Author: admin
किस्मत और अपनों का कभी कोई पता नहीं होता कब कौन से टाइम पलट जाए। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रवि बिष्ट की my 11circle से किस्मत चमक गई है। उन्होंने आईपीएल में अपनी टीम बनाकर 3 करोड रुपए एक थार कार एक बुलेट और मोबाइल फोन जीता है। मिली जानकारी के अनुसार अल्मोड़ा जिले के ग्राम डुंगरा, तोक चौणी, तहसील भनोली, निवासी रवि बिष्ट पुत्र नंदन सिंह बिष्ट दिल्ली में एक होटल में सैफ का काम करते हैं। दरअसल, रवि बिस्ट शनिवार रात रवि अपने गांव से दिल्ली अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहे थे। गाड़ी में बैठे-बैठे रवि ने…
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला स्थित लच्छीवाला टोल प्लाजा पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। खनन सामग्री से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने टोल पर खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह पिचक गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई, और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव दल कार के भीतर फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, कार की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि उसमें सवार लोगों…
मेरठ में सौरभ हत्याकांड जैसे ही एक मामला उत्तराखंड से भी सामने आया है. हरिद्वार जिले में भी पत्नी ने अपने प्रेमी के हाथों पति की हत्या करा दी. हालांकि महिला और उसके प्रेमी की ये होश्यारी ज्यादा नहीं चल पाई. पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि 18 मार्च को हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में शाहपुर माडी के पास एक व्यक्ति की लाश पड़ी हुई थी. स्थानीय लोगों ने पुलिस को फोन कर मामले की सूचना दी थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले जांच पड़ताल…
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अवैध मदरसों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ने जोर पकड़ा है. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ पूरी तरह से सख्त है. वे यह सुनिश्चित करेंगे कि अवैध मदरसों के खिलाफ जांच जारी रहे और किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बख्शा न जाए. मुख्यमंत्री ने यह बयान एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मीडियाकर्मियों से बातचीत करते हुए दिया. उन्होंने कहा कि अवैध मदरसों के निर्माण को लेकर उनकी सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है और इस पर कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा. “जहां-जहां…
चारधाम यात्रा के लिए कल से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने बताया कि इस बार आधार प्रमाणित पंजीकरण किए जाएंगे। पंजीकरण करते समय आधार कार्ड की डिटेल देना जरूरी किया गया है। यात्रा के लिए इस बार 60 प्रतिशत पंजीकरण ही ऑनलाइन होंगे, जबकि 40 प्रतिशत पंजीकरण ऑफलाइन किए जाएंगे। इस व्यवस्था से बिना पंजीकरण आने वाले तीर्थयात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऑनलाइन पंजीकरण के लिए तीर्थयात्री registrationandtouristcare.uk.gov.in पर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया यात्रा से 40 दिन पहले शुरू की है।
कृषि और उद्यान के क्षेत्र में नवाचार पर फोकस करें’ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वैल्यूचैन सिस्टम को मजबूत बनाया जाए सचिवालय में कृषि, उद्यान और सहकारिता विभाग की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दिये निर्देश देहरादून। राज्य में कृषकों की आय बढ़ाने के लिए ज्ञान-विज्ञान के साथ परंपरागत खेती को बढ़ावा दिया जाए। जिन क्षेत्रों में किसान अच्छा कार्य कर रहे हैं, उन्हें उसी क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। विभागों द्वारा जो भी कार्य किये जा रहे हैं, उनका परिणाम धरातल पर दिखे। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभागों द्वारा जिन योजनाओं पर…
चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन आज 20 मार्च 2025 से प्रारंभ हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए श्रद्धालुओं को आधार कार्ड की डिटेल देना अनिवार्य होगा। चारधाम यात्रा 30 अप्रैल 2025 से प्रारंभ हो रही है। जानकारी के अनुसार, इस बार चारधाम की यात्रा के लिए 60 प्रतिशत ही रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन किए जाएंगे, जबकि 40 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन ऑफलाइन होंगे।चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके मद्देनजर यात्रा के शुरुआती 15 दिन तक रजिस्ट्रेशन सेंटर 24 घंटे खुले रहेंगे। इसके साथ ही विभाग की ओर से हरिद्वार व ऋषिकेश के साथ यात्रा…
पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को मिली जमानत, फायरिंग मामले में हैं जेल में थे बंद
उत्तराखंड के खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के कार्यालय पर कथित तौर पर गोलीबारी करने के आरोप में एक महीने से अधिक समय से न्यायिक हिरासत में रहे पूर्व भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को मंगलवार को यहां की एक अदालत ने जमानत दे दी। इस साल 26 जनवरी को चैंपियन ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर सिंचाई विभाग परिसर में स्थित कुमार के कार्यालय पर कथित तौर पर कई राउंड फायरिंग की थी। घटना के समय कुमार कार्यालय में नहीं थे। डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद देर शाम उन्हें जमानत दे दी.…
उत्तराखंड: प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 13 IAS व 10 IPS समेत कुल 26 अधिकारियों का दायित्व बदला
उत्तराखंड शासन ने सोमवार देर रात आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के दायित्व में बड़ा बदलाव कर दिया। कुल 26 अधिकारियों के दायित्व बदले गए हैं। इनमें 13 आईएएस व 10 आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। सोमवार देर रात उप सचिव अनिल जोशी द्वारा जारी आदेश के अनुसार आईएएस युगल किशोर पंत को सचिव भाषा की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। आईएएस सोनिका को अपर सचिव नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है। आईएएस रीना जोशी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आईएएस विनीत कुमार से अपर सचिव नियोजन का दायित्व वापस लिया…
ऋषिकेश से बीजेपी के विधायक और धामी सरकार में वित्त, शहरी विकास और संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रेमचंद अग्रवाल ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया. इस दौरान वो भावुक भी हो गए. उन्होंने कहा कि मुझे टारगेट किया जा रहा है और मेरी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया. दरअसल प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड के बजट सत्र के दौरान सदन के अंदर एक ऐसा बयान दिया, जिसके बाद उत्तराखंड में सियासी भूकंप आ गया. प्रेमचंद अग्रवाल ने सदन के अंदर पहाड़ियों…
