Author: admin

उत्तराखंड में गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास मलबा आने से एक टेम्पो ट्रैवलर सहित दो छोटे वाहन दब गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक चार शव निकाले जा चुके हैं। जबकि 6 तीर्थयात्री घायल हैं। सभी तीर्थयात्री मध्य प्रदेश इंदौर के बताए जा रहे हैं। भारी बारिश के चलते हाईवे जनपद मुख्यालय की ओर से सुनगर और हर्षिल से सोनगाड़ तक बंद है। एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि देर रात से ही रेस्क्यू जारी है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी से रुकरुककर मलबा आ रहा है। जिससे एसडीआरएफ…

Read More

उत्तराखंड के सबसे प्राचीनत्तम मंदिरों और विराट मंदिरों में एक चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में स्थित गोपीनाथ मंदिर के एक हिस्से में खिसकाव और मंदिर के पत्थरों के हिलने की चर्चा ने सबका ध्यान आकृष्ट किया है। गोपीनाथ मंदिर के पुजारी हरीश भट्ट सहित अन्य पुजारियों ने गोपीनाथ मंदिर के एक क्षेत्र में खिसकाव आने और मंदिर के अंदर पानी टपकनए पर चिंता प्रकट करते हुए पुरातत्व विभाग समेत सभी का ध्यान इस ओर ध्यान आकर्षित किया। मंदिर के अस्तित्व पर खतरे की चिंता प्रकट करते हुए गोपीनाथ गोपेश्वर के पुजारी हरीश भट्ट द्वारा चिंता जताई गई है। धर्म…

Read More

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश ने परेशानी खड़ी कर दी। एक तरफ जहां बारिश ने गर्मी से राहत दी है वहीं दूसरी तरफ भूस्खलन से सड़कें बंद हैं। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण प्रदेश में 183 सड़कें बंद हैं। अब तक लोक निर्माण विभाग ने अवरुद्ध 90 सड़कों में से 64 को यातायात के लिए खोल पाया है। भारी बारिश के चलते बुधवार को सड़कों को खोलने के काम में दिक्कत आई। प्रदेश में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण सड़कें अवरुद्ध हो रही हैं। कई जगह बरसाती नालों के उफान…

Read More

समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने को गठित विशेषज्ञ समिति अपना काम पूरा कर चुकी है। समिति अब शीघ्र ही यह ड्राफ्ट सरकार को सौंपेगी। फिर सरकार इसका परीक्षण करने के बाद इसे विधिक स्वरूप देने के लिए विधानसभा से विधेयक पारित कराएगी। समान नागरिक संहिता को लेकर केंद्र के स्तर पर भी मंथन चल रहा है, लेकिन राज्य सरकार चाहेगी कि वह यहां शुरू की गई पहल को सबसे पहले लागू करे। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही धामी सरकार अब इससे संबंधित विधेयक सदन में पारित कराएगी। इसके…

Read More

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व आईएएस रामविलास यादव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में यादव और उनके परिवार की 20 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति को अटैच किया गया है। इनमें 18 करोड़ रुपये की चल और दो करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्तियां शामिल हैं। ईडी ने यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के लखनऊ और उत्तराखंड के देहरादून में की है। गौरतलब है कि सरकार के आदेश पर विजिलेंस ने आईएएस (अब सेवानिवृत्त) रामविलास यादव की जांच की थी। सामने आया कि यादव की वर्ष 2013 से 2016 के बीच…

Read More

प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के तालमेल से उत्तराखंड में विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। लगभग डेढ़ घंटे चली मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए प्रधानमंत्री से सहयोग मांगा। साथ ही उन्हें दिसंबर माह में उत्तराखंड में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय निवेशक सम्मेलन में आने का न्योता दिया। धामी ने समान नागरिक संहिता को लेकर राज्य में अब तक हुई प्रगति की जानकारी भी दी। प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर…

Read More

केदारनाथ धाम में इस बार अधिक संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं. सोशल मीडिया पर केदारनाथ धाम से संबंधित वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं, जो बेहद खूबसूरत और मनमोहक होते हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवती अपने ब्वॉयफ्रेंड से प्यार का इजहार करते हुए दिखाई दे रही है, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर तरह-तरह के प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रहे हैं. अधिकतर लोग धार्मिक स्थलों पर इस तरह के वीडियो को गलत बता रहे हैं और अपना गुस्सा प्रकट कर रहे हैं. वीडियो करीब दो…

Read More

अंकिता भंडारी की मां सोनी देवी ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया है. जिसमे उन्होंने विशेष लोक अभियोजक जितेंद्र रावत को केस से हटाने की गुहार लगाई है. वहीं, ऐसा न करने पर उन्होंने पति समेत आत्महत्या करने की चेतावनी दी है. वीडियो सोशल मीडिया में आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। एसडीएम पौड़ी के नेतृत्व में टीम ने अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की। उन्हें प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा भी दिया। अंकिता की मां सोनी देवी ने सोशल मीडिया के जरिये सरकारी वकील को न हटाने पर आत्मदाह की चेतावनी…

Read More

पीएम मोदी के बयान के बाद देशभर में समान नागरिक कानून (UCC) को लेकर चर्चा तेज है. इस बीच उत्तराखंड में UCC को लागू करने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। ऐसे में उत्तराखंड पहला राज्य बन सकता है जहां समान नागरिक कानून (UCC) लागू हो जाए। इस कानून के लिए एक ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है. शादी, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे मामलों के साथ कैसे डील किया जाएगा, इस ड्राफ्ट में इसपर मसौदा तैयार किया गया है। समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट…

Read More

उत्तराखण्ड शासन ने बीती रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बड़ी संख्या में आईएएस-पीसीएस के ट्रांसफर कर दिए। शासन द्वारा जारी तबादला सूची में 22 आईएएस एवं 14 पीसीएस अधिकारियों के कार्यभारों को बदला गया है। गुरुवार को देर रात अपर सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने इसके आदेश कर दिए हैं। जिसके मुताबिक जहां आईएएस मनीषा पंवार को परिवहन निगम के अध्यक्ष पद से मुक्त किया गया है। वहीं, आईएएस उदयराज सिंह को उधमसिंहनगर के नए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। वह उधमसिंह नगर जिले के वर्तमान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत का स्थान ग्रहण करेंगे। जिन्हें उत्तराखंड शासन द्वारा अपर…

Read More