Author: admin

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में जूडो की 63 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी उन्नति शर्मा का गुरुवार को देहरादून पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे उत्तराखंड के साथ-साथ देशभर में खुशी की लहर है। देहरादून स्थित डिफेंस कॉलोनी के डीएवी पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय परिवार ने उन्नति शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और विद्यार्थियों ने…

Read More

देहरादून: रिस्पना नदी के बाढ़ क्षेत्र में बने 324 मकानों को हटाने की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। देहरादून नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि मानसून समाप्त होने के बाद इन चिन्हित निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि प्रभावित सभी परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था पहले ही की जा चुकी है, लेकिन कई परिवार अब तक नए आवासों में शिफ्ट नहीं हुए हैं। नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडे के अनुसार, बाढ़ क्षेत्र के सर्वे के बाद सभी 324 परिवारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बारिश के मौसम में…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश के प्रतिष्ठित तीलू रौतेली पुरस्कार 2026 के लिए 13 महिलाओं का चयन कर लिया है। चयनित महिलाओं को आगामी 8 अगस्त को वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मानित करेंगे। यह कार्यक्रम संस्कृति विभाग के हरिद्वार बाईपास मार्ग स्थित सभागार में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय से पुरस्कार वितरण को मंजूरी मिल चुकी है। इसी समारोह में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 35 उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इन महिलाओं का चयन प्रदेशभर से प्राप्त आवेदनों के आधार पर…

Read More

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में इस वर्ष कांवड़ यात्रा केवल आस्था का ही नहीं, बल्कि माता-पिता और बुजुर्गों के प्रति सम्मान और सेवा का भी अनूठा संदेश दे रही है। यात्रा मार्ग पर ऐसे कई भावुक दृश्य देखने को मिल रहे हैं, जहां शिवभक्त अपने माता-पिता और बुजुर्गों को कांवड़ में बैठाकर पुण्य यात्रा करा रहे हैं। इन तस्वीरों ने श्रद्धालुओं के साथ-साथ राहगीरों का भी दिल जीत लिया है। ऐसा ही एक भावुक दृश्य रविवार को हरिद्वार में देखने को मिला। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के खेतापुर गांव निवासी प्रमोद और सतपाल अपनी करीब 115 वर्षीय दादी को कांवड़…

Read More

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हाकम सिंह की लगभग 63 लाख रुपये मूल्य की चल एवं अचल संपत्तियों को अटैच कर दिया है। ईडी की यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है। ईडी की जांच में सामने आया है कि हाकम सिंह ने विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब एक करोड़ रुपये की अवैध वसूली की थी। जांच के अनुसार यह रकम मुख्य रूप से स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने कुंभ मेला-2027 की तैयारियों को गति देते हुए हरिद्वार के विकास के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और बेहतर व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार में घाटों और आस्था पथ के निर्माण के लिए कुल 214.09 करोड़ रुपये की मंजूरी प्रदान की है। इसके साथ ही पुलिस, सड़क, शिक्षा और पेंशनरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी स्वीकृति दी गई है। मुख्यमंत्री ने चंडी घाट के डाउनस्ट्रीम स्थित गौरीशंकर क्षेत्र में गंगा नदी के बाएं किनारे पर नए घाट और आस्था पथ के…

Read More

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से 31 जुलाई को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) और भूस्खलन जैसी घटनाओं की आशंका बनी हुई है। इसे देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, स्थानीय प्रशासन को…

Read More

सूरजमल अग्रवाल नर्सिंग कॉलेज में भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) की मान्यता को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को उस समय उग्र हो गया, जब नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर ताला जड़ दिया। इस अचानक हुई तालाबंदी के चलते करीब 400 से 500 छात्र-छात्राएं, 50 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकाएं, कॉलेज स्टाफ और मौके पर मौजूद पत्रकार लगभग चार घंटे तक परिसर के अंदर ही फंसे रहे। बताया जा रहा है कि पिछले कई महीनों से छात्र कॉलेज को आईएनसी की मान्यता दिलाने की मांग कर रहे थे। प्रशासन और कॉलेज प्रबंधन के बीच कई दौर…

Read More

उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध बुग्यालों में ट्रैकिंग और कैंपिंग के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। करीब आठ वर्षों से लागू नाइट स्टे पर प्रतिबंध अब समाप्त हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के महत्वपूर्ण निर्देशों के बाद वन विभाग ने बुग्यालों में रात बिताने की अनुमति से जुड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे रूपकुंड, वेदनी बुग्याल और आसपास के ट्रैकिंग रूटों पर पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। दरअसल, वर्ष 2018 में पर्यावरण संरक्षण और बुग्यालों में लगातार घटती हरियाली को देखते हुए उत्तराखंड हाईकोर्ट ने पर्यटकों के बुग्यालों में रात्रि विश्राम पर पूर्ण…

Read More

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक युवती ने तीन युवकों पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए कई पुलिस टीमें गठित की गई हैं और आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़िता सिडकुल क्षेत्र की एक निजी कंपनी में काम करती है। शिकायत में बताया गया है कि शनिवार रात वह अपनी एक सहेली और दो परिचित युवकों के साथ भूरारानी…

Read More