Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Sunday, August 16
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»देहरादून से दिल्ली आने जाने वालों के लिए गुड न्यूज… आज से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक लग्जरी बस
    उत्तराखंड

    देहरादून से दिल्ली आने जाने वालों के लिए गुड न्यूज… आज से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक लग्जरी बस

    adminBy adminOctober 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    देहरादून से दिल्ली आने जाने वालों के लिए गुड न्यूज… आज से दौड़ेगी इलेक्ट्रिक लग्जरी बस
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    देहरादून-दिल्ली रूट पर उत्तराखंड रोडवेज ने मुंबई की कंपनी की इलेक्ट्रिक बसें चलाने की अनुमति कुछ समय पहले दे दी थी। इस कंपनी को पांच बसें चलाने की अनुमति दे दी है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस रूट पर तीन महीने का ट्रायल होगा। यदि ट्रायल सफल रहा तो रोडवेज इस रूट पर अनुबंध के आधार पर शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिक बसें चलाएगा। तो आज से इस ट्रायल की शुरुआत होने जा रही है। दरअसल, दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने के लिए डीजल से चलने वाले पुरानी बसों की एंट्री कभी भी बंद कर सकती है। सरकार कई बार उत्तराखंड रोडवेज को इस बाबत पत्र भी भेज चुकी है।

    रोडवेज ने तीन महीने पहले दिल्ली रूट पर अनुबंध पर सीएनजी बसें चलाने के लिए टेंडर किए, लेकिन बहुत कम वाहन स्वामी बसें चलाने को आगे आए। 141 बसों के लिए हुए टेंडर में वाहन स्वामी सिर्फ 40 बसें रोडवेज को देने के लिए आगे आए। यह बसें भी अभी तक रोडवेज को नहीं मिल पाई हैं।  रोडवेज इस समय देहरादून-दिल्ली मार्ग पर कुल 26 सुपर लग्जरी वाल्वो बसों का संचालन कर रहा। इसमें 24 बसें दिल्ली व शेष दो बसें गुरुग्राम के लिए चल रही हैं। ये बसें डीजल से संचालित होती हैं। इस वक्त दिल्ली में प्रदूषण को लेकर जो प्रतिबंध लग रहे हैं, उसमें आठ वर्ष से अधिक आयु वाली डीजल बस दिल्ली नहीं जा सकती।

    दिल्ली सरकार ने सभी राज्यों को पत्र भेज दिल्ली के लिए इलेक्ट्रिक या सीएनजी बस चलाने की सिफारिश की है। डीजल बस बीएस-6 श्रेणी की होगी, तभी दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति मिलेगी। बीएस-4 श्रेणी वाली बसों के दिल्ली में प्रवेश पर एक अक्टूबर से प्रतिबंध लगना था, लेकिन राज्य सरकारों के आग्रह के बाद इसे 31 मार्च 2023 तक के लिए टाल दिया गया। ऐसे में राज्यों को मार्च तक बीएस-6 डीजल बस, इलेक्ट्रिक या सीएनजी बसों की व्यवस्था करनी है।

    इसी क्रम में उत्तराखंड रोडवेज ने मुंबई स्थित ग्रीन सेल एक्सप्रेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ इलेक्ट्रिक लग्जरी बसों का अनुबंध किया है। कंपनी ने ट्रायल के लिए पांच बसें उपलब्ध करा दी हैं, जो शनिवार से दून-दिल्ली मार्ग पर दौड़ेंगी। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार इलेक्ट्रिक लग्जरी बसों का दून से दिल्ली तक किराया वाल्वो बसों के समान 888 रुपये ही रहेगा। आनलाइन टिकट बुकिंग में 24 रुपये अतिरिक्त लगेंगे।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar इलेक्ट्रिक लग्जरी बस उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    देहरादून एयरपोर्ट पर कमर्शियल वाहनों को बड़ी राहत, टोल ₹345 से घटकर हुआ ₹80

    August 16, 2026

    उत्तराखंड पुलिस के लिए गौरव का दिन, 168 अधिकारी-कर्मचारियों को मिलेगा सम्मान

    August 15, 2026

    चमोली टनल हादसा: निर्माणाधीन सुरंग में भूस्खलन से 9 मजदूरों की मौत, 6 की तलाश जारी

    August 14, 2026

    हल्द्वानी में खड़गे की रैली के बाद शुद्धिकरण हवन पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया दलित विरोधी मानसिकता का आरोप

    August 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version