Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»अंकिता भंडारी के हत्यारों को जल्द मिलेगी फांसी की सजा, धामी सरकार बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
    उत्तराखंड

    अंकिता भंडारी के हत्यारों को जल्द मिलेगी फांसी की सजा, धामी सरकार बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

    adminBy adminSeptember 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    अंकिता भंडारी के हत्यारों को जल्द मिलेगी फांसी की सजा, धामी सरकार बोली- फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अंकिता भंडारी के पिता को आश्वासन दिया कि उनकी पुत्री के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाई जाएगी। अशोक कुमार ने वीरेंद्र सिंह भंडारी को यह आश्वासन फोन पर दिया। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कुमार ने कहा, ”पीड़ित अंकिता भंडारी के पिता जी से मैंने फोन पर बातकर उन्हें निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए आश्वस्त किया है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी निष्ठा से अपना काम कर रही है और सबूत ढूंढ़ लिए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट से कराएंगे। इस जघन्य व घृणित अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। शनिवार को कैंप आफिस में मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है, हमारी बेटी के साथ जिस प्रकार का जघन्य अपराध हुआ है वह वास्तव में घृणित कृत्य है। धामी ने कहा कि इस हत्याकांड के सभी आरोपियों पर कड़ी कारवाई हो। इसके लिए डीआईजी रेणुका देवी के नेतृत्व में एसआईटी गठित की है। दूध का दूध व पानी का पानी हो, इसके लिए हर पहलु को जांच के दायरे में शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

    अपनी 19 वर्षीया बेटी अंकिता भंडारी की हत्या से आक्रोशित पिता ने रविवार को आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग करते हुए आशंका जताई कि उनके रिजॉर्ट को ध्वस्त करने के साथ सबूत भी नष्ट हो गए होंगे। हालांकि, पुलिस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि घटना से संबंधित सभी साक्ष्य पहले ही जुटा लिए गए हैं। अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि रिजॉर्ट को ध्वस्त करने की कार्रवाई सबूत मिटाने का प्रयास भी हो सकती है। उन्होंने कहा, ”रिजॉर्ट में रजिस्टर आदि रहे होंगे जिससे पता चलता कि वहां कौन-कौन से लोग आते थे, लेकिन उसे ढहाने से वे सब समाप्त हो गए।”

    ankita bhandari ankita bhandari murder devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version