Author: admin
देहरादून में बुधवार को आपदा प्रबंधन के तहत मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शाम चार बजे शहर के चुनिंदा क्षेत्रों में एयर रेड सायरन बजते ही यह मॉक ड्रिल शुरू हो जाएगी। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की प्रक्रिया को परखना और सुधारना है। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक शहर के पांच अलग-अलग क्षेत्रों में यह अभ्यास करेंगे। इसमें बड़े आवासीय और सरकारी भवनों से लोगों को बाहर निकालने, सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और रिस्पांस टाइम का मूल्यांकन शामिल रहेगा। जिलाधिकारी सविन बंसल ने…
सोमवार को देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में देश के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर के आइस स्केटिंग रिंक का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य ने किया। लगभग एक दशक से बंद पड़े इस रिंक को करीब छह करोड़ रुपये की लागत से दोबारा विकसित किया गया है। इसी अवसर पर 599 लाख रुपये की लागत से बने घुड़सवारी मैदान (इक्वेस्ट्रियन ग्राउंड) का भी लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने इसे राज्य और देश दोनों के लिए गौरव की बात बताया। उन्होंने याद दिलाया कि वर्ष 2011 में बने इस रिंक में साउथ-ईस्टर्न एशियन विंटर गेम्स…
मसूरी में कैंपटी फॉल ने लिया विकराल रूप, सहम गए पर्यटक, उत्तराखंड में 8 मई तक ऑरेंज अलर्ट
मसूरी में रविवार को तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। कैंपटी फॉल अचानक उफान पर आ गया और पानी का तेज बहाव डराने वाला दृश्य पेश कर रहा था। झरने के साथ मलबा और पत्थर भी नीचे गिरने लगे, जिससे पर्यटकों में दहशत फैल गई। पुलिस और प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर झरने के पास मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा और कैंपटी फॉल की ओर जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया। झील में मलबा जमा हो गया, जिससे तीन से चार दुकानों में पानी घुस गया और त्यूणी-मलेथा हाईवे अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो गया। हालांकि…
बदरीनाथ धाम के कपाट आज सुबह रवि पुष्य योग में श्रद्धालुओं के लिए विधिवत रूप से खोल दिए गए। जैसे ही कपाट खुले, मंदिर परिसर “जय बदरी विशाल” के जयकारों से गूंज उठा। इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई, जिससे वातावरण भक्तिमय और आनंदमय हो उठा। कपाट खुलने के साथ ही छह महीने से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे। अनुमान के मुताबिक पहले ही दिन धाम में 10,000 से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी बदरीनाथ पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के…
देहरादून पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराष्ट्रीय संरक्षित पशु तस्करी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह से जुड़े तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से एक दुर्लभ और संरक्षित प्रजाति का दोमुंहा सांप बरामद किया गया है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों में आंकी जाती है। पुलिस को सूचना मिली थी कि विकासनगर के नहर रोड स्थित कूड़ा घाटी मार्ग पर एक सफेद रंग की बिना नंबर की स्विफ्ट कार में कुछ लोग दोमुंहा सांप के साथ मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तेजी से…
आज शुक्रवार को पावन वृष लग्न में प्रातः 7 बजे विधिपूर्वक केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु कपाटोद्घाटन के दिव्य क्षण के साक्षी बने। जैसे ही मंदिर के कपाट खुले, पूरा केदारघाटी “हर-हर महादेव” के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण शिवभक्ति में सराबोर हो गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस ऐतिहासिक क्षण के दौरान श्री केदारनाथ धाम पहुंचे और कपाट खुलने के पश्चात भगवान केदारेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने इस अवसर को अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया। मंदिर को 108 क्विंटल फूलों से भव्य रूप से सजाया…
बुधवार रात नैनीताल में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले के सामने आने के बाद शहर में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। आरोप है कि वारदात एक बुजुर्ग मुस्लिम व्यक्ति द्वारा की गई। जैसे ही यह खबर फैली, हिंदू संगठनों से जुड़े लोग आक्रोशित हो गए और मल्लीताल क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय की दुकानों में तोड़फोड़ करने लगे। कुछ दुकानदारों के साथ मारपीट की गई और राहगीरों को भी निशाना बनाया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए बाजार बंद हो गया और भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात करना पड़ा। भीड़ ने आरोपी को पुलिस से अपने हवाले…
आज से चारधाम यात्रा का आगाज…. हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु…. 6000 जवान निगरानी में तैनात
बुधवार से चारधाम यात्रा की विधिवत शुरुआत हो गई है। देशभर से हजारों श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन को रवाना हो रहे हैं। यात्रा में शामिल होने से पहले तीर्थयात्रियों को कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। खास तौर पर, ग्रीन कार्ड और ट्रिप कार्ड बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है। इनके बिना कोई भी वाहन यात्रा मार्ग पर नहीं जा सकेगा। ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए तीर्थयात्रियों को पहले पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसके बाद नजदीकी एआरटीओ कार्यालय में जाकर ग्रीन कार्ड बनवाया जा सकता है। यह प्रक्रिया greencard.uk.gov.in पोर्टल पर लॉग इन करके…
चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन में इस वर्ष पहली बार अर्द्धसैनिक बलों की भी तैनाती की जा रही है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व स्तर पर सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रदेश पुलिस ने केंद्र सरकार से 10 अर्द्धसैनिक बल कंपनियों की मांग की है, जिनमें से छह कंपनियां गढ़वाल मंडल और चार कंपनियां कुमाऊं मंडल के धार्मिक व पर्यटन स्थलों पर तैनात की जाएंगी। उम्मीद है कि केंद्र सरकार जल्द इन कंपनियों का आवंटन कर देगी। यात्रा मार्ग को सुरक्षा के लिहाज से 15 सुपर जोन, 41 जोन और…
चारधाम यात्रा की तैयारी कर रहे श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब तीर्थयात्री आज यानी 28 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण भी करवा सकेंगे। इसके लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, हरबर्टपुर और विकासनगर में विशेष पंजीकरण काउंटर सुबह 7 बजे से खोल दिए गए हैं। सरकार ने इस कदम के जरिए यात्रा को और सुगम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। अब तक कुल 21.55 लाख श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके हैं। इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 30 अप्रैल से होने जा रही है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम…
