Author: admin
कोटद्वार के गोविंद नगर से पिछले तीन दिन से लापता चल रहे तीन किशोरों के शव पुलिस ने सोमवार कि सुबह खोह नदी में बरामद कर लिए हैं। जानकारी के मुताबिक कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला गोविंदनगर निवासी तीन किशोर शुक्रवार सुबह से लापता हो गए थे। शुक्रवार सुबह कुंभीचौड़ क्षेत्र में इन तीनों को स्कूटी पर जाते देखा गया था। पुलिस के साथ ही स्थानीय जन भी तीनों की तलाश में जुटे हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे गोविंदनगर निवासी आर्यन, नमो व रौनक एक स्कूटी से निकले। लेकिन, शाम तक घर वापस नहीं लौटे। स्वजनों…
उत्तराखंड के क्रिकेट प्रेमियों की बड़ी खबर यह है कि सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, इरफान पठान, हरभजन सिंह के साथ ही ब्रायन लारा, शेन वॉटसन, मैग्राथ , तिलकरत्ने दिलशान और रॉस टेलर जैसे दिग्गजों को भी देहरादून के मैदान पर जलवे दिखाएंगे। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन की शुरुआत 10 सितंबर से होने जा रही है। इस सीरीज़ में इंडिया लीजेंड्स, दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स, वेस्टइंडीज लीजेंड्स, ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स, श्रीलंका लीजेंड्स, बांग्लादेश लीजेंड्स, इंग्लैंड लीजेंड्स और न्यूजीलैंड लीजेंड्स टीमें शामिल हैं। 21 से 25 सितंबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के दूसरे सीजन के छह मुकाबले देहरादून के रायपुर…
शनिवार को उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में बादलों ने कहर बरपाया था। यहां कई मकान आपदा की चपेट में आ गए थे। देहरादून सहित चार जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं देहरादून में रुक-रुक कर हल्की बारिश का दौर जारी है। पिथौरागढ़ जिले में बादलों ने कहर बरपाया शनिवार को बादलों ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में कहर बरपाया था। धारचूला में बादल फटने से काली नदी उफान पर आ गई। जिससे कई घर बह गए और जानमाल के नुकसान की भी सूचना है। पर्वतीय क्षेत्रों में संवेदनशील क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह मौसम…
उत्तराखंड में मौसम ने फिर करवट बदल ली है। आज शनिवार की सुबह देहरादून सहित प्रदेश के ज्यादा इलाकों में मौसम खराब बना रहा है और रुक-रुक कर बारिश होती रही। बाद में दून में मौसम साफ हो गया और चटख धूप खिल आई। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुनगर और हेल्गू गाड़ के बीच खुला बारिश के बाद मलबा आने से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सुनगर और हेल्गू गाड़ के बीच अवरुद्ध हो गया था। जिसे सुबह 10 बजे यातायात के लिए खोल दिया गया। यहां पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिर रहे थे, जिसके कारण तीर्थ यात्रियों के वाहन यहां फंस…
उत्तराखंड कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया गया। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC Exams) के तहत पांच भर्ती परीक्षाएं रद कर दी गई हैं। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सात हजार पदों के लिए प्रस्तावित सभी परीक्षाएं राज्य लोक सेवा आयोग कराएगा। कैबिनेट बैठक में 770 पदों के लिए पांच परीक्षाएं रद की गईं हैं। इनमें वाहन चालक, कर्मशाला अनुदेशक, मत्स्य निरीक्षक, मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार और पुलिस रैंकर्स की परीक्षाएं शामिल हैं। आयोग जल्द ही परीक्षाओं के लिए कैलेंडर जारी करेगा। कैबिनेट फैसले के बाद 25 के करीब परीक्षाओं को आयोग कराएगा। यूकेएसएसएससी भर्ती घपले का मामला खुलने…
बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने 13 निजी स्कूलों को भेजा नोटिस
वर्षाकाल में डेंगू (Dengue), मलेरिया (Malaria), चिकनगुनिया (Chikungunya) आदि गंभीर बीमारियों को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन न करने पर मुख्य शिक्षा अधिकारी (सीईओ) डा. मुकुल कुमार सती ने जिले के 13 नामी निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस भेजे हैं। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की बात कही है। मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. सती ने कहा कि उनके संज्ञान में आया है कि कई निजी स्कूल प्रबंधन डेंगू, मलेरिया आदि को लेकर शासन की गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे है। कई छात्र-छात्राएं पूरी आस्तीन की पैंट, शर्ट और जुराब पहनकर स्कूल नहीं जा रहे हैं। इसके अलावा…
उत्तराखंड: कैबिनेट की बैठक आज… लाखों युवाओं की नजर… भर्ती परीक्षाओं पर हो सकता है बड़ा ऐलान
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की छह परीक्षाओं को अब राज्य लोक सेवा आयोग से कराने की तैयारी है। धामी मंत्रिमंडल की शुक्रवार को होने वाली बैठक में इस बारे में निर्णय लिया जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार शाम सचिवालय में होगी। बैठक में सरकारी विभागों में भर्तियों को लेकर यूकेएसएसएससी की प्रस्तावित परीक्षाओं समेत शिक्षा, राजस्व, वित्त समेत विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री धामी पहले ही इसके बारे में बता चुके हैं कि, सरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अटकी हुई करीब आठ भर्ती परीक्षाओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग व अन्य भर्ती संस्थाओं…
प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 47 नए मामले मिले हैं, जबकि 57 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कोरोना से किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, संक्रमण दर 3.09 प्रतिशत रही। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 317 है। नैनीताल में सबसे अधिक 118 व देहरादून में 114 सक्रिय मामले हैं। 1476 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, निजी व सरकारी लैब से 1523 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 1476 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नैनीताल में सबसे अधिक 20 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा देहरादून में 13, हरिद्वार…
प्रदेश जहां एक ओर कोरोना संक्रमण कम होता जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर बढ़ते डेंगू ने चुनौती बढ़ा दी है। पांच जिलों में डेंगू संक्रमण दस्तक दे चुका है। अब तक प्रदेश में डेंगू के 192 मामले मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू रोकथाम व बचाव के लिए प्रभावित जिलों को गहन निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। कारोना संक्रमितों की रफ्तार धीमी होने से स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन अब डेंगू संक्रमण की रोकथाम व बचाव की चुनौती खड़ी हो गई है। प्रदेश के मैदानी जिले देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल समेत पौड़ी व टिहरी जिले…
यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में धांधली सामने आने के बाद से कई भर्ती परीक्षा संदेह के घेरे में आ गई हैं और कईयों की जांच की जा रही है। यूकेएसएसएससी पेपर लीक प्रकरण में अब तक 36 आरोपितों का नाम सामने आ चुके हैं। मास्टमाइंड सैयद सादिक मूसा और उसके साथी योगेश्वर राव को छोड़कर बाकी 34 एसटीएफ के हत्थे चढ़ चुके हैं। मूसा और योगेश्वर समेत कुल 21 आरोपितों के विरुद्ध एसटीएफ ने गैंगस्टर की कार्रवाई भी की है। 21 नकल माफिया पर शिकंजा कसने के बाद एसटीएफ अब उनकी अवैध संपत्ति पर कार्रवाई के लिए तेजी…
