Author: admin
‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने तीन दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ सिनेमाघरों में दर्शकों का जबरदस्त मनोरंजन कर रही है। पहले दिन अच्छी शुरुआत करने के बाद फिल्म ने शनिवार और रविवार को वीकेंड का पूरा फायदा उठाया। कॉमेडी और एडवेंचर से भरपूर इस फिल्म को फैमिली ऑडियंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका असर इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी साफ दिखाई दे रहा है। आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन करीब 19.95 करोड़ रुपये की कमाई की है। इससे पहले शनिवार को फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये, जबकि ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। तीन दिनों…
भागलपुर/नाथनगर: भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गणेशीबाग में एक घर में घुसकर महिला को गनप्वाइंट पर बंधक बनाने और डकैती डालने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने चार दिनों के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के तहत घटना को अंजाम देने वाले तीन मुख्य डकैतों, उन्हें हथियार सप्लाई करने वाले एक आरोपी और लूटे गए सोने के जेवर खरीदने वाले दो स्वर्णकारों (सोनारों) समेत कुल सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी के मुताबिक, गिरफ्तार अपराधियों के पास से डकैती का 52 ग्राम सोना, 53 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल किया गया एक…
यात्रियों को मिलेगी हाईटेक सुविधा, कमांड सेंटर और टोल-फ्री हेल्पलाइन होगी शुरू देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम जल्द ही प्रदेश में हरित परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए हाइड्रोजन बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी में है। इस पहल के तहत पहले चरण में देहरादून-दिल्ली मार्ग को चुना गया है। निगम का मानना है कि इस परियोजना से प्रदूषण में कमी आएगी और यात्रियों को आधुनिक व सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। हाल ही में गुजरात के गांधीनगर में आयोजित बस एवं कार ओनर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की प्रदर्शनी में निगम के संचालन और तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया।…
प्रयागराज: देश के 16 राज्यों में हुई 110 करोड़ रुपये की विशाल साइबर ठगी के मामले में प्रयागराज की साइबर क्राइम पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने साइबर अपराधों में इस्तेमाल होने वाले 114 मोबाइल और संदिग्ध बैंक खाताधारकों (म्यूल अकाउंट होल्डर्स) को धर-दबोचा है। जिले के विभिन्न इलाकों से हिरासत में लिए गए इन सभी आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। हालांकि, सात साल से कम की सजा का प्रावधान होने के कारण पुलिस इनका रिमांड नहीं बनवा सकी और इन्हें कानूनी नोटिस देकर छोड़ दिया गया। साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए पुलिस महानिदेशक के…
सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना हल्द्वानी। उत्तराखण्ड सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व–विशेष निःशुल्क ट्रेन यात्रा 2026” के अंतर्गत सोमवार को हल्द्वानी से 37 चयनित श्रद्धालुओं के दल को देहरादून को रवाना किया गया। हल्द्वानी रोडवेज बस स्टेशन से यात्रा दल को नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सांसद अजय भट्ट ने कहा कि यह बहुत ही पवित्र अवसर है और सरकार की बहुत अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि हमारे वह लोग जो तीर्थ करना…
उत्तराखंड: रोडवेज की टिकट व्यवस्था होगी हाईटेक, WhatsApp पर मिलेगा ई-टिकट, कंडक्टर करेगा QR स्कैन
उत्तराखंड परिवहन निगम जल्द ही यात्रियों के लिए रोडवेज बसों की टिकट बुकिंग को और आसान बनाने जा रहा है। अब यात्रियों को टिकट के लिए वेबसाइट या काउंटर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। निगम मेट्रो सेवाओं की तर्ज पर WhatsApp आधारित ई-टिकट प्रणाली शुरू करने की तैयारी कर रहा है, जिससे बस का टिकट सीधे मोबाइल पर प्राप्त किया जा सकेगा। प्रदेश में परिवहन निगम की बसों से हर दिन करीब 90 हजार यात्री सफर करते हैं। वर्तमान में यात्रियों के पास टिकट लेने के दो ही विकल्प हैं—पहला ऑनलाइन बुकिंग और दूसरा बस में कंडक्टर से टिकट लेना।…
Ajay Devgn की Dhamaal 4 ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में शानदार प्रदर्शन किया। जानें Day 3 कलेक्शन, कुल कमाई और वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट। अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर ‘धमाल 4’ ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी रफ्तार पकड़ ली है। शुरुआती दिन ठीक-ठाक ओपनिंग के बाद फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है। सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, ‘धमाल 4’ ने पहले दिन 14 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। दूसरे दिन फिल्म ने शानदार उछाल लेते हुए 22.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं तीसरे…
लूट का सोना-चांदी, कार सहित लगभग 16 लाख 50 हजार रूपये से अधिक की संपत्ति जब्त 5 आरोपी गिरफ्तार मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शाजापुर जिले की मक्सी थाना पुलिस ने डकैती की एक बड़ी वारदात होने से पहले ही विफल करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से पूर्व में हुई लूट का लगभग 4 लाख 50 हजार मूल्य का सोना-चांदी, डकैती की तैयारी में प्रयुक्त कार, गैस कटर सहित लगभग 16 लाख 50 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की है। पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में की गई इस…
कारगिल युद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित नई वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का टीजर रिलीज हो गया है। नेटफ्लिक्स की इस मिलिट्री ड्रामा सीरीज में भारतीय वायुसेना के साहस, रणनीति और युद्ध के दौरान निभाई गई अहम भूमिका को पर्दे पर दिखाया जाएगा। टीजर में दमदार एक्शन और देशभक्ति का जज्बा देखने को मिल रहा है। नेटफ्लिक्स ने अपनी आगामी वेब सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की पहली झलक दर्शकों के साथ साझा कर दी है। यह सीरीज 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा चलाए गए चुनौतीपूर्ण अभियान से प्रेरित है। कहानी उन युवा फाइटर पायलटों पर…
बटाला: पंजाब के बटाला जिला अंतर्गत आते गांव सीड़ा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहां महज बिजली के मीटर से छेड़छाड़ करने से रोकने पर एक युवक की लाइसेंसी पिस्टल से छह गोलियां मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद थाना घणीए के बांगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। चश्मदीद नरिंदर सिंह के अनुसार, यह पूरी घटना उस समय शुरू हुई जब वह गुरुद्वारा साहिब जा रहा था। रास्ते में गांव का ही रहने वाला आरोपी गगनदीप सिंह बिजली के…
