Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»अन्य खबरें»महंगाई की मार: एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद अब Amazon Prime की मेंबरशिप भी महंगी
    अन्य खबरें

    महंगाई की मार: एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद अब Amazon Prime की मेंबरशिप भी महंगी

    adminBy adminNovember 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    महंगाई की मार: एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद अब Amazon Prime की मेंबरशिप भी महंगी
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद अब अमेजन प्राइम की मेंबरशिप भी महंगी हो गई है। अमेजन प्राइम मेंबरशिप वाले ग्राहकों को स्पेशल ऑफर मिलते हैं और सेल के दौरान अन्य ग्राहकों से पहले शॉपिंग का मौका मिलता है। इसके अलावा अमेजन प्राइम वीडियो, अमेजन म्यूजिक, प्राइम रीडिंग और प्राइम गेमिंग की भी सुविधा मिलती है।

    अमेजन प्राइम की मेंबरशिप 50 फीसदी तक महंगी होने वाली है। इसकी शुरुआत 13 दिसंबर 2021 से होगी जिसके बाद वार्षिक मेंबरशिप की कीमत 1,499 रुपये हो जाएगी जो कि फिलहाल 999 रुपये है। वार्षिक मेंबरशिप की कीमत में 500 रुपये का इजाफा हो रहा है। इसका असर मासिक और तिमाही प्लान पर भी पड़ेगा।

    नए अपडेट के बाद अमेजन प्राइम मेंबरशिप का 999 रुपये वाला पैक 1,499 रुपये का हो जाएगा। इसकी वैधता 12 महीने की है। वहीं 329 रुपये वाला तिमाही प्लान 459 रुपये का हो जाएगा और 129 रुपये वाले मासिक प्लान की कीमत 179 रुपये हो जाएगी। नई कीमत की शुरुआत 13 दिसंबर से हो जाएगी। अमेजन प्राइम को पांच साल पहले भारत में पेश किया गया था

    अमेजन प्राइम 18-24 आयु वर्ग के उन ग्राहकों के लिए भी कीमतों में बदलाव करने वाला है जो कि मई 2021 से प्राइम यूथ ऑफर का हिस्सा हैं, हालांकि नए अपडेट के बाद युवा ग्राहकों को फायदा ही होगा, क्योंकि युवा ग्राहकों के लिए मासिक और तिमाही प्राइम मेंबरशिप की कीमत को 164 रुपये से घटाकर 64 रुपये और 299 रुपये को घटाकर 89 रुपये कर दिया गया है और सालाना शुल्क को 749 रुपये से घटाकर 499 रुपये कर दिया गया है।

    amazon prime अमेजन प्राइम अमेजन प्राइम की मेंबरशिप 50 फीसदी तक महंगी अमेजन प्राइम मेंबरशिप
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    राम मन्दिर: अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का राज्य अतिथि गृह, सीएम धामी ने योगी सरकार से मांगी मंजूरी

    December 19, 2023

    सीएम धामी का मध्यप्रदेश मे बुलडोजर से पुष्प वर्षा के बीच हुआ स्वागत, विपक्ष पर जमकर बोले

    September 20, 2023

    ‘देसी देसी ना बोल्या कर’ गाने वाले सिंगर राजू पंजाबी का निधन

    August 23, 2023

    यहाँ आधी रात में प्रेमिका से म‍िलने पहुंचा था युवक, पत‍ि ने पकड़कर नीम के पेड़ से बांधकर जमकर पीटा

    August 18, 2023
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version