Author: admin

उत्तराखंड के वनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद राज्य की धामी सरकार अब सार्वजनिक या निजी संपत्ति के नुकसान मामले पर गंभीर हो गई है. राज्य सरकार अब यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के फॉर्मूले को अमल में लाने की तैयारी कर रही है. बजट सत्र के दौरान सरकार अब ‘उत्तराखंड सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक’ पेश करेगी. इस विधेयक का उद्देश्य विरोध प्रदर्शनों, दंगों और हड़तालों में भाग लेने वाले लोगों के कारण सार्वजनिक और सरकारी संपत्तियों को हुए नुकसान की लागत वसूल करना है. सूत्रों का कहना है कि प्रस्तावित विधेयक हलद्वानी हिंसा का नतीजा है…

Read More

उत्तराखंड में विभिन्न हिस्सों से आए कांग्रेस व बसपा समेत विभिन्न दलों के नेताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। उत्तरकाशी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाशचंद रमोला, हरिद्वार के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा व अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष नगर निगम देहरादून अशोक वर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इन्हें सदस्यता दिलाई। सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल लोगों का स्वागत किया और उन्हें सदस्यता दिलाई। कहा, भाजपामय माहौल पांच मार्च…

Read More

देहरादून में मसूरी-किमाड़ी मार्ग पर वन गुर्जर बस्ती में खेल रहे 10 साल के बच्चे को गुलदार ने निवाला बना लिया। परिजनों ने बच्चे को गुलदार के मुंह से छीना लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद मौके पर वन विभाग और पुलिस की टीमें पहुंच चुकी हैं। वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए कांबिंग में जुट गई है। बच्चे के शव को देर रात मोर्चरी में रखवाया गया है। शव का आज सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना रविवार करीब साढ़े आठ बजे की है। किमाड़ी मार्ग पर गल्जवाड़ी गांव से करीब दो किलोमीटर…

Read More

टिहरी जिले के कीर्तिनगर विकासखंड में आतंक का पर्याय बने गुलदार को वन विभाग की टीम ने आखिरकार खत्म कर दिया. इस गुलदार ने दो दिनों के अंदर 9 लोगों पर हमला किया, जिमसें से चार वनकर्मी थे. कल गुरुवार 22 फरवरी को गुलदार ने इलाके में पांच महिलाओं पर हमला किया था. तभी से वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने में लगी हुई थी. गुलदार को मारने के लिए चार गोली चलाई गई थी. चौथी गोली गुलदार को लगी, जिसमें वो ढेर हो गया. वन विभाग का कहना है कि गुलदार को आत्मरक्षा में मारा गया है. वन…

Read More

‘पार्टी  विद द डिफरैंस’ कहलाने वाली भारतीय जनता पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता अपनी आंखों के सामने ये सब होते देख रहा है। जिस तेजी से बीजेपी का कांग्रेसीकरण हो रहा है  कहीं न कहीं भाजपा के वर्तमान नेतृत्व और संगठन पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। कार्यकर्ता हैरान-परेशान हैं कि जिस पार्टी को मजबूत और ताकतवर बनाने के लिए उनके बुजुर्गों ने अपना जीवन लगा दिया और इन कांग्रेसियों द्वारा दिए कष्ट सहन किए, वही उनके सिर पर थोपे जा रहे हैं। और चुनाव जीतने के लिए हर तरह का हतकंडा अपनाया जा रहा है उससे कहीं न कहीं आम भाजपा…

Read More

प्रदेशभर में इन दिनों गुलदार का आतंक देखने को मिल रहा है। जखोली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत महरगांव में स्कूल जा रहे छात्र पर गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार के हमले में छात्र बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कार्तिक सिंह (15) पुत्र किशन सिंह बुटोला निवासी महर गांव परीक्षा देने के लिए सुबह गांव के पैदल रास्ते से अकेले ही स्कूल जा रहा था। गांव के पास लामर…

Read More

दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर मंगलवार देर रात को उत्तरकाशी के मोरी से देहरादून जा रही एक कार अगलाड़ पुल के पास अनियंत्रित होकर यमुना नदी किनारे गिर गई। खाई में गिरते ही कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक गर्भवती समेत एक ही परिवार के तीन लोगों सहित छह की मौके पर ही मौत हो गई है। बीती रात से कार सवारों से संपर्क नहीं होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद मोबाइल की लोकेशन पर बुधवार शाम करीब चार बजे घटना का पता चल पाया। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरने…

Read More

उत्तराखंड का कला एवं संगीत जगत बेहद दुख में डूब गया है उत्तराखंडी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन हो गया है, अभिनेत्री गीता उनियाल के निधन की खबर पर्वतीय नाट्य मंच के अध्यक्ष अभिनेता बलदेव राणा ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। जिसके बाद से उनके लाखों फैन स्तब्ध है और उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।  गीता उनियाल का निधन उत्तराखंड फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई कोई नहीं कर सकता है। दरअसल उत्तराखंडी फिल्मों की जानीमानी अभिनेत्री गीता उनियाल पिछले कई वर्षों से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही…

Read More

हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पुलिस की पकड़ से अब भी बाहर है। नगर निगम ने 2.68 करोड़ की आरसी जारी कर दी है। आरसी को वसूली के लिए डीएम को भेज दिया गया है। अब तहसील के माध्यम से वसूली की जाएगी। बताया गया है कि अगर अब्दुल मलिक पैसा नहीं देता है तो मलिक के बैंक खाते फ्रिज किए जाएंगे। साथ ही उसकी संपत्ति को नीलाम करके वसूली की जाएगी। पत्र में कहा गया है कि अब्दुल मलिक के कब्जे में सरकारी जमीन को हटाने के दौरान हुई हिंसा में निगम के कई वाहन समेत सामान जल…

Read More

उत्तराखंड में सोमवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात और निचले इलाकों में बारिश और गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार और मंगलवार को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार देर शाम से बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब, केदारनाथ, हर्षिल, यमुनोत्री धाम सहित आसपास की पहाड़ियों में हल्का हिमपात हुआ। जबकि निचले इलाकों में बादल छाए रहे। देहरादून में धूप और बादलों की आंख-मिचौली चलती रही। प्रदेश की ज्यादातर क्षेत्रों में शनिवार शाम से ही बादल…

Read More