Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    हल्द्वानी में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन टैंक बना मौत का कुआं, मां समेत दो बेटों की मौत

    July 22, 2026

    बीकेटीसी विवाद गरमाया, हेमंत द्विवेदी बोले- जांच प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं गोदियाल

    July 21, 2026

    चैंपियंस की तरह खेला स्पेन… ‘ला रोजा’ का जलवा! अर्जेंटीना को हराकर दुनिया को दिखाया असली चैंपियन कौन

    July 20, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Wednesday, July 22
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्तराखंड: आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति सेना में बनी अफसर
    उत्तराखंड

    उत्तराखंड: आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति सेना में बनी अफसर

    adminBy adminNovember 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्तराखंड: आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति सेना में बनी अफसर
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देश की सीमा पर सुरक्षा करनी हो या अपने वतन के लिए प्राण न्योछावर करने हो, देवभूमि के जवान पीछे नहीं हटते। वे बिना किसी चिंता के देश के लिए प्राण तक त्यागने के लिए हर समय तत्पर रहते हैं। उत्तराखंड ने न जाने अपने कितने वीरों को हमेशा हमेशा के लिए खो दिया है। मगर सलाम है उन वीरों की वीरांगनाओं को, मातृशक्ति को, जो इतने असीम दुःखो को सहने के बाद भी नहीं टूटतीं, बल्कि दर्द और तकलीफों को भुला कर साहस और हिम्मत का परिचय देती हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही वीरांगना के बारे में बताने जा रहे हैं जो पति की शहादत के बाद टूटी नहीं, बल्कि दर्द और दुःख को पीछे छोड़ते हुए साहस की नई इबारत लिख दी। हम बात कर रहे हैं शहीद दीपक नैनवाल की पत्नी ज्योति नैनवाल की जो कि अपने पति की शहादत के बाद देश की सेवा के लिए उनकी राह पर चल पड़ी हैं। जी हां, वे सेना में अफसर बनने जा रही हैं और आज वे चेन्नई में ट्रेनिंग एकेडमी से पास आउट होंगी। बता दें कि अपने पति की शहादत के बाद उन्होंने भी देश सेवा का संकल्प लिया और सेना में जाने का निर्णय लिया। आगे पढ़ें:

    यह भी पढ़ें: दुःखद: पहली बार ड्यूटी ज्वॉइन करने जा रही नवनियुक्त टीचर की सड़क हादसे में हुई मौत, घर मे कोहराम

    देहरादून जिले के निवासी नायक दीपक नैनवाल बीती 10 अप्रैल 2018 को जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में घायल हो गए थे। 3 गोली लगने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। 20 मई 2018 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। उनकी पत्नी ज्योति की दुनिया उजड़ गई थी, मगर उन्होंने संघर्ष की राह चुनी। उन्होंने मन में ठाना कि वे भी अपने शहीद पति की राह पर चलेंगी और उन्होंने भी शहीद दीपक की तरह देश सेवा का संकल्प लिया। शहीद दीपक नैनवाल के दो बच्चे हैं, बेटी लावण्या और बेटा रेयांश। लावण्या कक्षा चार में पढ़ती है और रेयांश कक्षा एक में। उन्होंने अपने पिता को फौजी वर्दी में देखा था और अब वे मां को भी अफसर बनते हुए देखेंगे। ज्योति की इस उपलब्धि पर उनका पूरा परिवार गर्वित महसूस कर रहा है।

     

    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    हल्द्वानी में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन टैंक बना मौत का कुआं, मां समेत दो बेटों की मौत

    July 22, 2026

    बीकेटीसी विवाद गरमाया, हेमंत द्विवेदी बोले- जांच प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं गोदियाल

    July 21, 2026

    चैंपियंस की तरह खेला स्पेन… ‘ला रोजा’ का जलवा! अर्जेंटीना को हराकर दुनिया को दिखाया असली चैंपियन कौन

    July 20, 2026

    ₹1109 करोड़ बैंक घोटाला: CBI का काशीपुर समेत चार राज्यों में बड़ा एक्शन, फैक्टरी पर छापा

    July 20, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version