Author: admin
जौनसार-बावर: दशहरे पर रावण नहीं, गागली युद्ध की परंपरा निभाते हैं उद्पाल्टा और कुरौली गांव
जौनसार-बावर की अनूठी परंपरा दशहरे के अवसर पर एक बार फिर जीवंत हुई। उद्पाल्टा और कुरौली गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार को पाइंता पर्व पर सदियों से चली आ रही गागली युद्ध की परंपरा निभाई। क्याणी डांडा स्थित कुएं पर ग्रामीणों ने पहले घास-फूस से बनी रानी और मुन्नी की प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया। इसके बाद दोनों गांवों के लोग अरबी के डंठल और पत्तों को हथियार बनाकर आपस में युद्ध करने लगे। करीब एक घंटे तक चला यह प्रतीकात्मक युद्ध किसी जीत-हार के लिए नहीं, बल्कि रानी-मुन्नी के श्राप से मुक्ति और गांव की खुशहाली के लिए किया…
UKSSSC पेपर लीक: खालिद का खेल पकड़ा गया, दो साल से पढ़ाई छोड़ नकल के सहारे सपने देख रहा था
यूकेएसएसएससी परीक्षा में नकल मामले की जांच में एसआईटी को बड़ा सुराग मिला है। मुख्य अभियुक्त खालिद मलिक की पोल तब खुली जब उसके हरिद्वार स्थित घर पर छापेमारी की गई। घर से न तो प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी किताबें मिलीं और न ही तैयारी का कोई सबूत। चौंकाने वाली बात यह है कि खालिद ने 2024 से 2025 के बीच नौ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन किया, लेकिन पाँच में शामिल ही नहीं हुआ। जिनमें शामिल हुआ, वहां उसके अंक बेहद कम आए। यह साफ इशारा करता है कि वह लंबे समय से पढ़ाई के बजाय नकल और सांठगांठ…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक कार्यक्रम में स्पष्ट किया कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य और हितों की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाने को प्रतिबद्ध है। हाल ही में हुए नकल प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि “युवाओं के हितों के लिए मैं सिर झुका भी सकता हूं और सिर कटा भी सकता हूं।” उन्होंने स्वयं आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और किसी भी कीमत पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। सरकारी नौकरियों में नई उपलब्धि मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य…
कोतवाली पुलिस ने हेली टिकट बुकिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गैंग ने गुजरात के सूरत निवासी एक व्यक्ति को लगभग दो लाख रुपये की चपत लगाई थी। शिकायत और ठगी की कहानीसूरत निवासी सूर्यप्रकाश मिश्रा ने 7 जुलाई को थाना गुप्तकाशी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक हेली कंपनी की साइट देखकर उन्होंने संपर्क किया। व्हाट्सएप पर बातचीत के दौरान 32 लोगों के टिकट बुक करने की डील फाइनल हुई। आरोपियों ने उन्हें बैंक अकाउंट नंबर दिया और 1,91,812 रुपये ऑनलाइन जमा करा लिए। लेकिन भुगतान…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में आंदोलन कर रहे युवाओं के बीच पहुंचकर उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गत सप्ताह आयोजित परीक्षा प्रकरण की सीबीआई जांच कराने पर सहमति दे दी है। मुख्यमंत्री अचानक परेड ग्राउंड, देहरादून में आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंचे। यहां उन्होंने युवाओं का पक्ष सुनने के बाद कहा कि युवा इस त्योहारी सीजन में इतनी गर्मी के बीच आंदोलन कर रहे हैं, इससे खुद उन्हें भी अच्छा नहीं लग रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का एक ही संकल्प है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए। विगत चार…
पौड़ी जिले के पोखड़ा ब्लाक के हलूणी गांव में रविवार सुबह मातृसाहस का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। खेत में घास काट रही 23 वर्षीय युवती प्रिया नेगी पर अचानक झाड़ियों से निकलकर एक गुलदार ने हमला कर दिया। गुलदार ने अपने पंजों से प्रिया को दबोच लिया और घसीटने की कोशिश करने लगा। बेटी की चीख सुनकर पास के खेत में मौजूद मां शोभा देवी (55) दौड़कर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बिना देर किए उसी दरांती से गुलदार पर वार करना शुरू कर दिया, जिससे वह घास काट रही थीं। कुछ सेकेंड तक चली जद्दोजहद के बाद आखिरकार गुलदार…
रुद्रप्रयाग जनपद में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर नरकोटा के पास निर्माणाधीन पुल की शटरिंग गिरने से हुए हादसे के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने निर्माणदायी कंपनी आरसीसी डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, मेरठ के प्रोजेक्ट मैनेजर ज्योति प्रकाश शर्मा और इंजीनियर मुकेश गुप्ता को लापरवाही का दोषी करार देते हुए चार साल छह माह की सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों पर 11,500 रुपये-11,500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। हादसा और केस की पृष्ठभूमि यह हादसा 20 जुलाई 2022 को हुआ था, जब ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर नरकोटा में पुल निर्माण कार्य…
उत्तराखंड में शनिवार को शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव होंगे। एक साल के अंतराल के बाद हो रहे इस चुनाव को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह है। शाम को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे। डीएवी कॉलेज में सीधी टक्कर राज्य के सबसे बड़े डीएवी पीजी कॉलेज का चुनाव इस बार बेहद दिलचस्प हो गया है। अध्यक्ष पद पर मुकाबला त्रिकोणीय जरूर है, लेकिन मुख्य टक्कर एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच मानी जा रही है। यहां 4756 छात्राएं और 4285 छात्र वोट डालेंगे। कॉलेज में कुल 16 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें आधे छात्राओं और आधे छात्रों…
राज्य सरकार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) दिवस को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। बृहस्पतिवार को गृह सचिव शैलेश बगौली ने सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गृह सचिव ने कहा कि जिलाधिकारी विभिन्न मंचों के जरिए लोगों को जागरूक करें और उन्हें प्रोत्साहित करें कि वे विवाह पंजीकरण अनिवार्य रूप से यूसीसी के अंतर्गत कराएं। इस अवसर पर सभी जिलों में जनजागरूकता कार्यक्रम और विशेष शिविर भी आयोजित होंगे। बैठक में बताया गया कि फिलहाल विवाह पंजीकरण में बागेश्वर (63%), चंपावत (60%), रुद्रप्रयाग (58%), पौड़ी (50%), उत्तरकाशी और चमोली (49%) आगे हैं। अन्य जिलों…
रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने बुधवार को ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत आठ स्टेशनों के निर्माण के लिए टेंडर जारी किए। ये स्टेशन पैकेज-दो और पैकेज-तीन के अंतर्गत बनाए जाएंगे। कंपनियां 28 अक्टूबर तक अपने टेंडर दाखिल कर सकेंगी, जिन्हें 21 नवंबर को खोला जाएगा। जनवरी 2026 से इन स्टेशनों पर निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी है। किन स्टेशनों पर होगा निर्माण? परियोजना के पैकेज-दो में देवप्रयाग, जनासू, मलेथा और श्रीनगर स्टेशन शामिल हैं। इनका निर्माण लगभग 163.45 करोड़ रुपये की लागत से होगा। वहीं, पैकेज-तीन में धारी देवी, तिलनी, घोलतीर और गौचर स्टेशन शामिल हैं, जिन पर…
