Author: admin
‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ में औषधीय पौधों के संरक्षण, शोध और हर्बल पर्यटन की संभावनाओं का लिया जायजा पौड़ी। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम पहुंचकर सघन पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ का विस्तृत भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, अनुसंधान गतिविधियों तथा आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने भ्रमण…
FIFA World Cup 2026 अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। मंगलवार रात फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें स्पेन और फ्रांस के बीच खेले जाने वाले हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी होंगी। यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि दो पीढ़ियों के सुपरस्टार—किलियन एम्बाप्पे और लामिन यामाल—की सीधी टक्कर भी माना जा रहा है। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची हैं और अब विजेता टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी। फ्रांस की सबसे बड़ी ताकत उसके कप्तान किलियन एम्बाप्पे हैं, जो इस विश्व कप में लगातार गोल दाग रहे हैं…
समावेशी और टिकाऊ पर्यटन विकास को बढ़ावा दें- सीएस देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय स्थित अपने सभागार में पर्यटन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने पर्यटन विभाग की सभी योजनाओं पर विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पर्यटन उत्तराखण्ड की आर्थिकी के महत्त्वपूर्ण स्रोतों में से एक है। उन्होंने पर्यटन विभाग को अपने 5 वर्षों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए, ताकि आउटकम इंडीकेटर्स के लक्ष्यों को हासिल किया जा सके। मुख्य सचिव ने अपने प्रोडक्ट्स के प्रचार प्रसार के लिए भी विशेष प्रयास किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि प्रोडक्ट की…
यमकेश्वर/पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर विकासखंड के शीला स्थित प्राथमिक विद्यालय में अंग्रेजी विषय की पढ़ाई को लेकर गंभीर सवाल उठे हैं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता विनोद डबराल तथा क्षेत्र के कई अभिभावकों ने खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को शिकायत पत्र सौंपकर विद्यालय में अंग्रेजी शिक्षण व्यवस्था की जांच और तत्काल सुधार की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विद्यालय में लंबे समय से अंग्रेजी विषय का नियमित अध्यापक नहीं होने के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि कई वर्षों से अंग्रेजी विषय का…
विकास कार्यों में लापरवाही पर डीएम ललित मोहन रयाल सख्त, 15 दिन में लंबित कार्य पूरे करने के निर्देश
हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को सर्किट हाउस हल्द्वानी में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचे और जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डीएम ने जिला, राज्य एवं केंद्र पोषित योजनाओं के साथ 20-सूत्री और 25-सूत्री कार्यक्रमों की सेक्टरवार समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आवंटित धनराशि का उपयोग केवल…
उत्तराखण्ड में 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन सेवा फिर हुई सक्रिय, आज से 24×7 शुरू हुई स्वास्थ्य सहायता
आवश्यक विद्युत एवं तकनीकी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण, प्रदेशवासियों को पूर्ववत 24×7 मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं देहरादून : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), उत्तराखण्ड के अंतर्गत संचालित 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन की सेवाएं आवश्यक तकनीकी एवं विद्युत संबंधी कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद आज से पुनः शुरू हो गई । हेल्पलाइन पूर्व की भांति 24 घंटे और सातों दिन संचालित रहेगी। इसके माध्यम से प्रदेश के नागरिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, आवश्यक जानकारी, शिकायत एवं अन्य निर्धारित सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। डॉ. अरीता सक्सेना, नोडल अधिकारी, 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तराखण्ड ने बताया कि 104 स्वास्थ्य हेल्पलाइन में मुख्य…
सड़क सुरक्षा के लिए व्यापक कार्ययोजना पर तेज़ी से कार्रवाई नैनीताल : जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा अवगत कराया गया है कि 11 जुलाई, 2026 को तीनपानी फ्लाईओवर पर हुई दु:खद सड़क दुर्घटना जिसमें चार युवकों की मृत्यु की सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना के कारणों की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं विधिसम्मत जांच सुनिश्चित करने के लिए अपर जिलाधिकारी, नैनीताल विवेक राय को मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रियल जांच अधिकारी को निर्देशित किया है कि दुर्घटना के सभी पहलुओं का गहन परीक्षण करते हुए 21 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इसके अलावा रिपोर्ट…
प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना-के तहत ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को डीएम की हरी झंडी देहरादून। जनपद देहरादून में अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण को रफ्तार देने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ी पहल की है। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (PMAJAY) के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कुल ₹124.94 लाख की जिला कार्ययोजना को जिलाधिकारी द्वारा मंजूरी दे दी गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना को अब अंतिम स्वीकृति के लिए भारत सरकार को भेज दिया गया है, जिससे जिले के 465 अनुसूचित जाति के युवाओं को सीधे तौर पर स्वरोजगार और हुनरमंद बनने…
बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता गोविंदा एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। लंबे समय से फिल्मों से दूरी बनाए हुए अभिनेता ने अब अपनी नई फिल्म ‘रूपा’ की घोषणा कर दी है। यह फिल्म उनके लिए खास मानी जा रही है, क्योंकि करीब सात साल बाद वे किसी फीचर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा ने फिल्म की आधिकारिक घोषणा की और इसे अपने करियर की नई शुरुआत बताया। नई अभिनेत्री के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर फिल्म ‘रूपा’ में गोविंदा के साथ नई अभिनेत्री रानी स्वर्णकार…
रोहित, विराट और बुमराह की हुई वापसी नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब नए उत्साह के साथ वनडे क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार है। मंगलवार से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत की नजर जीत के साथ नए अभियान की शुरुआत करने पर होगी। अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा, विराट कोहली और स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी से टीम का संतुलन मजबूत हुआ है, जबकि इंग्लैंड घरेलू मैदान पर अपनी लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेगा। अनुभवी खिलाड़ियों पर टिकी…
