Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Saturday, May 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»इस गुमशुदा तोते को ढूंढने वाले को ₹5000 का इनाम, हरिद्वार शहर में लगे पोस्टर
    उत्तराखंड

    इस गुमशुदा तोते को ढूंढने वाले को ₹5000 का इनाम, हरिद्वार शहर में लगे पोस्टर

    adminBy adminNovember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    इस गुमशुदा तोते को ढूंढने वाले को ₹5000 का इनाम, हरिद्वार शहर में लगे पोस्टर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    धर्मनगरी हरिद्वार में इन दिनों एक तोता चर्चा का विषय बना हुआ है. हरिद्वार की दीवारों पर लगा एक गुमशुदा तोते का पोस्टर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है. हरिद्वार के देवपुरा क्षेत्र में रहने वाले मनोज का यह तोता पिछले एक महीने से लापता है. पूरा परिवार तोते को खोजने में जुटा हुआ है. यहां तक कि तोते को वापस पाने की चाह में उन्होंने ही दीवारों पर पोस्टर लगाए हैं और लोगों से अपील की है कि उनका तोता यदि किसी के पास है तो वापस लौटा दें. तोते को ढूंढकर वापस लाने वाले को परिवार की तरफ से पांच हजार रुपए का इनाम भी दिया जाएगा. आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: अल्मोड़ा में स्कूल से 161 जैलेटिन ट्यूब बरामद; जांच में खुला बड़ा राज, मुख्य आरोपी पकड़ा गया

    परिवार का मानना है कि पालतू होने के कारण वह किसी की छत या पेड़ पर जा बैठा होगा. शायद उसे किसी ने पकड़ लिया होगा. इसलिए उन्हें उम्मीद है कि यदि कोई उनका पोस्टर देख ले, तो शायद उसे वापस लौटा दे. करीब एक महीना पहले मनोज द्वारा पाला गया तोता अचानक उड़कर कहीं चला गया, जबकि तोता ज्यादा उड़ना भी नहीं जानता था. परिवार को शक है कि उनका तोता आसपास ही किसी ने पकड़ लिया है. अचानक तोता उड़ जाने से पूरे परिवार में मायूसी छा गई है. तोते को ढूंढने की उम्मीद में मनोज ने शहर के विभिन्न इलाकों में पोस्टर लगवाए हैं और लोगों से अपील की है कि तोते को खोजने में मदद करें. परिवार को एक पक्षी से इतना लगाव हो गया था कि उन्होंने तोता खोजकर वापस लाने वाले को 5000 रूपये का इनाम देने की घोषणा भी की है. पोस्टर में मनोज ने नीचे मोबाइल नंबर भी अंकित किया गया है. तोता मनोज को घायल अवस्था में मिला था.

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    पीएम मोदी की अपील का असर: शादी में जेवर ठुकराकर युवती ने रखी अनोखी मांग, बोली- ईवी कार चाहिए

    May 16, 2026

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version