Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»चमोली: विष्णुगाड–पीपलकोटी परियोजना में बड़ा हादसा, दो लोको ट्रेनों की टक्कर से 60 घायल
    Uncategorized

    चमोली: विष्णुगाड–पीपलकोटी परियोजना में बड़ा हादसा, दो लोको ट्रेनों की टक्कर से 60 घायल

    adminBy adminDecember 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चमोली: विष्णुगाड–पीपलकोटी परियोजना में बड़ा हादसा, दो लोको ट्रेनों की टक्कर से 60 घायल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चमोली जिले में देर रात एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया। टीएचडीसी की निर्माणाधीन विष्णुगाड–पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग के भीतर दो लोको ट्रेनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में करीब 60 अधिकारी, कर्मचारी और मजदूर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

    बताया गया है कि अलकनंदा नदी पर बन रही 444 मेगावाट की इस जलविद्युत परियोजना में 13 किलोमीटर लंबी सुरंग का निर्माण कार्य चल रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे सुरंग के अंदर मजदूरों के आवागमन में इस्तेमाल हो रही दो लोको ट्रेनें आपस में भिड़ गईं। हादसे के समय सुरंग के भीतर 100 से अधिक लोग मौजूद थे और टनल बोरिंग मशीन के जरिए खुदाई का काम जारी था।

    दुर्घटना के बाद सुरंग में चल रहा निर्माण कार्य तत्काल रोक दिया गया। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार जिला अस्पताल गोपेश्वर पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    प्रशासन के अनुसार 42 घायलों का इलाज जिला अस्पताल गोपेश्वर में जबकि 17 मजदूरों को विवेकानंद अस्पताल पीपलकोटी में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है और स्थिति पर प्रशासन की लगातार निगरानी बनी हुई है।

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version