Author: admin
मुख्यमंत्री धामी ने 11 शिल्पियों को दिया ‘उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार’ देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने हस्तशिल्प आधारित विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और 11 शिल्पियों को उत्तराखंड शिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। सम्मानित शिल्पियों में उत्तरकाशी से जानकी देवी, भागीरथी देवी और महिमानन्द तिवारी, बागेश्वर से इन्द्र सिंह, अल्मोड़ा से लक्ष्मण सिंह एवं भूपेन्द्र सिंह बिष्ट, हल्द्वानी (नैनीताल) से जीवन चन्द्र जोशी एवं मोहन चन्द्र जोशी, नैनीताल (नारायण नगर मल्लीताल) से जानकी बिष्ट, क्वालिटी कॉलोनी हल्दूचौड़ हल्द्वानी से जगदीश पाण्डेय…
दून घाटी में सोमवार रात को नदियों का मिजाज अचानक डरावना हो गया। सबसे भयावह मंजर आसन नदी पर दिखा, जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 14 मजदूर तेज बहाव में बह गए। हादसा इतना अचानक हुआ कि उनके परिजन किनारे खड़े चीखते-चिल्लाते रह गए। लगातार रातभर से हो रही बारिश के बाद सुबह नदी का जलस्तर सामान्य लग रहा था। मजदूर रोजाना की तरह पत्थर चुनने के लिए नदी किनारे पहुंचे। तभी अचानक पानी का सैलाब आ गया। मजदूरों को लगा कि पानी जल्द कम हो जाएगा, लेकिन कुछ ही मिनटों में तेज बहाव ने ट्रैक्टर समेत सभी को अपनी चपेट…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने देहरादून के केसरवाला, मालदेवता क्षेत्र में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर पीड़ित परिवारों से भेंट की। इस कठिन घड़ी में उन्हे हर संभव सहायता हेतु आश्वस्त किया है। इस दौरान अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए जाने और भूस्खलन की आशंका वाले मार्गों पर पर्यटकों के जाने पर रोक लगाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड में अतिवृष्टि से उत्पन्न स्थिति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्रदेश को हर संभव सहयोग का आश्वासन…
केदारनाथ धाम की कठिन यात्रा अब आसान होने जा रही है। सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाने की जिम्मेदारी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (AEL) को सौंपी गई है। कंपनी को इस परियोजना के लिए आधिकारिक सहमति पत्र मिल चुका है और अब इसका क्रियान्वयन एईएल ही करेगी। 9 घंटे की यात्रा अब सिर्फ 36 मिनट में अभी तक केदारनाथ धाम तक पहुंचने के लिए यात्रियों को 16 किलोमीटर की पैदल चढ़ाई करनी पड़ती थी, जिसे पूरा करने में 8 से 9 घंटे का समय लग जाता है। लेकिन रोपवे बनने के बाद यह दूरी केवल 36 मिनट में…
मसूरी में अनियंत्रित रूप से बढ़ रहे अवैध निर्माणों पर अब एमडीडीए (मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण) ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने साफ कर दिया है कि शहर की नैसर्गिक सुंदरता और योजनाबद्ध विकास से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने मसूरी दौरे के दौरान बताया कि अवैध निर्माणों पर रोक लगाने के लिए शहर को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है। हर सप्ताह एक दिन, पूरी टीम एक सेक्टर में जाकर रैंडम चेकिंग करेगी और जहां भी अवैध निर्माण मिलेगा, वहां तुरंत नोटिस, सीलिंग और एफआईआर तक की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि…
तीन महीने के लंबे अंतराल के बाद सोमवार से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा फिर से शुरू होने जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए यह बड़ी राहत की खबर है, क्योंकि हेली सेवा से केदारनाथ धाम की यात्रा बेहद आसान और समय बचाने वाली हो जाती है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने इसके संचालन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। हालांकि, मौसम को देखते हुए सख्त नियम लागू किए गए हैं। यदि धाम या आसपास का मौसम खराब रहता है तो किसी भी स्थिति में हेलिकॉप्टरों को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी जाएगी। डीजीसीए टीम ने…
अलकनंदा नदी के किनारे स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ इन दिनों पितृ पक्ष के अवसर पर आस्था का केंद्र बना हुआ है। देशभर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां अपने पितरों का पिंडदान और तर्पण करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु तर्पण के बाद बदरीनाथ मंदिर के दर्शन कर अपनी धार्मिक यात्रा को पूर्ण कर रहे हैं। नेपाल, रूस और यूक्रेन सहित कई देशों से आए श्रद्धालु भी यहां की परंपरा में आस्था जताते नजर आ रहे हैं। स्थानीय तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि बदरीनाथ धाम स्थित ब्रह्मकपाल को कपालमोचन तीर्थ भी कहा जाता है। मान्यता…
उत्तराखंड की नई भर्ती नियमावली इन दिनों युवाओं और सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। वजह है अग्निशमन अधिकारी-द्वितीय पद के लिए तय किया गया ऐसा शारीरिक मानक, जिसे पूरा करना लगभग असंभव माना जा रहा है। 11 सितंबर को गृह विभाग ने जो नियमावली जारी की, उसके अनुसार पुरुष उम्मीदवारों को 65 किलो वजन उठाकर 900 मीटर की दौड़ महज एक मिनट में पूरी करनी होगी। हैरानी की बात यह है कि बिना वजन के भी 800 मीटर का विश्व रिकॉर्ड 1 मिनट 40.91 सेकंड का है, जिसे केन्या के एथलीट डेविड रुदिशा ने 2012…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य योजना के अन्तर्गत जनपद नैनीताल के विधानसभा क्षेत्र कालाढूंगी में राजकीय प्राथमिक विद्यालय, भगवानपुर से राजकीय इंटर कॉलेज लामाचौड़ होते हुए कालाढूंगी मुख्य मार्ग तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य हेतु 3.81 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद बागेश्वर की बागेश्वर शाखा के अन्तर्गत बोड़ी धुराफाट पम्पिंग योजना में पूर्ण म्-ड कार्यों के साथ-साथ पम्पों/मोटरों की रेट्रोफिटिंग के लिए ऊर्जा कुशल सेंट्रीफ्यूगल पम्प सेटों की आपूर्ति और स्थापना हेतु 4.73 करोड स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जनपद हरिद्वार के रोशनाबाद में अभियोजन…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर विभिन्न विभागों के वर्दीधारी दरोगा और वर्दीधारी सिपाहियों की भर्ती में एकरूपता के तहत एकीकृत भर्ती नियमावलियां लागू की गई हैं। उत्तराखंड में विभिन्न विभागों में दरोगा और कांस्टेबल भर्तियों के लिए अब एकीकृत नियमावली होगी। बृहस्पतिवार को इन दोनों की अधिसूचना जारी हो गई। इसमें भर्ती की आयु सीमा समेत कई अन्य बदलाव भी लागू किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर विभिन्न विभागों के वर्दीधारी दरोगा और वर्दीधारी सिपाहियों की भर्ती में एकरूपता के तहत एकीकृत भर्ती नियमावलियां लागू की गई हैं। दरोगा नियमावली के तहत उप निरीक्षक पुलिस,…
