Author: admin
उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अंकिता भंडारी के पिता को आश्वासन दिया कि उनकी पुत्री के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाई जाएगी। अशोक कुमार ने वीरेंद्र सिंह भंडारी को यह आश्वासन फोन पर दिया। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कुमार ने कहा, ”पीड़ित अंकिता भंडारी के पिता जी से मैंने फोन पर बातकर उन्हें निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए आश्वस्त किया है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी निष्ठा से अपना काम कर रही है और सबूत ढूंढ़ लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा…
अंकिता हत्याकांड में मुख्यमंत्री के निर्देश पर तेजी से काम कर रही उत्तराखण्ड पुलिस ने आज तड़के चीला नहर से अंकिता का शव बरामद कर लिया है। शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही है।आपको बता दे कि अंकिता की हत्या का खुलासा होने के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा था। मुख्यमंत्री का ट्वीट इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘आज प्रातः काल बेटी अंकिता का पार्थिव शव बरामद कर लिया गया। इस हृदय विदारक घटना से मन अत्यंत व्यथित है। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक पी.…
उत्तराखंड: विधानसभा भर्ती घोटाले की जांच रिपोर्ट रितु खंडूरी को सौंपी, यह भर्तियां होंगी रद्द
विधानसभा भर्ती प्रकरण के संबंध में जांच रिपोर्ट समिति द्वारा गुरुवार को देर रात्रि विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी भूषण को सौंप दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि जांच समिति के अध्यक्ष डीके कोटिया , एसएस रावत एवं अवनेंद्र सिंह नयाल ने उन्हें रिपोर्ट सौंप दी है। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने विधानसभा भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूड़ी ने कहा कि जांच समिति ने माना है कि जो भी तदर्थ नियुक्तियां हुईं थी, वह नियम के खिलाफ थीं। उनके लिए ना तो विज्ञापन निकाला गया, ना रोजगार कार्यालय से कोई आवेदन मंगाए गए…
उत्तराखंड: तिरंगे में लिपटकर आया जवान का पार्थिव शरीर, दो महीने बाद थी शादी की पहली सालगिरह,
गौरतलब है कि मूल रूप से राज्य के चंपावत जिले के देवीधुरा और वर्तमान में अपने परिजनों के साथ उधमसिंह नगर जिले के स्वतंत्रता सेनानी ग्राम जवाहर नगर में रहने वाले जवान भुवन चंद्र भट्ट पुत्र हरीश दत्त भट्ट, तीन दिन पूर्व भाखड़ा नहर में बह गए थे। बुधवार को भुवन की तलाश में जुटे गोताखोरों को उनकी बॉडी नहर से बरामद हुई। आज जवान का पार्थिव शरीर जवाहर नगर शांतिपुर पहुंचा। भुवन का पार्थिव शरीर उनके आवास पर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तिरंगे में लिपटा जवान का पार्थिव शरीर को देख सभी की आंखे नम हो…
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का 58 साल की उम्र में निधन, बीते 41 दिनों से अस्पताल में थे भर्ती
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव नहीं रहे। राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का बुधवार को निधन हो गया है। वे 10 अगस्त को कार्डियक अरेस्ट के बाद से एम्स में भर्ती थे. राजू श्रीवास्तव 58 साल के थे। उन्हें उस समय हार्ट अटैक आया था, जब वो दिल्ली के एक जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे। बीते 41 दिनों से वो वेंटिलेटर पे थे और आज उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया । राजू श्रीवास्तव का जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर में 25 दिसंबर 1963 को हुआ था। उनका वास्तविक नाम सत्य प्रकाश श्रीवास्तव था। राजू को बचपन से ही मिमिक्री…
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 20 सितम्बर, 2022 को आयोग की बैठक में शासन द्वारा सन्दर्भित की गई विभिन्न समूह ग की परीक्षाओं के विज्ञापन प्रकाशन एवं प्रस्तावित परीक्षा तिथि निर्धारित की गयी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह-ग की 23 भर्तियों के लिए सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग को अधिकृत कर दिया था। इसके बाद आयोग ने भर्तियों की तैयारी शुरू कर दी थी। मंगलवार को आयोग की बैठक हुई, जिसमें पटवारी-लेखपाल, पुलिस कांस्टेबल, सहायक लेखाकार व फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के कैलेंडर को अंतिम रूप दिया गया। ये है…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को गुजरात की राजधानी गांधीनगर में होने वाले दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय महापौर सम्मेलन’ का वर्चुअल रूप से उद्घाटन करेंगे। इस सम्मेलन में देशभर से भाजपा शासित शहरी स्थानीय निकायों के महापौर और उपमहापौर शामिल होंगे। पीएम मोदी भाजपा के मेयरों के इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि देशभर के 121 महापौर और उपमहापौर इस दो दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। यह महापौर सम्मेलन पार्टी के सुशासन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री फडणवीस और केंद्रीय मंत्री…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के गांधी हॉल में पहुंचकर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर युवाओं के सवालों के बहुत ही सहेजता एवं सरलता से जवाब दिए। युवा संवाद कार्यक्रम में अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर युवा बहुत ही प्रफुल्लित एवं उत्साहित हुए। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के गांधी हॉल में पहुंचते ही युवाओं ने पूरी गर्मजोशी के साथ माननीय मुख्यमंत्री जी का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में 800 युवाओं द्वारा प्रतिभाग…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार यानी 17 सितंबर को अपना 72वां जन्मदिन मनाएंगे. इस अवसर पर बीजेपी की ओर से देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. बीजेपी हर साल पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाती है. जिसके तहत बीजेपी की ओर से जनसेवा से जुड़े कई विशेष कार्यक्रम चलाए जाते हैं. शनिवार का दिन पीएम मोदी के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है. पीएम मोदी शनिवार को अपने जन्मदिन के अवसर पर वन्यजीव और पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, कौशल और युवा विकास और अगली पीढ़ी के बुनियादी ढांचे से संबंधित चार अलग कार्यक्रमों में संबोधित…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से बीते साल दिसंबर में कराई गई स्नातक स्तरीय परीक्षा (बीपीडीओ) के पेपर लीक में मुख्य सरगना एसटीएफ के हत्थे चढ़ गए हैं। दो लाख रुपये के इनामी सादिक मूसा और एक लाख रुपये के इनामी योगेश्वर राव को यूपी एसटीएफ ने लखनऊ में धर लिया। दोनों को उत्तराखंड एसटीएफ के सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में अब तक 41 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। दोनों के विरुद्ध देहरादून के रायपुर थाने में धोखाधड़ी व गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। आरोपितों पर उत्तराखंड में वर्ष 2021 में कराई गई भर्ती…
