Author: admin

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के चौबेपुर क्षेत्र से मानव तस्करी और अपहरण का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर उसे एक लाख रुपये में बेचने की साजिश रची गई थी। परिजनों की शिकायत पर चौबेपुर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।  मिली जानकारी के अनुसार, बीती 5 जुलाई को पीड़िता के परिजनों ने चौबेपुर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत…

Read More

राज्यपाल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के संस्कृत पद्यानुवाद का विमोचन किया देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को लोक भवन में ‘आदि श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी’ के संस्कृत पद्यानुवाद का विमोचन किया। आदि श्री गुरु ग्रन्थ साहिब जी का संस्कृत में यह पहला सम्पूर्ण पद्यानुवाद है, जिसे रामतीर्थ केन्द्र और साहित्याचार्य श्री जयनारायण शास्त्री जी द्वारा अनुवादित किया गया है। यह कार्यक्रम रामतीर्थ केन्द्र (सहारनपुर) की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। विमोचन कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में राज्यपाल ने कहा कि यह अवसर केवल एक संस्थान की स्वर्ण जयंती का उत्सव…

Read More

उत्तराखंड के हल्द्वानी में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने फ्लाईओवर पर खड़े चार दोस्तों को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। कैसे हुआ हादसा? प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे चार दोस्त फ्लाईओवर पर किसी कारणवश सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और सीधे उन पर चढ़…

Read More

खिर्सू में जनसेवा शिविर: 21 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में संचालित “सेवा, सुशासन एवं समर्पण–जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के तहत विकासखंड खिर्सू सभागार में जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराया। साथ ही आधार पंजीकरण एवं आधार अद्यतन की सुविधा भी…

Read More

2 घंटे में कई टीमों ने मिलकर की नैनीझील की सफाई झील एवं नालों की नियमित सफाई के दिए निर्देश, गंदगी फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई नैनीताल : सोशल मीडिया पर नैनीझील परिक्षेत्र में गंदगी फैलने की शिकायत प्राप्त होने पर प्रभारी जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शनिवार को पूरे दिन बृहद सफाई अभियान चलाकर नैनीझील की सफाई कराई और एकत्रित कूड़े का नियमानुसार निस्तारण किया गया। उपजिलाधिकारी नैनीताल के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद नैनीताल एवं सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने झील के किनारों एवं जल क्षेत्र में जमा…

Read More

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने किया छठे ‘लोक संवर्धन पर्व’ का शुभारंभ  लोक संवर्धन पर्व के आयोजन में केंद्र के साथ साझेदारी करने वाला उत्तराखंड बना देश का पहला राज्य  11 से 15 जुलाई तक चलने वाले महोत्सव में देशभर के शिल्पकारों, हस्तशिल्पियों और लोक कलाकारों को मिला साझा मंच  150 से अधिक स्टॉलों पर भारत की समृद्ध लोक कला, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पाद एवं व्यंजनों का प्रदर्शन ‘ एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने किया पौधरोपण  मुख्यमंत्री बोले- लोक संस्कृति का संरक्षण और स्थानीय शिल्पकारों का…

Read More

सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति जीरो टॉलरेंस: शस्त्रों के दुरुपयोग पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई नैनीताल : जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल के निर्देश पर जनपद में शस्त्रों के दुरुपयोग एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए चार शस्त्र अनुज्ञप्तियां निरस्त कर दी गई हैं। वहीं परीक्षण एवं अभिलेखों के आधार पर चार अन्य मामलों में शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही समाप्त कर दी गई है। जिला अधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार त्रिभुवन चंद पुत्र बसंत बल्लभ, निवासी पोस्ट ऑफिस के पीछे, काठगोदाम द्वारा अपने लाइसेंसी पिस्टल से वाहन संख्या UK04-3233 में…

Read More

देहरादून। मसूरी के टिपरीधार स्थित एक होमस्टे में महिला की संदिग्ध मौत के मामले में देहरादून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मृतका के पति को नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 15 जून 2026 को मसूरी-धनौल्टी रोड स्थित कियाना होमस्टे में अपने पति के साथ रुकी पारुपुडी राधा गायत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली मसूरी में पति सोमयाजुला चरण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर पुलिस ने न्यायालय से अभियुक्त…

Read More

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के तहत 1000 से अधिक लोगों ने कराया पंजीकरण, मौके पर ही कई समस्याओं के समाधान के निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सहसपुर स्थित श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शासन को जनता के और करीब लाना है, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और सरकार स्वयं उनके द्वार तक पहुंचे। मुख्यमंत्री ने…

Read More

देहरादून। उत्तराखण्ड खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रभावी नेतृत्व और जनस्वास्थ्य संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “Best Drug Controller of India” राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से उत्तराखण्ड FDA और पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा है। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड FDA ने खाद्य सुरक्षा और औषधि गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में कई प्रभावी कदम उठाए हैं। विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ लगातार अभियान चलाए, खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया, नमूने एकत्र किए और नियमों का उल्लंघन…

Read More