Author: admin
नैनीताल घूमने आई 16 वर्षीय किशोरी के साथ टैक्सी चालक ने की शर्मनाक हरकत, पीड़िता ने कूदकर बचाई जान
पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में घूमने का सपना एक हरियाणा की नाबालिग किशोरी के लिए लगभग दुःस्वप्न बन गया। नैनीताल से पाताल भुवनेश्वर जाते समय एक टैक्सी चालक ने उसके साथ दुष्कर्म करने का जघन्य प्रयास किया। लेकिन इस खौफनाक रात में किशोरी की सूझबूझ और मौके पर मौजूद संवेदनशील राहगीरों ने उसकी जान बचा ली। क्या है पूरा मामला? मामला शुक्रवार का है, जब हरियाणा से आई 16 वर्षीय किशोरी ने नैनीताल से काठगोदाम जाने के लिए एक टैक्सी बुक की। टैक्सी चालक नंदन सिंह, जो लमगड़ा का रहने वाला है, को उसने पहले काठगोदाम जाने को कहा। इसके…
जाम से राहत के लिए दो पार्किंग परियोजनाओं पर मंथन रुद्रपुर में बनेगा अत्याधुनिक विकास प्राधिकरण कार्यालय, 18 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार, ग्रीन बिल्डिंग मानकों के साथ समयबद्ध निर्माण के निर्देश सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने की परियोजनाओं की समीक्षा, दिये समयबद्ध निर्माण के निर्देश देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में आवास विभाग के सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय में रानीखेत में प्रस्तावित दो बहुमंजिला पार्किंग परियोजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में गैस गोदाम/आशियाना पार्क क्षेत्र तथा रोडवेज स्टेशन के समीप प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग योजनाओं…
ग्राउंड जीरो पर उतरें अधिकारी, जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बिजली, पेयजल, सड़क और संचार सेवाएं तत्काल बहाल हों, हर जिले में 24×7 अलर्ट मोड पर रहें सभी जिलाधिकारी एवं एजेंसियां डेंगू रोकथाम पर युद्धस्तर पर अभियान चलाने के निर्देश, जलभराव और गंदगी पर तत्काल कार्रवाई के आदेश चारधाम यात्रा, मानसून और आपदा प्रबंधन की व्यापक समीक्षा, संवेदनशील क्षेत्रों में हेली सेवा और राहत संसाधन पूरी तरह तैनात रखने के निर्देश ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ का तीसरा चरण 15 सितंबर से नए स्वरूप में होगा शुरू, अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर…
महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने किया हल्द्वानी जेल का निरीक्षण, महिला कैदियों के कौशल विकास और पुनर्वास पर दिया जोर हल्द्वानी उप जिला कारागार में महिला बंदियों को मिल रही उच्च शिक्षा और हुनर का प्रशिक्षण, महिला आयोग अध्यक्ष ने व्यवस्थाओं को सराहा हल्द्वानी। उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल दो दिवसीय हल्द्वानी भ्रमण पर हैं। आज उन्होंने उप जिला कारागार, हल्द्वानी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया और महिला बंदियों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं, खान-पान तथा उन्हें मिलने वाली अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे…
नवें दिन यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज स्थित सैक्टर 9 में उमड़ी भागीदारी, विकास और पर्यावरण के संतुलन पर जोर देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा तैयार की जा रही देहरादून महायोजना-2041 को अधिक जनोन्मुखी और व्यावहारिक बनाने के लिए चलाए जा रहे जनसंवाद अभियान के नवें दिन शुक्रवार को देहरादून के बिधौली, प्रेमनगर स्थित UPES (यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज) स्थित सैक्टर 9 में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए राजधानी के भविष्य के विकास को लेकर अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराईं। शहर के विकास मॉडल…
आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को कांवड़ यात्रियों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों को पहले से आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को आयोजित अंतर-राज्यीय समन्वय बैठक में मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर (एक्सप्रेसवे) का उपयोग…
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार को कांग्रेस के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लगभग 51 मिनट तक युवाओं से सीधा संवाद किया। यह कार्यक्रम पूरी तरह देशभर में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों और प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता पर केंद्रित रहा। भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में पहुंचे और पूरे समय राहुल गांधी की बातों को ध्यान से सुनते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत किसी राजनीतिक भाषण से नहीं बल्कि छात्रों की समस्याओं और उनके संघर्षों से हुई। राहुल गांधी ने मंच से साफ कहा कि…
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में कांवड़ मेला-2026 को लेकर अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक सम्पन्न
कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए सभी राज्यों ने साझा कार्ययोजना पर किया मंथन हरिद्वार। आगामी 30 जुलाई से 11 अगस्त, 2026 तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में हरिद्वार स्थित मेला नियंत्रण भवन के सभागार में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता, पेयजल, संचार व्यवस्था, आपदा प्रबंधन तथा संबंधित राज्यों के मध्य समन्वय को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।…
अग्निवीरों के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी प्रतिबद्धता अटूट है- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड देश का पहला राज्य बनेगा, जहां अग्निवीरों के लिए विशेष ‘अग्निवीर सेल’ की स्थापना की जाएगी सेना में सेवा देने वाले प्रत्येक युवा को मिलेगा सम्मानजनक भविष्य राज्य की सेवा करने का अवसर उन्हें देवभूमि की जनता के आशीर्वाद से मिला पिछले 5 साल में 34 से अधिक युवाओं को मिली सरकारी नौकरी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को यूथ फाण्डेशन ट्रेनिंग एरिया-कुआंवाला, देहरादून में यूथ फाउण्डेशन द्वारा आयोजित ‘युवा अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने घोषणा कि की पर्यटन विभाग की होमस्टे योजना के अंतर्गत पूर्व सैनिकों तथा अग्निवीरों को होमस्टे स्थापित…
रेल मंत्रालय ने रामनगर एवं देहरादून के बीच नई द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन को दी मंजूरी
नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, हरिद्वार, देहरादून, मुरादाबाद एवं बिजनौर के यात्रियों को मिलेगा लाभ पर्यटन, तीर्थाटन, शिक्षा, व्यापार एवं स्थानीय आवागमन को मिलेगा बढ़ावा देहरादून। उत्तराखण्ड के कुमाऊँ क्षेत्र के रामनगर को देहरादून से बेहतर रेल संपर्क प्रदान करने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय ने 15310/15309 रामनगर–देहरादून–रामनगर द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस के संचालन को स्वीकृति प्रदान की है। क्षेत्रीय जनता व सांसद अनिल बलूनी ने नई एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन की मांग की थी। नई एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार एवं शुक्रवार को रामनगर से प्रातः 5:50 बजे प्रस्थान कर 12:40 बजे देहरादून पहुँचेगी। वापसी में यह ट्रेन उसी दिन देहरादून से 3:55 बजे अपराह्न…
