Author: admin
25 करोड़ की धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में पूर्व दर्जाधारी मनीष वर्मा, उनकी पत्नी व भाई को न्यायालय ने पांच-पांच साल की सजा सुनाई है। एसीजेएम चतुर्थ अभिषेक श्रीवास्तव की कोर्ट ने दोषियों पर 20-20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। तीनों को न्यायालय परिसर से हिरासत में लेकर सुद्धोवाला जेल भेज दिया गया है। अभियोजन से मिली जानकारी के अनुसार, मुकदमा 14 मार्च 2012 को मेरठ के जानी थाने में दर्ज हुआ था। धोखाधड़ी सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ के प्रोफेसर अतुल भटनागर के साथ हुई थी। उन्होंने पुलिस को बताया था कि कॉलेज में काम करने वाले…
उत्तराखंड में इन दिनों अग्निवीर भर्ती योजना चल रही है। लेकिन अब उत्तराखंड के पर्यटन एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने कोटद्वार में चल रही अग्निवीर भर्ती के मानकों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने संबंध में एक वीडियो बयान भी जारी किया है। महाराज ने कहा कि भर्ती में नियमों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट से जांच का अनुरोध किया है। महाराज ने कहा कि भर्ती के मानकों में व्याप्त विसंगतियों के चलते उत्तराखंड के युवा सफल नहीं हो पा रहे हैं। भर्ती में दौड़ का समय कम और जवानों की लंबाई…
शुक्रवार रात को भारी बारिश ने देहरादून और टिहरी जिले में कहर बरपाया था। घटना के 48 घंटे बाद भी मलबे में दबे 13 लोगों का अब तक कोई भी पता नहीं लग पाया है। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और प्रशासनिक टीम खोज एवं बचाव कार्य में जुटी है। टिहरी जिले के गवाड़ गांव में पांच लोग मलबे में दबे हैं। इसी जिले के गोदी कोठार गांव में मलबे में दबी महिला का भी पता नहीं चला पाया है। जिला प्रशासन ने इस महिला को शनिवार को पहले मृतक बताया था, जिसे अब लापता बताया गया है। गढ़वाल मंडल आयुक्त के मुताबिक…
एक साल में 10 फीसदी तक महंगी हुई दवाएं, शुगर, बीपी से लेकर जीवन रक्षक दवा जानें कितने बढ़ें दाम
एक साल में कई जरूरी दवाओं के दाम दस फीसदी तक बढ़े हैं। दवा कंपनियों ने धीरे-धीरे करके दवाओं के दाम बढ़ाकर आम आदमी के जेब पर आर्थिक भार डाला है। इन में शुगर और बीपी की जैसी जरूरी दवा शामिल हैं। थायराइड की दवा की कीमत दोगुनी हो गई है। सिडकुल दवा बनाने वाली कंपनियों का हब है। 300 से अधिक फार्मा कंपनियां हैं। दवा कारोबार पर कोरोनाकाल के लॉकडाउन की सबसे अधिक मार पड़ी। चीन से दवाओं का कच्चा माल आना बंद हो गया था। लॉकडाउन हटा तो माल की आपूर्ति सामान्य हो गई। लेकिन तब डीजल की…
आफत बनकर आई बारिश के कारण मुसीबत में फंसे देहरादून के 500 से ज्यादा लोगों को एसडीआरएफ और पुलिस ने सकुशल बचा लिया। इसके लिए एक ही समय पर सात अलग-अलग जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था। कहीं बारिश के कारण घरों में मलबा घुसा था तो कहीं नदी के उफान में फंसे परिवार के परिवार जीवन की पुकार लगा रहे थे। मालदेवता क्षेत्र में अतिवृष्टि से भारी तबाही हुई। इसके अलावा जिला देहरादून में कई नदियों में सैकड़ों जानें फंस गईं। यहां छोटे-बड़े नाले भी विकराल रूप ले चुके थे। किनारों पर बसे परिवारों की जिंदगी सांसत में…
शुक्रवार को देर रात बादलों ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जमकर कहर बरपाया है। यहां मालदेवता में बादल फटने से सात घर बह गए हैं। एसडीआरएफ की टीम मौके पर राहत बचाव में लगी हुई है। रायपुर से थानो रोड जाने वाला पुल भी टूट गया है। वहीं कुछ जानवरों के बहने की भी सूचना है। अभी तक किसी जनहानी की सूचना नहीं है। वहीं सौंग नदी के ऊफान पर आने से रायपुर से थानो रोड जाने वाला पुल भी टूट गया है। मौके पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। ऋषिकेश में शुक्रवार शाम…
उत्तराखंड में भाजपा की नई टीम तैयार होनी है। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की नियुक्ति के बाद से ही कसरत शुरू हाे गई थी। अब इसे अंतिम रूप देने के लिए प्रदेश नेतृत्व जुटा हुआ है। नई टीम को लेकर खास बात यह है कि जहां भाजपा मिशन-2024 पर फोकस करना चाहती है, वहीं इस टीम में सीएम व प्रदेश अध्यक्ष के तमाम करीबी भी शामिल होने की जुगत में हैं। पार्टी के बड़े चेहरे भी नई टीम में अपना नाम शामिल कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। पार्टी की नई टीम में मुख्य पदों पर तीन…
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सड़क पर ट्रैफिक रोक कुर्सी पर बैठकर शराब पीने और पुलिस को धमकाने के मामले में यूट्यूबर बॉबी कटारिया को दून पुलिस अब गिरफ्तार करेगी। कटारिया के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट हासिल कर कैंट पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। दून पुलिस की टीमें हरियाणा और उसके अन्य ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए रवाना हो गई हैं। पिछले सप्ताह बॉबी कटारिया का सड़क पर शराब पीते वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो जब डीजीपी अशोक कुमार के पास पहुंचा तो उन्होंने एसएसपी देहरादून को कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस…
प्रदेश भाजपा की नई टीम के स्वरूप को लेकर केंद्रीय नेतृत्व के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की बैठक शुक्रवार को दिल्ली में होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में संगठन में शामिल किए जाने वाले नामों पर मुहर लग जाएगी। उत्तराखंड भाजपा के नए अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इन दिनों अपनी टीम को आकार देने की कवायद में जुटे हुए हैं। पिछले हफ्ते भट्ट व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की इस सिलसिले में दिल्ली में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष के साथ पहले चरण की बैठक हुई थी। केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री…
रेलवे ट्रैक पर कान में ईयर फोन लगाकर गाना सुन रहे युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह अपने रिश्तेदार के यहां दून आया हुआ था। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी के अनुसार, बुधवार को अजबपुर में रेलवे ट्रैक पर हादसे की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो मजर (22) निवासी मच्छी बाजार नजीबाबाद बिजनौर हाल निवासी-भगत सिंह कॉलोनी रायपुर ट्रैक पर लहूलुहान पड़ा था। पूछताछ में पता चला कि वह अपने परिचित के साथ अजबपुर क्षेत्र में आया हुआ था। उसने कान में ईयरफोन लगाया हुआ था और पटरी पर चल रहा था।…
