Author: admin
देहरादून: उत्तराखंड में गंगा संरक्षण और सीवरेज प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। सोमवार को सचिवालय में आयोजित राज्य गंगा समिति की 19वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने राज्यभर के सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की 24×7 रियल टाइम निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य गंगा समिति और जनपद गंगा समितियों की बैठकें निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएं। साथ ही स्टेट मिशन फॉर क्लीन गंगा (SPMG) मुख्यालय स्तर पर निरंतर निगरानी के लिए प्रभावी…
सहसपुर, डालनवाला और पौंधा में एक साथ कार्रवाई, अवैध निर्माणों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत अवैध प्लॉटिंग और नियम विरुद्ध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीमों ने सहसपुर, पौंधा और डालनवाला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 100 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही अवैध और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत किए गए कई निर्माणों को सील किया गया। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर अवैध निर्माणों की निगरानी तेज प्राधिकरण…
मानसून में आपदा को लेकर रेडक्रॉस अलर्ट, सभी जिला इकाइयों को राहत कार्य तेज करने के निर्देश
देहरादून। उत्तराखंड में मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए भारतीय रेडक्रॉस समिति, राज्य शाखा उत्तराखंड ने अपनी सभी जिला इकाइयों को राहत एवं बचाव कार्यों के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में राज्य शाखा की एक ऑनलाइन वर्चुअल बैठक चेयरमैन मैनेजिंग कमेटी ओंकार बहुगुणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न जनपदों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में सभी जिला शाखाओं के चेयरमैन और सचिवों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों को मजबूत रखें और किसी भी आपदा की स्थिति…
लक्सूरिया फार्म हाउस, किशनपुर में आयोजित जनसुनवाई शिविर में करीब 100 लोगों ने दिए सुझाव, विधायक उमेश शर्मा काऊ भी हुए शामिल देहरादून। राजधानी देहरादून के सुनियोजित और दीर्घकालिक विकास की आधारशिला मानी जा रही देहरादून महायोजना-2041 को लेकर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा संचालित जनसंवाद एवं जनसुनवाई अभियान के छठे दिन भी लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सोमवार को लक्सूरिया फार्म हाउस, किशनपुर, कैनाल रोड में आयोजित जनसुनवाई शिविर में रायपुर क्षेत्र सहित सेक्टर-06 के नागरिकों, भू-स्वामियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। जनसुनवाई शिविर के दौरान…
700 श्रद्धालु छह दिवसीय विशेष तीर्थ यात्रा में हुए शामिल सोमनाथ भारत के अटूट विश्वास, स्वाभिमान और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक : मुख्यमंत्री देवभूमि उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने की दिशा में तेजी से हो रहा कार्य केदारखंड-मानसखंड, हरिद्वार-ऋषिकेश एवं शारदा कॉरिडोर जैसी परियोजनाओं पर सरकार का विशेष फोकस यात्रियों से उत्तराखंड की संस्कृति, संस्कार और ‘अतिथि देवो भवः’ की भावना के प्रतिनिधि बनने का आह्वान देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रेलवे स्टेशन हर्रावाला, देहरादून से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के उपलक्ष्य में वेरावल (सोमनाथ) के लिए विशेष रेल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।…
ज्ञानसरोज एकेडमी का शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में होगा महत्वपूर्ण योगदान- ऋतु खण्डूडी भूषण
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज दुर्गापुर स्थित धर्मेश खंतवाल द्वारा संचालित ज्ञानसरोज एकेडमी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के विकास की आधारशिला होती है। ज्ञानसरोज एकेडमी क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि यह संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान देगा। ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में निजी एवं सामाजिक सहभागिता का विशेष महत्व है। ऐसे प्रयास न केवल विद्यार्थियों को बेहतर…
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस ने जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा-निर्देशों पर अमल करते हुए 10 जुलाई से 12 जुलाई तक तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया। इस मेगा ड्राइव के दौरान पुलिस ने अलग-अलग अपराधों में शामिल कुल 417 आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 227 ऐसे ‘घोषित अपराधी’ (Proclaimed Offenders) और बेल जंपर शामिल हैं जो जमानत मिलने के बाद से फरार चल रहे थे। इसके अलावा पुलिस ने 47…
‘आरोपी मेरा निजी सचिव नहीं, समिति का स्थायी कर्मचारी’, हेमंत द्विवेदी का कांग्रेस को जवाब देहरादून। बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चढ़ावा चोरी मामले में कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल पर निशाना साधते हुए कहा कि गणेश गोदियाल का बद्री केदार समिति में सबसे लंबा कार्यकाल रहा। इस दौरान उन्होंने कई कारगुजारियों को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि चंदा चोरी की घटना में आरोपित प्रमोद नौटियाल को कांग्रेस अध्यक्ष मेरा निजी सचिव बता रहे हैं जबकि हकीकत तो ये है कि गोदियाल के कार्यकाल में ही नौटियाल…
फरीदकोट में दिनदहाड़े घर में घुसकर दिव्यांग महिला की बेरहमी से हत्या, इलाके में फैली सनसनी
फरीदकोट: पंजाब के फरीदकोट शहर के भीड़भाड़ वाले मोहल्ला जानियां से एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ सोमवार दोपहर को एक 43 वर्षीय दिव्यांग (Physical Challenged) महिला की उनके ही घर के भीतर धारदार हथियार से वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान नीतू के रूप में हुई है। वारदात के वक्त वह घर पर पूरी तरह अकेली थीं। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, नीतू के पति प्रदीप कालड़ा एक सरकारी शिक्षक हैं। सोमवार सुबह वह हर रोज की तरह…
मुख्यमंत्री धामी ने किया देहरादून साइंस सिटी निर्माण कार्यों का निरीक्षण विज्ञान एवं नवाचार नीति पर विशेषज्ञों के साथ किया सार्थक संवाद यूकॉस्ट परिसर में स्टार्टअप सेंटर के लिए भूमि देने की घोषणा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) में साइंस सिटी परियोजना के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के साथ ही विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति (STIP) परिसंवाद कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून साइंस सिटी का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। आने वाले वर्षों…
