Author: admin

पटेलनगर में गुरुवार को फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ी गई बांग्लादेशी नागरिक सुबेदा बेगम उर्फ प्रिया ने उत्तराखंड में सक्रिय एक बड़े फर्जीवाड़ा नेटवर्क की परतें खोल दी हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि देहरादून और रुड़की के दो कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) विदेशी नागरिकों को भारतीय पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभा रहे थे। सुबेद़ा के पास से जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटर आईडी जैसे कई दस्तावेज बरामद हुए, जो जांच में फर्जी पाए गए। पटेलनगर पुलिस ने शुक्रवार को देहरादून स्थित CSC संचालक फिरोज से लंबी पूछताछ की। उसने दावा किया कि दस्तावेज…

Read More

बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता एवं निर्देशक सनोज मिश्रा की बहुप्रतीक्षित और महत्वाकांक्षी फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग इन दिनों उत्तराखंड में तेज़ रफ्तार से जारी है। फिल्म के कई अहम दृश्य राज्य के खूबसूरत और शांत लोकेशनों पर फिल्माए जा रहे हैं, जिनमें देहरादून, विकासनगर, मसूरी और आसपास के प्राकृतिक क्षेत्र शामिल हैं। उत्तराखंड की वादियां फिल्म की कहानी को एक अलग ही गहराई और प्रभाव देने का काम कर रही हैं। इस फिल्म के जरिए महाकुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुईं मोनालिसा बॉलीवुड में बतौर मुख्य अभिनेत्री कदम रख रही हैं। यह उनका पहला…

Read More

युवा दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे विजेता प्रतिभागी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर होगा आयोजन देहरादून। स्वामी विवेकानंद के विचार, जीवन दर्शन और धार्मिक-सामाजिक मूल्यों पर बेहतरीन रील बनाकर आप भी नगद इनाम राशि जीत सकते हैं। विजेता प्रतिभागियों को 12 जनवरी को युवा दिवस के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। बुधवार को प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 12 जनवरी को आयोजित होने वाले युवा दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से प्रदेश के अधिक…

Read More

मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर दिवंगत बेटी अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिवार ने मामले से जुड़ी अपनी मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर विधि-सम्मत, निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों…

Read More

प्रदेश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और सामाजिक-धार्मिक मूल्यों से जोड़ने के लिए युवा कल्याण विभाग ने एक अनोखी पहल शुरू की है। विभाग की ओर से रील प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें भाग लेकर युवा नकद पुरस्कार जीत सकते हैं। इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके विचारों पर आधारित 30 से 60 सेकंड की इंस्टाग्राम रील बनाएंगे। प्रतिभागियों को अपनी रील इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक रूप से अपलोड करनी होगी। रील में #nationalyouthday2026 हैशटैग का प्रयोग करना अनिवार्य होगा और साथ ही @rekhaaryaoffice,…

Read More

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो क्लिप और कथित ब्लैकमेलिंग प्रकरण में चर्चा में आईं सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर देहरादून पहुंच चुकी हैं। सोमवार को वह विशेष जांच टीम (SIT) के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखेंगी। सोशल मीडिया पर अंकिता हत्याकांड को लेकर उर्मिला द्वारा साझा किए गए ऑडियो क्लिप की अब आधिकारिक जांच की जाएगी। बीते कुछ दिनों से उर्मिला सनावर सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रही थीं और उनका मोबाइल फोन भी बंद था। हरिद्वार पुलिस ने उनके सहारनपुर स्थित आवास पर नोटिस चस्पा कर उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश दिया था।…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सड़क ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार के समक्ष 3,469 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा है। सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग, ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग और अल्मोड़ा-बागेश्वर-कांडा-उडियारी बैंड मार्ग के निर्माण एवं उन्नयन को प्राथमिकता के तौर पर रखा। इनमें सबसे महत्वपूर्ण 1,161 करोड़ रुपये की ऋषिकेश बाईपास परियोजना है, जिसके…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए दिसंबर माह की पेंशन किश्त सीधे उनके बैंक खातों में जारी की। डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) प्रणाली के माध्यम से राज्य के 9 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के खातों में कुल 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के जरूरतमंद वर्गों जैसे वृद्धजन, विधवाएं, दिव्यांगजन और निराश्रितों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर…

Read More

अंकिता हत्याकांड से जुड़े ऑडियो-वीडियो विवाद में फरार चल रहे सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर पुलिस का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बहादराबाद थाने की कार्रवाई के बाद अब देहरादून पुलिस ने भी पूर्व विधायक सुरेश राठौर के आवास पर नोटिस चस्पा कर उन्हें थाने में उपस्थित होने का आदेश दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुरेश राठौर को कई बार जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस के समक्ष न तो उपस्थिति दर्ज कराई और न ही कोई जवाब दिया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके घर पर नोटिस चस्पा किया…

Read More

देहरादून में वायु प्रदूषण ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहली बार ऐसा हुआ है जब शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार 12 घंटे से अधिक समय तक 300 के पार दर्ज किया गया। मंगलवार आधी रात को एक्यूआई अधिकतम 385 तक पहुंच गया, जबकि औसत एक्यूआई 318 रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य दिनों में देहरादून का अब तक का सबसे अधिक औसत एक्यूआई माना जा रहा है, जो “बेहद खराब” श्रेणी में आता है। पिछले कुछ दिनों से नए साल के जश्न के चलते देहरादून में पर्यटकों की आवाजाही में भारी इजाफा हुआ है। बड़ी…

Read More