Author: admin
देवभूमि उत्तराखंड में चार धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख का आंकड़ा पार कर गई है। 18 सितंबर से 13 अक्तूबर के बीच श्रद्धालुओं की ये संख्या हुई है। गुरुवार को बदरीनाथ धाम में 2418, केदारनाथ धाम में 4208, गंगोत्री में 466, यमुनोत्री में 784 मिला कर कुल 7876 श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे। कुल मिला कर ये संख्या एक लाख तीन हजार आठ सौ साठ पहुंच गई है। एक से 12 अक्तूबर के बीच हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 7339 पहुंच गई है। चारधाम यात्रा के लिए अब http:// smartcitydehradun.uk.gov.in में तीर्थयात्री सीधे पंजीकरण करवा…
उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा दलित चेहरा और बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य की विधायक पुत्र संजीव आर्य के साथ घर वापसी के बाद कांग्रेस नेताओं की बांछें खिल गई हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के शब्दों में कहें तो यह तो सिर्फ ट्रेलर था, पिक्चर अभी बाकी है। यशपाल की पार्टी में एंट्री से गदगद गोदियाल ने कहा कि यशपाल आर्य भाजपा में लंबे समय से बैचेनी महसूस कर रहे थे। करीब चार माह पहले उन्होंने पूर्व सीएम हरीश रावत से मिलकर कांग्रेस पार्टी में वापसी की इच्छा जताई थी। उनके साथ दो अन्य विधायकों की…
राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के पेपर लीक मामले के मास्टरमाइंड समेत दो लोगों को राजस्थान पुलिस ने रुद्रप्रयाग जिले में गौरीकुंड से गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि, दोनों आरोपियों को राजस्थान पुलिस साथ लेकर चली गई है। राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए 26 सितंबर को आयोजित ‘रीट’ परीक्षा का पेपर लीक कर दिया गया था। इस मामले में 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। मामले का मास्टर माइंड बत्ती लाल को बताया जा रहा है। बत्तीलाल के साथ एक अन्य आरोपी…
देश के पांच राज्यों में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसे दिल्ली की सत्ता का सेमीफाइनल भी कहा जाता है। सभी दल चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इस बीच एबीपी न्यूज सी-वोटर की तरफ से किए गए सर्वे किया है, जिसमें जनता का मिजाज टटोलने की कोशिश की गई है। सर्वे के मुताबिक, यूपी,उत्तराखंड और गोवा में फिर से भाजपा की सरकार बनने के आसार दिख रहे हैं। जबकि पंजाब में कांग्रेस और ‘आप’ में कांटे की टक्कर के आसार नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर बीजेपी…
देवप्रयाग के मुल्यागांव निवासी प्रदीप रावत 10वीं गढ़वाल राइफल में तैनात थे। पलटन के साथ दिल्ली से भटिंडा (पंजाब) जाते दौरान ट्रेन हादसे में देवप्रयाग निवासी प्रदीप रावत की जान चले गई। बुधवार देर रात को उनका पार्थिव शरीर उनके गांव लाया गया। सेना के जवानों के कंधे पर तिरंगे से लिपटे ताबूत में घर पहुंचे प्रदीप के शव को देखकर परिजन बिलख पड़े। गुरुवार सुबह परिजनों ने अलकनंदा तट पर नम आंखों से विदाई दी गई। रायवाला से पहुंची सैनिक टुकड़ी ने भारतीय सेना के जवान प्रदीप को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। शहीद प्रदीप के परिवार में पत्नी, 6…
देवभूमि उत्तराखंड में नैनीताल जिले से एक 6 साल की बच्ची के साथ अपहरण के बाद रेप की खौफनाक मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर अगवा किया था। बच्ची के घर न पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए डॉग स्क्वायड को पीड़िता की तलाश में लगाया। खोजी कुत्ते की मदद से पुलिस की टीम एक पुरानी प्लाइवुड की फैक्ट्री तक पहुंच गई जहां उन्हें पीड़िता मिली. वहीं से पुलिस ने रेप आरोपी को भी दबोच लिया। बच्ची को पुलिस ने 12…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज 7 अक्टूबर को एक दिनी उत्तराखंड दौरे पर हैं, और आज ही उन्हें सत्ता में रहते हुए 20 साल पूरे हो रहे हैं। देवभूमि के लोगों की पीएम के इस दौरे पर टकटकी लगी है। माना जा रहा है कि चुनावी साल में प्रधानमंत्री राज्य के विकास को गति देने को विशेष पैकेज का तोहफा दे सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखंड से गहरा लगाव रहा है। कई अवसरों पर वह इसे जाहिर भी कर चुके हैं। नवरात्र के मौके पर मोदी का एक दिनी दौरा यूं तो ऋषिकेश तक सीमित है, लेकिन इसे राज्य…
उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा मंगलवार को यात्रा प्रतिबंधों में राहत दिये जाने के बाद उत्तराखंड सरकार द्वारा नई एसओपी जारी कर दी। आयुक्त गढ़वाल एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड रविनाथ रमन द्वारा चारों धामों मे़ं एसओपी को लागू करने को निर्देश दिया है। अब देहरादून स्मार्टसिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन एवं कोविड जांच ही जरूरी है, तीर्थयात्रियों को ई-पास की कोई बाध्यता नहीं है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सात साल पहले दिवाली की रात परिवार के पांच सदस्यों का बेरहमी से कत्ल करने वाले हरमीत को कोर्ट ने मौत की सजा सुनाई है। अपर जिला जज पंचम आशुतोष मिश्रा की अदालत में सजा पर मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अक्टूबर 2014 में दीपावली की रात हरमीत ने पिता, सौतेली मां, नौ माह की गर्भवती बहन और भांजी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। अदालत ने गर्भस्थ शिशु की मौत को भी हत्या करार दिया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राजीव कुमार…
उत्तराखंड हाई कोर्ट ने चारधाम यात्रा को जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को बढ़ा दिया है। बता दें कि पहले कोर्ट ने एक सीमित संख्या के हिसाब से ही भक्तों को प्रवेश हेतु अनुमति देने को कहा था। लेकिन सरकार की अर्जी के बाद सीमित संख्या के नियम को हटा दिया गया है। गौरतलब है कि 16 सितंबर को हाई कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को राहत देते हुए चारधाम यात्रा खोलने की अनुमति दी थी। 18 तारीख से यात्रा शुरू भी हो गई। मगर अबतक सीमित संख्या में ही भक्तों को प्रवेश दिया जा रहा था। बता दें कि बद्रीनाथ…
