Author: admin

सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के शत-प्रतिशत अनुपालन हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने चलाया अभियान निर्धारित मानकों से अधिक ध्वनि में बजने वाले लाउडस्पीकर धार्मिक स्थलों से गये हटवाये भविष्य में नियमों के उल्लंघन पर संबंधित व्यक्तियों/संस्थानो के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की दी चेतावनी देहरादून।  माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड की…

Read More

हरेला पर्व पर किया पौधरोपण, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं 147 करोड़ रुपये की जागेश्वर मास्टर प्लान परियोजना से संवर रहा है देवभूमि का गौरव: मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम पहुंचकर पारंपरिक विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जागेश्वर धाम के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जन-कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्रावणी मेले के सफल एवं सकुशल आयोजन की मंगलकामना करते हुए प्रदेशवासियों और देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि…

Read More

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका बल्ला नहीं, बल्कि उनके इंटरनेशनल करियर को लेकर उठ रही अटकलें हैं। इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को लॉर्ड्स में खेला जाना है और इसी मैच को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह रोहित शर्मा के करियर का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला हो सकता है। लंदन पहुंचे रोहित शर्मा के माता-पिता रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा के पिता गुरुनाथ शर्मा और मां पूर्णिमा शर्मा लंदन पहुंच चुके हैं। दावा किया जा रहा है कि…

Read More

अगर आप उत्तराखंड की पर्यटन राजधानी नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपकी जेब पर सीधा असर डाल सकती है। होटल का किराया, पार्किंग शुल्क और ग्रीन टैक्स के बाद अब शहर में प्रवेश करना भी महंगा हो गया है। नई व्यवस्था के तहत बाहरी जिलों और दूसरे राज्यों से आने वाली बाइक और स्कूटी पर 100 रुपये का एंट्री टैक्स लागू कर दिया गया है। यह फैसला लागू होते ही सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। आखिर क्या बदला है? नैनीताल नगर पालिका ने पर्यटन सीजन के दौरान लगातार बढ़ते…

Read More

शिक्षा सुधार और परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक की सेहत लगातार बिगड़ती जा रही है। शुक्रवार (17 जुलाई) को उनका अनशन 19वें दिन में प्रवेश कर गया। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय तक भोजन न लेने के कारण उनका शरीर अब ऐसे चरण में पहुंच रहा है, जहां किसी भी समय गंभीर चिकित्सकीय जटिलताएं पैदा हो सकती हैं। 9 किलो से ज्यादा वजन घटा, शरीर की ऊर्जा खत्म होने लगी वांगचुक की मेडिकल टीम के अनुसार, अनशन शुरू होने के बाद से उनका 9…

Read More

बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने जल विद्युत निगम और एलएंडटी को वर्ष 2031 तक कार्य पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए मैनपावर और मशीन बढ़ाए जाने के दिए निर्देश लखवाड़ से बहुत से राज्य होंगे लाभान्वित समयबद्धता एवं गुणवत्ता हो प्राथमिकता देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव ने परियोजना निर्माण के विभिन्न चरणों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने परियोजना के अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्यों को बारीकी से जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि लखवाड़ बहुउद्देशीय…

Read More

कहा— पौधारोपण को बनाएं जन-आंदोलन देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखण्ड का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ पौधे लगाकर सभी जनपदवासियों से अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति, पर्यावरण और जीवन के प्रति हमारी आस्था, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का प्रतीक है। उत्तराखण्ड की समृद्ध लोक संस्कृति सदैव प्रकृति के साथ…

Read More

झारखंड निवासी मजदूर की गई जान उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ क्षेत्र स्थित सिलक्यारा टनल में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। टनल के भीतर निर्माण कार्य के दौरान ऊपर से गिरे पत्थर की चपेट में आने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय टनल के भीतर नियमित निर्माण कार्य चल रहा था और कई मजदूर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बड़ा पत्थर गिर गया, जिसकी चपेट में एक श्रमिक…

Read More

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर कुमाऊं रेजीमेंट की 130 इन्फैंट्री बटालियन (टीए) की ओर से वरदानी पार्क में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या शामिल हुईं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल का संकल्प लेने का आह्वान किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति में हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हरेला…

Read More

हरेला पर हरियाली का महाअभियान : ‘हरित दून’ के संकल्प के साथ एमडीडीए ने रखा 1 लाख पौधों का लक्ष्य देहरादून।  लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। देहरादून के कैनाल रोड स्थित चिड़ोवाली क्षेत्र से शुरू हुए ‘हरित दून अभियान’ के तहत अगले एक वर्ष में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की शुरुआत एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पौधरोपण कर की। इस दौरान स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों और अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक पौधे…

Read More