Author: admin

देहरादून-दिल्ली रूट पर उत्तराखंड रोडवेज ने मुंबई की कंपनी की इलेक्ट्रिक बसें चलाने की अनुमति कुछ समय पहले दे दी थी। इस कंपनी को पांच बसें चलाने की अनुमति दे दी है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस रूट पर तीन महीने का ट्रायल होगा। यदि ट्रायल सफल रहा तो रोडवेज इस रूट पर अनुबंध के आधार पर शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा। तो आज से इस ट्रायल की शुरुआत होने जा रही है। दरअसल, दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने के लिए डीजल से चलने वाले पुरानी बसों की एंट्री कभी भी बंद कर सकती है। सरकार…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने त्योहारों के सीजन के मद्देनजर गुरुवार (13 अक्टूबर 2022) को आइएसबीटी देहरादून ( Dehradun ISBT) का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सीएम धामी ने आइएसबीटी में पेयजल, शौचालयों और आईएसबीटी परिसर की सफाई व्यवस्था, टिकट बुकिंग काउंटर एवं कैंटीन का व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आईएसबीटी देहरादून उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का निरीक्षण के दौरान बस यात्रियों से मुलाकात भी की। आइएसबीटी में सफाई व्यवस्था समुचित नहीं पाए जाने पर मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। सीएम धामी ने कहा, यदि स्वच्छता व्यवस्था में सुधार नहीं…

Read More

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अक्टूबर को उत्तराखण्ड के दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वह बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन के साथ ही सीमांत गांव माणा में ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ की शुरुआत भी कर सकते हैं। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री के इस संभावित दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव रहा है। केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण के साथ ही बदरीनाथ धाम को ‘आध्यात्मिक स्मार्ट नगरी’ के रूप में विकसित किया जा रहा है। बहुत संभव है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ और बदरीनाथ पहुंचकर इन…

Read More

भर्ती परीक्षाओं को लेकर विवादों में रहे UKSSSC को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “ऐसी संस्थाओं की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है, जो राज्य की साख को गिराने का काम करे। मैंने पहले ही यह कहा था कि UKSSSC को बनाने के पीछे नीयत ही खराब है। इंटेंशन ही ठीक नहीं, इसलिए इस संस्था को भंग कर देना चाहिए।  उन्होंने कहा, “एक ऐसी संस्था बनाई जानी चाहिए, जिसमें अधिकारी भी ऐसे हों जो बिल्कुल कमिटेड हों। पूर्व मुख्यमंत्री का ये बयान तब आया है जब UKSSSC के पूर्व चेयरमैन, पूर्व सचिव व पूर्व…

Read More

रांसी से महापंथ-केदारनाथ ट्रैक पर बंगाल के दो पर्यटकों के फंसने की सूचना है। जिला आपदा प्रबंधन की टीम केदारनाथ से रेस्क्यू के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि इसमें से एक ट्रैक्टर की तबीयत बिगड़ गई है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनएस रजवार ने बताया कि बंगाल का एक ट्रैकिंग दल रांसी से होते हुए महापंथ-केदारनाथ के लिए गत दो अक्टूबर को रवाना हुआ था। इसमें कुल 10 सदस्य शामिल थे। आठ सदस्य सुरक्षित केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं। जबकि दो सदस्य अभी भी केदारनाथ से लगभग छह किलोमीटर दूरी पर फंसे हुए हैं। लेकिन…

Read More

पेपर लीक प्रकरण में जेल में बंद हाकम सिंह के तीन और भवन आज शनिवार को ध्वस्त किए गए। अब तक पांच भवनों को ध्वस्त कर दिया गया है। ध्वस्तीकरण के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पहले दिन ही पूरी कर ली थी। उक्त तीनों भवन सरकारी भूमि पर अतिक्रमण कर बनाए गए हैं। प्रशासन ने इन्हें खाली करने के आदेश भी जारी किए थे। बीते 4 अक्टूबर को गोविंद वन्य जीव विहार ने वन विभाग की भूमि पर हाकम सिंह की ओर से बनाए गए दो रिजॉर्ट ध्वस्त किए थे। इसके बाद राजस्व विभाग ने भी सरकारी भूमि पर…

Read More

चारधाम यात्रा के साथ ही बाबा केदार के दर्शनों के लिए इन दिनों श्रद्धालुओं का उत्साह अपने चरम पर है। अक्तूबर माह के शुरुआती छह दिनों में ही 79 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ पहुंच चुके हैं। वहीं कपाट खुलने के बाद से अभी तक केदारनाथ में 13 लाख 67 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं। यात्रा चरम पर होने से केदारघाटी के बाजारों के साथ ही पैदल मार्ग पर रौनक बनी हुई है। अक्तूबर माह के शुरुआती छह दिनों में 79024 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। पिछले तीन दिनों से प्रतिदिन 14 हजार से अधिक…

Read More

उत्तरकाशी के डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र से रेस्क्यू दल ने बृहस्पतिवार को 15 शव बरामद कर लिए। चार शव घटना के दिन ही बरामद हो गए थे। अब तक कुल 19 शव मिल चुके हैं। वहीं, 10 लोग अब भी लापता हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में प्रशिक्षण के लिए निकले नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के दल में से 29 सदस्य रविवार को डोकराणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे से घटना स्थल पर रेस्क्यू अभियान शुरू हुआ। पैदल गई एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी की टीम बुधवार को…

Read More

उत्तराखंड में बीते दिन से एक बार फिर मौसम के तेवर बदल गए हैं। प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले भारी वर्षा के आसार हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भारी से अत्यंत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। जिसे देखते हुए पर्वतीय जिलों में पर्वतारोहण और ट्रेकिंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही ट्रेकिंग व पर्वतारोहण पर गए व्यक्तियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जा रहा है। मौसम विभाग ने कुमाऊं मंडल में अगले 48 घंटे अधिकांश जगहों पर…

Read More

हरिद्वार के लालढांग से बीरोंखाल के कांडा तल्ला गांव में जा रही बारात की बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई है और 21 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने दोनों घटनाओं पर दुख जताते हुए राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश अफसरों को दिए हैं। मंगलवार देर शाम को भीषण बस हादसा हो गया था। 40 से 46 बारातियों को ले जा रही बस तकरीबन 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्‍थानीय प्रशासन के आलाधिकारी और SDRF की टीम तत्‍काल…

Read More