Author: admin

उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले के बनभूलपुरा में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने के मामले में अब नैनीताल की डीएम वंदना सिंह सोशल मीडिया एक्स पर ट्रेंड हो रही हैं। इस्लामिक कट्टरपंथी अब उन्हें सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्रेंड करा रहे हैं। उनके खिलाफ हैश टैग अरेस्ट वंदना सिंह करके ट्रोल किया जा रहा है। उन्हें संघी विचारधारा का बताया जा रहा है। खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड कराने वालों को देखें तो इसमें अधिकतर इस्लामिक कट्टरपंथी शामिल हैं। ऐसी ही कट्टरपंथी मानसिकता से सने लोगों ने अतिक्रमण को किनारे रख दिल्ली प्रेस क्लब में…

Read More

उत्तराखंड में समूह-ग के अंतर्गत उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षण एवं सेवायोजन निदेशालय के अनुदेशक संवर्ग के 370 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए 25 फरवरी से 16 मार्च के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया, भर्ती का विज्ञापन जारी किया जा चुका है। आवेदन में 20 से 22 मार्च के बीच संशोधन कर सकेंगे। जून में परीक्षा प्रस्तावित है। बताया, परीक्षा के लिए आयु सीमा 21 से 42 वर्ष के बीच है। इस भर्ती से अनुदेशक विद्युतकार के 75, अनुदेशक फिटर के 70, अनुदेशक इलेक्ट्रॉनिक्स…

Read More

बीते आठ फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई औऱ दर्जनों लोग घायल हो गए। इसी दंगे में एक बिहार के युवक की भी मौत हुई थी जिसके सर में गोली लगी थी। खबरें तो यह आई कि प्रकाश कुमार हल्द्वानी दंगे में उपद्रवियों का शिकार हुआ औऱ सिर में गोली लगने से उसकी मौत हो गई। दरअसल प्रकाश कुमार की मौत गोली लगने से जरूर हुई थी लेकिन यह गोली उसको दंगे के कारण नही लगी थी।  आपको जानकार हैरानी होगी प्रकाश की मौत हल्द्वानी हिंसा की…

Read More

सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज 14 फरवरी को कैबिनेट बैठक हुई। एयर कनेक्टिविटी, आबकारी नीति, चिकित्सा प्रतिपूर्ति आदि कई मुद्दों पर धामी कैबिनेट ने हामी भर दी। उत्तराखंड के देहरादून, पंतनगर के अलावा अन्य शहरों से भी अब दूसरे राज्यों के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू होगी। इस योजना के आने के बाद अमृतसर, वाराणसी, अयोध्या से लेकर नेपाल व दुबई तक सीधे हवाई सेवा शुरू हो सकेगी। राज्य के शहरों के भीतर भी सस्ती हवाई सेवाएं शुरू होंगी। राज्य में 125 से अधिक हेलीपैड हैं, जो दुर्गम क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।…

Read More

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों के लोकार्पण शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री धामी ने तीन किलोमीटर लम्बे दूधाधारी एलिवेटेड फ्लाईओवर का लोकार्पण तथा श्यामपुर रेलवे फाटक के निकट वैली ब्रिज के साथ 04 लेन चौड़ीकरण एवं काॅजवे के निर्माण का शिलान्यास सहित 4750 करोड़ रुपये की लागत के 30 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि श्यामपुर फाटक आरओबी आदि का तीन महीने के अन्दर टेण्डर निकाल कर…

Read More

कतर में हिरासत में रखे गए भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अफसरों को रिहा कर दिया गया है. इन आठ में से सात भारतीय वापस भारत भी लौट आए हैं. विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, ‘आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत किया जाता है जो दाहरा ग्लोबल कंपनी में काम कर रहे थे और कतर में हिरासत में थे.’ कतर में इन भारतीयों को अगस्त 2022 में हिरासत में लिया गया था. पिछले साल कतर की अदालत ने इन्हें जासूसी के मामले में दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी. हालांकि, बाद में इस सजा…

Read More

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। मैदान से लेकर पहाड़ तक राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबरें सुनने को मिलती रहती है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है जहां बेरीनाग से गंगोलीहाट की ओर जा रहे एक कैंटर के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से वाहन में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के…

Read More

हल्द्वानी शहर की एक रिहायशी कालोनी में शनिवार सुबह हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। झाड़ियों में छिपे गुलदार पर लोगों की ओर से पत्थर मारे जाने पर वह भाग कर इस कालोनी में पहुंच गया था। देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ऐसे में वन विभाग के हाथ-पांव फूल गए। डीएफओ हिमांशु बांगरी संग वन्यजीव चिकित्सक और रेंज टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद उसे ट्रैंकुलाइज किया गया। उपचार के बाद गुलदार को घने जंगल में छोड़ दिया गया। जंगल से सटे इलाकों में लगातार वन्यजीवों…

Read More

हल्द्वानी का बनभूलपुरा उपद्रव और दंगे की आग में नहीं सुलगता यदि खुफिया रिपोर्ट की सूचना पर अमल कर लिया गया होता। दुर्भाग्य से पुलिस और प्रशासन विभाग ने खुफिया रिपोर्ट पर काम करने की जहमत नहीं उठाई, जिसकी बहुत बड़ी कीमत शांत हल्द्वानी को चुकानी पड़ी। मुख्यमंत्री कार्यालय को पूरे घटनाक्रम के बारे में जो फीडबैक मिला है, उसके मुताबिक बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से पहले खुफिया विभाग ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दे दी थी। अब पुलिस ने 18 नामजद समेत पांच हजार उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटनास्थल और…

Read More

कुमाऊं का प्रवेश द्वार यानी हमारी हल्द्वानी। हल्दु के बहुतायात पेड़ों के नाम से बसे हल्द्वानी शहर की फिजा बिल्कुल शांत रही है। यहां की वादियां सुकून और खुशी देती है। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति को यह शहर गले लगा लेता है। बृहस्पतिवार को अचानक ऐसा क्या हुआ, जिससे इस शहर की शांति ही भंग हो गई। किसने शांत फिजा का सुकून और खुशी छीन ली। यह सवाल सरकारी सिस्टम से भी है और बनभूलपुरा के स्थानीय उपद्रवियों से भी। जिस कारण शहर ने सड़क पर आज पत्थर, खून और बदहवासी देखी। अस्सी के दशक के बाद शायद…

Read More