Author: admin
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र से अपराधियों के दुस्साहस की एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार देर शाम बाइक सवार बेखौफ बदमाशों ने एक स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और करीब दो लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद जहां पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिसिया व्यवस्था को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, कटरा थाना क्षेत्र के शिवदासपुर निवासी संजय साह के पुत्र बबलू कुमार औराई बाजार में…
लोहरदगा (सेन्हा): झारखंड के लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला पारिवारिक विवाद का मामला सामने आया है। मुर्की तोड़ार पंचायत के तोड़ार गांव में एक पिता ने घरेलू कलह के दौरान बीच-बचाव करने आए अपने ही सगे बेटे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, तोड़ार गांव के रहने वाले बालकिशुन उरांव का अपनी पत्नी के…
नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला शनिवार को साउथम्प्टन में खेला जाएगा। सीरीज में पिछड़ चुकी भारतीय टीम के लिए यह मैच सम्मान बचाने का मौका होगा, जबकि इंग्लैंड की नजर शानदार जीत के साथ सीरीज को 4-0 से अपने नाम करने और आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने पर रहेगी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम इस दौरे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। बारिश के कारण एक मुकाबला रद्द होने के बाद खेले गए मैचों में इंग्लैंड ने दबदबा बनाए रखा। अब आखिरी मुकाबले…
भारतीय सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। लंबे समय से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए मेकर्स ने बड़ी घोषणा की है। मेकर्स द्वारा जारी पोस्ट में कहा गया है कि ‘रामायण’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता की उस अमर गाथा का सिनेमाई रूप है, जिसने सदियों से धर्म, मर्यादा, साहस और करुणा का संदेश दिया है। पोस्ट में दावा किया गया कि इस महाकाव्य को भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे भव्य स्तर पर प्रस्तुत किया जा रहा है। इसी के…
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नंदग्राम थाना क्षेत्र के राजनगर एक्सटेंशन में एक निर्माणाधीन मॉल के पास सात वर्षीय मासूम बच्ची का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए सिर और मुंह पर पत्थरों से वार कर बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक, मृत बच्ची की पहचान कर ली गई है। वह राजनगर एक्सटेंशन में बन रहे एक मॉल में काम करने वाले मजदूर…
देहरादून।अग्निवीर भर्ती अभियान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भर्ती क्षेत्र (यूपी और उत्तराखंड) के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल मनीष कुमार, वाईएसएम, एसएम ने देहरादून स्थित राज्य सचिवालय में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्धन के साथ व्यापक चर्चा की। इस अवसर पर सचिव गृह शैलेश बागौली भी उपस्थित थे। बैठक में भर्ती वर्ष 2027 के लिए जल्द शुरू होने वाली भर्ती रैलियों के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए सहयोगात्मक ढांचे को और मजबूत करने पर बल दिया गया। चूंकि क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय (यूपी और यूके) देश की सबसे बड़ी भर्ती योग्य आबादी की देखरेख करता है, इसलिए…
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां ऐतिहासिक इमारत लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी भरा फोन कॉल मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में आया था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, दिल्ली और मुंबई पुलिस की संयुक्त जांच के बाद इस कॉल को फर्जी (Hax Call) घोषित कर दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात शख्स ने मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन कर दावा किया कि लाल किले को बम से उड़ा दिया जाएगा। मामले की संवेदनशीलता को देखते…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा SIR के दूसरे चरण में ERO व AERO लगाएंगे विशेष सुनवाई कैंम्प देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने कुमांऊ गढ़वाल के मंडल आयुक्तों सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (SIR) की समीक्षा की। बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि SIR के अगले चरण ड्राफ्ट पब्लिकेशन, नोटिस फेज और दावे आपत्तियों के निस्तारण के समय मतदाताओं को किसी प्रकार अनावश्यक परेशानी ना हो। उन्होंने निर्देश दिए कि पहाड़ी जनपदों में मानसून के दौरान…
SSP पौड़ी के सख्त निर्देशन में नशा मुक्त अभियान के साथ पौड़ी पुलिस नशा तस्करों और उनके नेटवर्क पर लगातार कस रही है शिकंजा नौसिखिए थे नशा तस्करी में, मगर मंसूबे थे बड़े; पुलिस ने वक्त रहते उनके इरादे कर दिए ध्वस्त। 36 लाख रु0 कीमत की 120 ग्राम स्मैक लेकर कोटद्वार पहुंचे 02 नशा तस्कर गिरफ्तार। पौड़ी- ऑपरेशन प्रहार” के तहत पौड़ी पुलिस नशा तस्करों की कमर तोड़ने के अभियान में जुटी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार के सख्त निर्देशों पर जनपदभर में नशे के कारोबार से जुड़े प्रत्येक नेटवर्क को चिन्हित कर उसके विरुद्ध लगातार कार्रवाई…
देहरादून। मसूरी रोड पर देर रात एक स्कूटी सवार गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने मौके पर पहुंचकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू अभियान चलाया और घायल युवक को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई 2026 की देर रात जिला कंट्रोल रूम (डीसीआर) देहरादून से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि शिव मंदिर से करीब एक किलोमीटर आगे मसूरी रोड पर एक स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही सहस्त्रधारा स्थित एसडीआरएफ पोस्ट से उपनिरीक्षक राजवर सिंह राणा के…
