Author: admin

पत्नी और सास की हत्या कर एक शख्स ने खुद को भी गोली से उड़ाकर आत्महत्या कर ली। ये घटना उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के टिहरी विस्थापित कॉलोनी में सोमवार शाम घटी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक 59 वर्षीय राजीव अरोड़ा पुत्र स्वर्गीय संसार सिंह अरोड़ा दिल्ली में सिद्धार्थ एन्क्लेव के महारानी बाग आश्रम में अपनी 55 वर्षीय पत्नी सुनीता के साथ रहते थे। पिछले कुछ समय से उनकी 78 वर्षीय सास शकुंतला दीपक पत्नी स्वर्गीय जगदीश चंद्र भी उनके साथ रह रही थीं। बताया जा रहा है कि शकुंतला कुछ दिन पहले उपचार…

Read More

बदरीनाथ धाम में शनिवार देर शाम को सीजन की पहली हल्की बर्फबारी हुई, जबकि चोटियों पर भी बर्फ गिरी। हालांकि, शनिवार सुबह मौसम साफ होने पर बर्फ पिघल गई, लेकिन धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शनिवार को जिले में मौसम बदलता रहा। देर शाम को बदरीनाथ धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। हालांकि, बर्फबारी ज्यादा देर नहीं हुई, लेकिन थोड़ी देर की बर्फबारी से धाम की चोटियां सफेद हो गईं। रविवार सुबह जैसे ही मौसम खुला तो बर्फ पिघलने लगी।

Read More

उत्‍तराखंड के ऋषिकेश में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया. ऋषिकेश में नटराज चौक के पास हुए इस सड़क हादसे में उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार  समेत दो लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने इस हादसा पर दुख प्रकट करते हुए कहा, ‘उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं संरक्षक श्री त्रिवेंद्र सिंह पंवार जी के दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान…

Read More

शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर साइबर ठगों ने देहरादून की एक महिला से एक करोड़ 79 लाख रुपये की ठगी कर दी। ठगों ने जब महिला को ग्रुप से हटाया तब तक उन्हें ठगी का एहसास हुआ। इस मामले में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। रायपुर निवासी पूजा ने बताया कि वह शेयर बाज़ार में निवेश करती। दो महीने पहले वाट्सएप के माध्यम से एक मार्गन स्टेनली नामक एक निवेशक ग्रुप के संपर्क में आई। कंपनी जोकि ट्रेडिंग का ही काम करती है जिस कारण उन्हें कंपनी पर भरोसा हो…

Read More

केदारनाथ उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। छह प्रत्याशियों का भविष्य दांव पर है। इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विधानसभा की विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। 20 नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव हुए। 90 हजार से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मैदान में उतरे छह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा।

Read More

पहाड़ों की रानी मसूरी में अंग्रेजों के जमाने से स्थापित कंपनी गार्डन का नाम अटल उद्यान हो गया है. मसूरी कंपनी गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अटल उद्यान का उद्घाटन किया. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को यह अटल उद्यान समर्पित किया गया है. अब जल्द ही अटल जी की आदमकद मूर्ति भी अटल उद्यान में स्थापित की जाएगी. शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने उत्तराखंड का निर्माण में अहम योगदान दिया था. आज उनके सपनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे…

Read More

बदरीनाथ धाम के कपाट के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तीसरे दिन आज शुक्रवार देर शाम से श्री बदरीनाथ धाम में वेद ऋचाओं का वाचन शीतकाल हेतु रूक जायेगा। विधिवत रूप से वेद उपनिषद ग्रंथों को बंद किया जायेगा। रविवार 17 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट रात्रि 9 बजकर 07 मिनट पर शीतकाल हेतु बंद होंगे। पंचपूजा के तीसरे दिन शुक्रवार की पंचपूजा में प्रातःकाल रावल अमरनाथ नंबूदरी तथा बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की उपस्थिति में धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल वेदपाठी रविंद्र भट्ट तथा अमित बंदोलिया ने वेद उपनिषद को श्री बदरीनाथ मंदिर गर्भ गृह में…

Read More

बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल के जरिए ही इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। साथ ही दर्शकों के दिलों में अपने लिए खास जगह भी। सालों के करियर में मनोज ने ढेरों फिल्मों में काम किया, जिसमें वो बेहतरीन और हिट फिल्मों का हिस्सा रहे और खूब पैसा कमाया। ऐसे में अब मनोज उन पैसों को अच्छी जगह पर इन्वेस्ट करना चाहते हैं। इसी बीच द फैमिली मैन; स्टार ने उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक जमीन खरीदी है। लेकिन, इसे खरीदने के बाद वो कानूनी पचड़े में फंसते हुए नजर…

Read More

देहरादून के आसारोड़ी में बड़ा हादसा हुआ है। यहां छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं और पलट गईं। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार शारोड़ी चेक पोस्ट पर बुधवार की रात भयंकर हादसा हो गया। एक-दूसरे से टकराकर एक के बाद छह गाडि़यां पलट गईं। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में दो सेल्स टैक्स अधिकारी हैं। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शहर के बाहर आशारोड़ी के पास चेक पोस्ट है। यहां जांच के लिए माल वाहक वाहन समेत अन्य…

Read More

केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव के लिए 20 नवंबर को होने जा रहे मतदान को लेकर 162 मतदान केंद्र व 173 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जनपद को 27 सेक्टर व दो जोनों में बांटा गया है, जिनकी निगरानी के लिए आठ एफएसटी और 10 एसएसटी टीमों का गठन किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप मतदेय स्थलों और मतदान केन्द्रों का सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया गया है। लाइसेंसी शस्त्रों को जमा किए जाने की कार्यवाही प्रचलित है, 95 प्रतिशत लाइसेंशी शस्त्रों को अब तक जमा करा लिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक व राज्य पुलिस नोडल…

Read More