Author: admin

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले ही परेड ग्राउंड को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। 17 जुलाई को होने वाले इस कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने पहले ही मैदान बुक कराया था, लेकिन अब कार्यक्रम स्थल की अनुमति को लेकर प्रशासन और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। मंगलवार देर रात कार्यक्रम का सामान लेकर पहुंचे ट्रकों को नगर निगम ने परेड ग्राउंड में प्रवेश करने से रोक दिया। इसके विरोध में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस…

Read More

नैनीताल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद नैनीताल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत मंगलवार को प्रारूप निर्वाचक नामावली प्रकाशित कर दी गई। अब 14 जुलाई से 11 सितंबर 2026 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या संशोधन के लिए दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को होगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार जनपद में कुल 6,93,325 मतदाता पंजीकृत हैं। पुनरीक्षण अभियान के दौरान लगभग 90.61 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जबकि 71,810 (9.39…

Read More

दिशा समिति की बैठक में विकास योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, आरडीएसएस योजना की जांच, गेठिया में मानसिक चिकित्सालय को सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश सड़क सुरक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, शिक्षा, पेयजल, कृषि, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि एवं जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा हल्द्वानी: जनपद नैनीताल में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नैनीताल-ऊधमसिंहनगर के…

Read More

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सार्वजनिक रूप से उन्हें बहस की चुनौती दी थी। कांग्रेस ने इस चुनौती को पूरी गंभीरता से स्वीकार किया और आज निर्धारित समय पर दोपहर 12:30 बजे प्रेस क्लब पहुँचकर तथ्यों के साथ अपनी बात रखने के लिए उपस्थित रही। लेकिन चुनौती देने वाले स्वयं नहीं पहुँचे। यह स्पष्ट करता है कि उनके पास अपने आरोपों के समर्थन में कोई तथ्य नहीं थे। गणेश गोदियाल ने कहा कि जो व्यक्ति सार्वजनिक रूप से बहस की चुनौती देता है और फिर…

Read More

विभागीय समन्वय बढ़ाने, गुणवत्ता के साथ समयबद्ध कार्य पूरे करने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के दिए निर्देश हल्द्वानी। कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी शहर में यूयूएसडीए द्वारा लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से संचालित सड़क एवं ड्रेनेज परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी परियोजनाएं पूरी करने के सख्त निर्देश दिए। आयुक्त ने कैंप कार्यालय से मंगल पड़ाव तक पैदल निरीक्षण किया तथा शनि बाजार क्षेत्र में निर्माणाधीन नाले का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों में हो…

Read More

चमोली। जिलाधिकारी एवं जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गौरव कुमार ने आवासीय भवनों पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 के तहत किसी भी आवासीय भवन के विरुद्ध सीलिंग अथवा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अब जिलाधिकारी एवं प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की पूर्व अनुमति के बिना नहीं की जाएगी। जारी आदेश के अनुसार, विकास प्राधिकरण द्वारा बिना पूर्व अनुमति के जिन आवासीय भवनों को सील किया गया है, उन्हें तत्काल प्रभाव से डी-सील किया जाएगा और इस प्रकार की कार्रवाई पर…

Read More

बागेश्वर : जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में बैंकिंग योजनाओं, वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों और सरकारी लाभार्थी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना समेत अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। डीएम ने ऋण-जमा अनुपात (सीडी रेशियो) में सुधार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि बैंक वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के लिए शिविरों में सक्रिय भागीदारी करें और पात्र लाभार्थियों को ऋण…

Read More

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने रुद्रपुर एवं पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मान्यता देने से इनकार किए जाने को राज्य की भाजपा सरकार की गंभीर प्रशासनिक विफलता बताया है। आर्य ने कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि करोड़ों रुपये खर्च करने के दावे करने वाली सरकार मेडिकल कॉलेजों में न्यूनतम मानकों के अनुरूप फैकल्टी, प्रयोगशालाएं और आवश्यक संसाधन तक उपलब्ध नहीं करा सकी। इसका सीधा नुकसान उत्तराखंड के हजारों युवाओं और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मीडिया रिपोर्टों के अनुसार रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ विजन को साकार करने के लिए दून पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में लिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विकासनगर और डोईवाला थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 20.06 ग्राम अवैध स्मैक और एक कार बरामद की गई है। विकासनगर में दो तस्कर दबोचे कोतवाली विकासनगर पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान उदियाबाग…

Read More

‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ में औषधीय पौधों के संरक्षण, शोध और हर्बल पर्यटन की संभावनाओं का लिया जायजा पौड़ी। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विकासखंड स्थित मालाग्राम पहुंचकर सघन पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने ‘श्री धन्वंतरि धाम हर्बल वर्ल्ड हिमालय’ का विस्तृत भ्रमण कर वहां संरक्षित दुर्लभ औषधीय वनस्पतियों, अनुसंधान गतिविधियों तथा आयुर्वेद आधारित नवाचारों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने परिसर स्थित ध्यान कुटी का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने भ्रमण…

Read More