Author: admin

खेल विभाग को ऑनलाइन, ई-मेल और डाक के माध्यम से भेज सकते हैं अपने सुझाव अच्छे और उपयोगी सुझाव भेजने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा देहरादून। उत्तराखंड की नई खेल नीति कैसी होनी चाहिए, अब यह तय करने में आम जनता भी भागीदार बनेगी। खेल विभाग ने प्रदेशवासियों से 30 जुलाई तक सुझाव मांगे हैं। खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल विशेषज्ञ, खेल संघ, अभिभावक, शिक्षक, खेल प्रेमी और आम नागरिक ऑनलाइन पोर्टल, ई-मेल या डाक के माध्यम से अपने सुझाव भेज सकते हैं। विधानसभा स्थित सभागार में बैठक के बाद खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि उपयोगी सुझावों को नई…

Read More

FIFA World Cup 2026 अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। मंगलवार रात फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें स्पेन और फ्रांस के बीच खेले जाने वाले हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी होंगी। यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों के बीच नहीं, बल्कि दो पीढ़ियों के सुपरस्टार—किलियन एम्बाप्पे और लामिन यामाल—की सीधी टक्कर भी माना जा रहा है। दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल तक पहुंची हैं और अब विजेता टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी। फ्रांस की सबसे बड़ी ताकत उसके कप्तान किलियन एम्बाप्पे हैं, जो इस विश्व कप में लगातार गोल दाग रहे हैं…

Read More

देहरादून:  नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय (आईएएस) ने सोमवार को स्वच्छता व्यवस्था, जलभराव, नाला सफाई, डेंगू रोकथाम और मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सर्वोच्च प्राथमिकता पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि मानसून के दौरान किसी भी वार्ड में कूड़ा-करकट, जलभराव या गंदगी की स्थिति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रमुख और आंतरिक नालों की नियमित सफाई तथा सतत निगरानी के निर्देश दिए, ताकि वर्षा जल की निकासी बाधित न हो और नागरिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।…

Read More

उत्तराखंड प्रशासनिक महकमे में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। राज्य कैडर के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्र सरकार की ओर से दोनों अधिकारियों के लिए बुलावा आने के बाद शासन स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इनके केंद्र जाने के बाद राज्य सरकार में कई विभागों की जिम्मेदारियों में फेरबदल होने की संभावना भी जताई जा रही है। 2009 बैच के आईएएस अधिकारी सविन बंसल को केंद्र सरकार ने लोकसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव (Joint Secretary) के पद पर तैनात किया है। वर्तमान…

Read More

देहरादून:  देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सोमवार को आढ़त बाजार–तहसील चौक सड़क चौड़ीकरण परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मुआवजा वितरण, दस्तावेजों के परीक्षण और पुनर्वास की प्रक्रिया निर्धारित समयसीमा में पारदर्शिता के साथ पूरी करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर क्रियान्वित कर रहा है। परियोजना के तहत प्रभावित संपत्ति धारकों को नियमानुसार मुआवजा दिया जा रहा है। मुआवजा…

Read More

रामगढ़/भवाली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण-सेवा पखवाड़ा के तहत विकासखंड रामगढ़ के रामलीला मैदान, गोमतीगैर (सूपी) में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से कुल 358 लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस दौरान 27 शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त हुईं, जिनमें से 25 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश…

Read More

देहरादून:  देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में घट्टीगोला पुल के समीप सोमवार को मोटर मार्ग के सुधारीकरण कार्य के दौरान अचानक मलबा गिरने से दो श्रमिक मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान का निरीक्षण करते हुए बचाव कार्य में जुटी टीमों का मार्गदर्शन किया। रेस्क्यू टीम ने दोनों श्रमिकों, कविकांत और जोगिंदर, को सुरक्षित बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए दून अस्पताल भेजा। मंत्री गणेश जोशी स्वयं भी घायल श्रमिकों के साथ अस्पताल पहुंचे और चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली। अस्पताल में मंत्री जोशी ने डॉक्टरों…

Read More

ऋषिकेश:  एम्स ऋषिकेश के समीप बैराज स्थित ओम घाट पर सोमवार शाम गंगा नदी में स्नान के दौरान एक 12 वर्षीय किशोर तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। घटना के बाद एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर गहन सर्च अभियान शुरू कर दिया है, जो देर शाम तक जारी रहा। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4:30 बजे ऋषिकेश कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि ओम घाट पर एक किशोर गंगा में डूब गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट ढालवाला की टीम डीप डाइविंग उपकरणों और रेस्क्यू संसाधनों के साथ मौके पर पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदन शर्मा…

Read More

देहरादून:  दून पुलिस के “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत विकासनगर कोतवाली पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद हुई है। एसएसपी देहरादून के निर्देश पर जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 12-13 जुलाई की रात विकासनगर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कुंजा ग्रांट क्षेत्र से फरमान उर्फ काला (30 वर्ष) पुत्र फारुक, निवासी कुंजा ग्रांट, को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार…

Read More

देहरादून । राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में एमडीडीए की सीलिंग कार्रवाई के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो गई। मौके पर कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, कृष्णा कॉलोनी (कोरोनेशन अस्पताल के पीछे वाली गली) में सोमवार को एमडीडीए द्वारा पुलिस की मौजूदगी में सीलिंग की कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान दो पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए, जो देखते ही देखते कहासुनी से मारपीट में बदल गए। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाने का…

Read More