Author: admin
देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी(आईएमए) में 11 दिसंबर को पासिंग आउट परेड (पीओपी) का आयोजन किया जाएगा। परेड में बतौर रिव्यूइंग अफसर इस बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परेड की सलामी लेंगे। इस बार 319 भारतीय और 68 विदेशी कुल 387 जेंटलमैन कैडेट परेड में कदमताल करेंगे। आईएमए प्रशासन पीओपी की तैयारियों में जुटा है। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पीओपी से पहले तीन दिसंबर को ग्रेजुएशन सेरेमनी, आठ दिसंबर को कमांडेंट अवार्ड सेरेमनी, 09 दिसंबर को कमांडेंट परेड, 10 दिसंबर को मल्टीएक्टीविटी डिस्प्ले व साउंड व लाइट शो का आयोजन किया…
चमोली जिले में भालुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है। मोख मल्ला गांव में भालू ने घास लेने गई महिला पर हमला कर दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 10 बजे मोख मल्ला गांव की आशा देवी (62) पत्नी हीरामणि तिवारी जंगल में घास लेने गई थीं कि इसी दौरान वहां घात लगाकर बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। <strong>आगे पढ़ें:</strong> <a href=”https://dehradun-car-rental.blogspot.com/”><strong>यह भी पढ़ें: दुःखद: पहली बार ड्यूटी ज्वॉइन करने जा रही नवनियुक्त टीचर की सड़क हादसे में हुई मौत, घर मे कोहराम</strong></a> जब…
एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद अब अमेजन प्राइम की मेंबरशिप भी महंगी हो गई है। अमेजन प्राइम मेंबरशिप वाले ग्राहकों को स्पेशल ऑफर मिलते हैं और सेल के दौरान अन्य ग्राहकों से पहले शॉपिंग का मौका मिलता है। इसके अलावा अमेजन प्राइम वीडियो, अमेजन म्यूजिक, प्राइम रीडिंग और प्राइम गेमिंग की भी सुविधा मिलती है। अमेजन प्राइम की मेंबरशिप 50 फीसदी तक महंगी होने वाली है। इसकी शुरुआत 13 दिसंबर 2021 से होगी जिसके बाद वार्षिक मेंबरशिप की कीमत 1,499 रुपये हो जाएगी जो कि फिलहाल 999 रुपये है। वार्षिक मेंबरशिप की कीमत में 500 रुपये का इजाफा हो…
उत्तराखंड के खिलाड़ी को ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने पर दो करोड़ रुपये के साथ ही समूह ख के 5400 ग्रेड पे वाले पद पर नियुक्ति दी जाएगी। इसके साथ ही रजत पदक जीतने वाले को डेढ़ करोड़, कांस्य पदक जीतने वाले को एक करोड़ व ओलिंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी को 50 लाख दिए जाएंगे। सभी पदक विजेताओं के एक समान समूह ख में 5400 ग्रेड पे के पद पर नियुक्ति दी जाएगी। इसी प्रकार विश्व चैंपियनशिप से लेकर राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को नगद धनराशि और समूह ग में ग्रेड पे 2000 रुपये तक में नियुक्ति…
एयरटेल के बाद वोडाफोन आइडिया ने भी प्रीपेड टैरिफ को बढ़ा दिया है. ये बढ़े हुए दाम 25 नवंबर से लागू होंगे. वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड प्लान्स की नई कीमतों के तहत, मौजूदा समय में कंपनी का सबसे सस्ता प्लान अब 99 रुपये में उपलब्ध होगा. इससे पहले यह प्लान 76 रुपये में मिलता था. इस प्लान में 99 रुपये का टॉकटाइम, 200MB डेटा और एक पैसा प्रति सेकेंड के वॉयस टैरिफ का बेनेफिट मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है. इसके अलावा 149 रुपये का प्लान अब 179 रुपये में आएगा. 219 रुपये का प्लान अब 269…
कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत अपनी टिप्पणियों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं और अब एक बार फिर से चर्चा में हैं। अब मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस्तेमाल हो चुके बारूद से धमाके की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत की बीते रोज हुई मुलाकात से परिप्रेक्ष्य में पूछे जाने पर यह बात कही है। उधर, हरक की इस टिप्पणी के राजनीतिक गलियारों में तमाम निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड छोटा सा प्रदेश है और राज्य हित में सभी को आपस में…
देश की सीमा पर सुरक्षा करनी हो या अपने वतन के लिए प्राण न्योछावर करने हो, देवभूमि के जवान पीछे नहीं हटते। वे बिना किसी चिंता के देश के लिए प्राण तक त्यागने के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। उत्तराखंड ने न जाने अपने कितने वीरों को हमेशा हमेशा के लिए खो दिया है। मगर सलाम है उन वीरों की वीरांगनाओं को, मातृशक्ति को, जो इतने असीम दुःखो को सहने के बाद भी नहीं टूटतीं, बल्कि दर्द और तकलीफों को भुला कर साहस और हिम्मत का परिचय देती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही वीरांगना के बारे में…
उत्तराखंड में नैनीताल जिले में रामनगर अस्पताल के निरीक्षण को पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत तब दंग रह गए जब उन्होंने वहां एक मरीज से पूछा कि इलाज सही मिल रहा है न। इस पर मरीज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि साहब सब ठीक चल रहा है, गलत बताऊंगा तो यहाँ मेरा इलाज ही नहीं करेंगे। यह बात सुनकर स्वास्थ्य मंत्री सहित अन्य लोग दंग रह गए। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट समेत अन्य लोग रविवार सुबह 11 बजे रामनगर अस्पताल पहुंचे। मंत्री अस्पताल के सभी वार्डों में गए और मरीजों से इलाज…
उत्तराखंड: शगाई के दिन सेना के जवान ने फंदे से लटककर कर ली आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड के जिले उधमसिंह नगर से दुखद खबर सामने आ रही है, जहां सगाई के दिन सेना के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि पारिवारिक कलह के कारण सेना के जवान ने यह कदम उठाया है। मिली जानकारी के अनुसार नकुल पुत्र राम रतन सिंह टांडा अफजल निवासी पंजाब के पठानकोट में सेना में कार्यरत था। करीब 7 साल पहले नकुल का रिश्ता हजीरो गांव निवासी एक युवती तय हुआ था। बीते बुधवार को सगाई होने वाली थी, जिसके लिए…
भगवान बद्रीनाथ के मंदिर के कपाट आज 20 नवम्बर को शनिवार शाम 6.45 बजे पर शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। कपाट बंदी की धाम में भव्य और परम्परा के अनुसार तैयारियां की जा रहीं हैं। भगवान के मंदिर से लेकर सिंहद्वार को 20 कुंतल गेंदा, कमल समेत अन्य फूलों से सजाया जा रहा है। भगवान के दर्शन और कपाट बंद होने के दर्शन के साक्षी बनने के लिये बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी बदरीनाथ धाम पहुंचे हुए हैं। शीतकाल में भगवान बदरीनाथ की पूजाएं पांडुकेश्वर और जोशीमठ में संपन्न होगी। बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शाम…
