवक जेईएम और टीटीपी की विचारधारा से प्रभावित होकर फिदायीन हमले की तैयारी कर रहा है। जिसके बाद युवक को पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसके मोबाइल को जब्त कर लिया गया है। 8 अगस्त को ATS…
उत्तर प्रदेश के बड़े नकल माफिया गिरोह ने उत्तराखंड के नकल माफिया के साथ मिलकर उत्तराखंड सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की परीक्षा में पेपर लीक का खेल खेला। शनिवार को व्यायाम शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ ने यह दावा किया है। एसटीएफ के अनुसार, शिक्षक ने पूछताछ में कई अहम राज खोले हैं, जिससे मामले के तार यूपी के नकल माफिया गिरोह से जुड़ रहे हैं। गिरोह के पर्दाफाश के लिए एसटीएफ की टीमों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए रवाना कर दिया गया है। कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए एसटीएफ पेपर लीक मामले के लगभग तह…
हाईटेंशन विद्युत पोल पर तिरंगा झंडा लगा रहा नगर पालिका का कर्मचारी हाईटेंशन लाइन के चपेट में आ गया। हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पालिका के आउटसोर्स कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। आउटसोर्स कर्मचारी की मौत के बाद परिजनों ने पालिका प्रशासन से मुआवजे की मांग की। मांग पूरी होने के बाद ही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार नगर पालिका के आउटसोर्स कर्मचारी वसीम मलिक (35) निवासी मोहल्ला टोली मंगलौर शनिवार को हाईवे पर हाईटेंशन पोल पर चढ़कर तिरंगा झंडा लगा रहा था। इसी दौरान पालिका कर्मचारी…
