Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»उत्‍तराखंड के युवाओं के लिए खुला सरकारी भर्तियों का रास्ता, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल
    उत्तराखंड

    उत्‍तराखंड के युवाओं के लिए खुला सरकारी भर्तियों का रास्ता, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल

    adminBy adminSeptember 21, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    उत्‍तराखंड के युवाओं के लिए खुला सरकारी भर्तियों का रास्ता, यहां पढ़ें पूरा शेड्यूल
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ० राकेश कुमार की अध्यक्षता में दिनांक 20 सितम्बर, 2022 को आयोग की बैठक में शासन द्वारा सन्दर्भित की गई विभिन्न समूह ग की परीक्षाओं के विज्ञापन प्रकाशन एवं प्रस्तावित परीक्षा तिथि निर्धारित की गयी है।

    अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह-ग की 23 भर्तियों के लिए सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग को अधिकृत कर दिया था। इसके बाद आयोग ने भर्तियों की तैयारी शुरू कर दी थी। मंगलवार को आयोग की बैठक हुई, जिसमें पटवारी-लेखपाल, पुलिस कांस्टेबल, सहायक लेखाकार व फॉरेस्ट गार्ड भर्ती के कैलेंडर को अंतिम रूप दिया गया।

    ये है विज्ञापन और परीक्षा का कार्यक्रम
    पुलिस कांस्टेबल भर्ती : सात अक्तूबर को विज्ञापन आएगा, 1521 पदों के लिए 18 दिसंबर को परीक्षा।
    पटवारी-लेखपाल भर्ती : 14 अक्तूबर को विज्ञापन, 554 पदों के लिए आठ जनवरी 2023 को परीक्षा।
    फॉरेस्ट गार्ड भर्ती : 21 अक्तूबर को विज्ञापन आएगा, 894 पदों के लिए 22 जनवरी 2023 को परीक्षा।
    सहायक लेखाकार-लेखा परीक्षक भर्ती : 28 अक्तूबर को विज्ञापन, 663 पदों के लिए 12 फरवरी को परीक्षा।

    आयोग के अध्यक्ष डॉ.राकेश कुमार ने कहा कि शासन और विभागीय नियमावलियों के अनुसार पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षाओं की युद्धस्तर पर तैयारियां जारी हैं। अभी प्रथम चरण की परीक्षाओं की तिथियों का निर्धारण किया गया है। जल्द ही अन्य परीक्षाओं की तिथियां भी निर्धारित कर दी जाएंगी। मुख्य सचिव ने कहा कि शासन की ओर से आयोग को हर प्रकार से सहयोग किया जाएगा।

    पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए दोबारा ऑनलाइन आवेदन नहीं होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत चूंकि पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी हो चुकी है, इसलिए यह भर्ती रद्द नहीं हुई। राज्य लोक सेवा आयोग केवल इस भर्ती की परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करेगा। आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं होंगे। बाकी तीन भर्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

    अधीनस्थ सेवा चयन आयोग उत्तराखंड की खबरे उत्तराखण्ड न्यूज़ उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version