Author: admin
देहरादून। उच्च शिक्षा विभाग के 268 असिस्टेंट प्रोफसर के स्थायीकरण को राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी है। विभागीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने विभाग द्वारा प्रस्तुत स्थायीकरण प्रस्ताव को अपना अनुमोदन दे दिया है। प्रदेशभर के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में तैनात विभिन्न विषयों के इन असिस्टेंट प्रोफेसर ने दो वर्ष की परवीक्षा अवधि संतोषजनक पूर्ण कर दी है। समयबद्ध स्थायीकरण होने पर असिस्टेंट प्रोफेसरों ने विभागीय मंत्री व राज्य सरकार का आभार जताया। प्रदेश की उच्च शिक्षा में शैक्षिक गुणवत्ता, नवाचार, प्रयोगात्मक व शोधात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। राजकीय महाविद्यालयों में शिक्षकों…
विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए वायु सेना कर्मी को 20 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने इस जघन्य अपराध पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस पिता की जिम्मेदारी अपनी बेटी की सुरक्षा करना थी, उसी ने उसके बचपन और मानसिक संतुलन को गहरा आघात पहुंचाया। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अर्चना सागर की अदालत ने दोषी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही पीड़िता को तीन लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया गया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि…
घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बीच आस्था की गर्माहट, गंगा घाटों पर उमड़ा मकर संक्रांति स्नान का सैलाब
माघ मास की मकर संक्रांति का पावन स्नान पर्व इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुआ। तड़के से ही हर की पैड़ी समेत गंगा के सभी प्रमुख घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ठिठुरन भरी ठंड के बीच भी आस्था का जोश कम होता नजर नहीं आया। ढोल-दमाऊं की गूंज के साथ देव डोलियों को गंगा घाटों तक लाया गया और विधि-विधान से गंगा स्नान कराया गया। श्रद्धालुओं ने स्नान-दान, पूजा-अर्चना कर मां गंगा की आरती की और पुण्य लाभ अर्जित किया। इस वर्ष मकर संक्रांति…
मुख्यमंत्री धामी ने लोहड़ी के पावन पर्व पर सभी प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहड़ी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि लोहड़ी का पर्व हर्ष, उल्लास और परंपराओं का प्रतीक है, जो समाज में भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्यता और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने कहा कि ऐसे लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आपसी सौहार्द को भी मजबूत करते हैं।
खेल मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू के एक सार्वजनिक बयान को लेकर प्रदेश महिला कांग्रेस ने कड़ा विरोध दर्ज कराया। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं डालनवाला थाने पहुंचीं और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं। प्रदर्शन के दौरान दिन में पुलिस ने कुछ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया, लेकिन उन्हें छोड़ने के बाद वे दोबारा थाने पहुंच गए। शाम ढलने के बाद भी महिलाएं थाने के बाहर डटी रहीं और एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़ी रहीं। देर…
उत्तराखंड सरकार ने वन्यजीवों के हमलों में घायल होने वाले लोगों के इलाज को लेकर बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। अब ऐसे मामलों में घायल व्यक्ति के उपचार पर होने वाला 15 लाख रुपये तक का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। इसमें 5 लाख रुपये तक का इलाज अटल आयुष्मान योजना के तहत किया जाएगा, जबकि बाकी 10 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता सीधे राज्य सरकार देगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के बाद इस प्रस्ताव पर वित्त विभाग से सहमति मांगी गई है और जल्द ही इसका शासनादेश जारी होने की संभावना है। शासन ने फिलहाल…
अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड में एक बार फिर सियासी और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। प्रदेश के कई शहरों में विभिन्न संगठनों ने वीआईपी की पहचान सार्वजनिक करने और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर बंद और विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। इसी क्रम में श्रीनगर-श्रीकोट, रुड़की और अन्य इलाकों में बाजार बंद का असर देखने को मिला। श्रीनगर-श्रीकोट में व्यापार संघ सहित कई संगठनों ने बाजार बंद रखकर विरोध दर्ज कराया। वहीं ऋषिकेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया शर्मा ने कांग्रेस द्वारा बुलाए गए उत्तराखंड बंद का विरोध किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री…
सीएम धामी ने टिहरी में प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में किया प्रतिभाग
राज्य में खेल, पर्यटन और लोकसंस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर नई टिहरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय इंटर कॉलेज छाम, टिहरी गढ़वाल में सांस्कृतिक विकास समिति द्वारा आयोजित प्रथम खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया तथा यूसीसी के तहत पंजीकरण करवाने वाले लोगों को प्रमाण पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान नागराजा की पवित्र भूमि को नमन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमारी लोक-संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी को उनसे जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी हमारी भावनाओं, संस्कारों और विचारों की सशक्त अभिव्यक्ति का माध्यम है, जो समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करती है। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि हिंदी जन-जन की संवेदनाओं, रचनात्मकता और संवाद की भाषा है। यह हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक एकता को भी मजबूती प्रदान करती है। सीएम धामी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में हिंदी की बढ़ती स्वीकार्यता भारत की सांस्कृतिक चेतना और बौद्धिक…
देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष एवं सांसद डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार से बेटी अंकिता भंडारी की सीबीआई जांच की संस्तुति की है,मैंने कुछ दिन पहले अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि सरकार किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार है। डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बेटी अंकिता के माता-पिता से बात करके एवं जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जो सीबीआई जांच की संस्तुति की है, मैं सीबीआई जांच का स्वागत करता हूं और पहले दिन से सरकार की मंशा किसी को बचाने की…
