Author: admin
मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर दिवंगत बेटी अंकिता के माता-पिता से मुलाकात की। इस दौरान पीड़ित परिवार ने मामले से जुड़ी अपनी मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि सभी मांगों पर विधि-सम्मत, निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों…
प्रदेश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और सामाजिक-धार्मिक मूल्यों से जोड़ने के लिए युवा कल्याण विभाग ने एक अनोखी पहल शुरू की है। विभाग की ओर से रील प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें भाग लेकर युवा नकद पुरस्कार जीत सकते हैं। इस प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके विचारों पर आधारित 30 से 60 सेकंड की इंस्टाग्राम रील बनाएंगे। प्रतिभागियों को अपनी रील इंस्टाग्राम पर सार्वजनिक रूप से अपलोड करनी होगी। रील में #nationalyouthday2026 हैशटैग का प्रयोग करना अनिवार्य होगा और साथ ही @rekhaaryaoffice,…
अंकिता हत्याकांड: वायरल ऑडियो मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर आज SIT के सामने होंगी पेश
अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े वायरल ऑडियो क्लिप और कथित ब्लैकमेलिंग प्रकरण में चर्चा में आईं सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनावर देहरादून पहुंच चुकी हैं। सोमवार को वह विशेष जांच टीम (SIT) के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखेंगी। सोशल मीडिया पर अंकिता हत्याकांड को लेकर उर्मिला द्वारा साझा किए गए ऑडियो क्लिप की अब आधिकारिक जांच की जाएगी। बीते कुछ दिनों से उर्मिला सनावर सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रही थीं और उनका मोबाइल फोन भी बंद था। हरिद्वार पुलिस ने उनके सहारनपुर स्थित आवास पर नोटिस चस्पा कर उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश दिया था।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के सड़क ढांचे को और मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार के समक्ष 3,469 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का प्रस्ताव रखा है। सोमवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने इन प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग, ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग और अल्मोड़ा-बागेश्वर-कांडा-उडियारी बैंड मार्ग के निर्माण एवं उन्नयन को प्राथमिकता के तौर पर रखा। इनमें सबसे महत्वपूर्ण 1,161 करोड़ रुपये की ऋषिकेश बाईपास परियोजना है, जिसके…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए दिसंबर माह की पेंशन किश्त सीधे उनके बैंक खातों में जारी की। डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) प्रणाली के माध्यम से राज्य के 9 लाख 43 हजार 964 लाभार्थियों के खातों में कुल 140 करोड़ 26 लाख 97 हजार रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के जरूरतमंद वर्गों जैसे वृद्धजन, विधवाएं, दिव्यांगजन और निराश्रितों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर…
अंकिता हत्याकांड से जुड़े ऑडियो-वीडियो विवाद में फरार चल रहे सुरेश राठौर और अभिनेत्री उर्मिला सनावर पर पुलिस का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। बहादराबाद थाने की कार्रवाई के बाद अब देहरादून पुलिस ने भी पूर्व विधायक सुरेश राठौर के आवास पर नोटिस चस्पा कर उन्हें थाने में उपस्थित होने का आदेश दिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुरेश राठौर को कई बार जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया, लेकिन उन्होंने पुलिस के समक्ष न तो उपस्थिति दर्ज कराई और न ही कोई जवाब दिया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत उनके घर पर नोटिस चस्पा किया…
देहरादून भी बन गया है दिल्ली… हवा थमी, बारिश नदारद… पहली बार ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंची हवा
देहरादून में वायु प्रदूषण ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पहली बार ऐसा हुआ है जब शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लगातार 12 घंटे से अधिक समय तक 300 के पार दर्ज किया गया। मंगलवार आधी रात को एक्यूआई अधिकतम 385 तक पहुंच गया, जबकि औसत एक्यूआई 318 रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य दिनों में देहरादून का अब तक का सबसे अधिक औसत एक्यूआई माना जा रहा है, जो “बेहद खराब” श्रेणी में आता है। पिछले कुछ दिनों से नए साल के जश्न के चलते देहरादून में पर्यटकों की आवाजाही में भारी इजाफा हुआ है। बड़ी…
नए साल के मौके पर उत्तराखंड आने वाले सैलानियों के लिए मौसम एक खास तोहफा लेकर आ सकता है। प्रदेश के ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जिससे पर्यटक हिमपात के मनमोहक नज़ारे का आनंद उठा सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राज्य के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर…
चमोली जिले में देर रात एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया। टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड–पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग के भीतर दो लोको ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में करीब 60 अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि अलकनंदा नदी पर बन रही 444 मेगावाट की इस जलविद्युत परियोजना में 13 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण कार्य चल रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे सुरंग के अंदर मजदूरों के आवागमन में इस्तेमाल हो रही दो लोको ट्रेनें आपस में भिड़ गईं। हादसे…
त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की मौत के मामले में पुलिस जांच लगातार आगे बढ़ रही है। अब तक की विवेचना में पुलिस को इस पूरे घटनाक्रम में किसी भी तरह के नस्लीय भेदभाव या आपत्तिजनक टिप्पणी के ठोस सबूत नहीं मिले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना में शामिल सभी लोग पर्वतीय क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं, जिससे नस्लीय भेदभाव के आरोपों को बल नहीं मिल पा रहा है। पुलिस के अनुसार, नौ दिसंबर को मणिपुर निवासी सूरज ख्वास ने अपने बेटे के जन्मदिन पर एक पार्टी आयोजित की थी, जिसमें कई लोग शामिल हुए थे। जांच…
