Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    माइक बंद होते ही भड़के विधायक हरीश धामी, मंच पर फेंका माइक और कुर्सी; CM धामी को दी चुनावी चुनौती

    November 15, 2026

    अंकिता भंडारी केस: गुजरात में होगा उर्मिला सनावर का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट, कोर्ट में लगाए कई गंभीर आरोप

    November 14, 2026

    उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 24 PCS अधिकारियों के तबादले, देहरादून में तीन नए SDM तैनात

    November 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, November 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • International
    • National
    • Uttarakhand
      • Almora
      • Bageshwar
      • Chamoli
      • Champawat
      • Dehradun
      • Haridwar
      • Nainital
      • Rudraprayag
      • Pauri
      • Pithoragarh
      • Tehri
      • Udham Singh Nagar
      • Uttarkashi
    • Sports
    • Other News
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»Uncategorized»हरीश-त्रिवेंद्र की भेंट पर बोले हरक सिंह… इस्तेमाल बारूद से धमाके नहीं होती है
    Uncategorized

    हरीश-त्रिवेंद्र की भेंट पर बोले हरक सिंह… इस्तेमाल बारूद से धमाके नहीं होती है

    adminBy adminNovember 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    हरीश-त्रिवेंद्र की भेंट पर बोले हरक सिंह… इस्तेमाल बारूद से धमाके नहीं होती है
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    कैबिनेट मंत्री डा हरक सिंह रावत अपनी टिप्पणियों से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं और अब एक बार फिर से चर्चा में हैं। अब मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस्तेमाल हो चुके बारूद से धमाके की उम्मीद नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और त्रिवेंद्र सिंह रावत की बीते रोज हुई मुलाकात से परिप्रेक्ष्य में पूछे जाने पर यह बात कही है। उधर, हरक की इस टिप्पणी के राजनीतिक गलियारों में तमाम निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

    उन्होंने यह भी कहा कि उत्तराखंड छोटा सा प्रदेश है और राज्य हित में सभी को आपस में मिलते-जुलते रहना चाहिए। सोमवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत और हरीश रावत की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। तस्वीर के बहाने दोनों दिग्गजों की मुलाकात के सियासी निहितार्थ भी निकाले गए। हरक सिंह रावत इन दोनों दिग्गजों के निशाने पर रहे हैं। सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों ने हरक सिंह रावत से हरीश-त्रिवेंद्र की मुलाकात और तस्वीर के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि मिलना जुलना सामान्य बात है। फिर वह बोले, बारूद अगर प्रयोग कर दिया जाए और उसे दोबारा भरेंगे तो मैं समझता हूं कि आप धमाका होने की उम्मीद करेंगे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। फर्क इससे पड़ता है कि जनता क्या चाहती है।

    हरक ने कहा कि प्रदेश को अच्छा बनाने के लिए सभी को मिलते-जुलते रहना चाहिए। हरीश भाई व त्रिवेंद्र भाई मिले हैं तो अच्छा ही है। उन्होंने आगे कहा, ‘जब चुनाव आएगा तो मैं चाहता हूं कि कोटद्वार में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी भी उनसे मिलें, मगर वे मिलते ही नहीं। मैं तो हरीश रावत से भी मिलने-जुलने को तैयार हूं। त्रिवेंद्र भाई भी कटे-कटे से रहते हैं। अरे भई, छोटा सा प्रदेश है हमारा। छोटी सी बगिया है, इसमें सुंदर-सुंदर फूल खिलें, हरियाली हो। प्रदेश में सबकुछ अच्छा ही अच्छा हो।’

    devbhumi news devbhumi samachar HARAK SINGH RAWAT harish rawat pahad news pahad samachar TRIVENDRA SINGH RAWAT uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    धामी सरकार के चार वर्ष: विकास की रफ्तार, विरासत का सम्मान और रिकॉर्ड निवेश

    March 23, 2026

    UKSSSC ने नई तारीख घोषित की, रद्द स्नातक स्तरीय परीक्षा अब 17 मई को

    March 21, 2026

    उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, आज धामी कैबिनेट में ये 5 नए मंत्री शामिल हो सकते हैं

    March 20, 2026

    उत्तराखंड में रेल नेटवर्क का विस्तार: 216 किमी ट्रैक और ₹40,000 करोड़ का प्रोजेक्ट

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply




    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version