Author: admin
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हरक सिंह रावत खूब सुर्खियों में रहे। उनके साथ अनुकृति गोसाईं का नाम भी खूब चर्चा में रहा। वह हरक सिंह रावत की बहू हैं और सामाजिक कार्यों से जुड़ी हैं। इससे पहले वह एक मॉडल थी। हरक सिंह रावत राजनीति में अपनी पुत्रबहू का करियर सवारना चाहते हैं और इसके लिए उन्होंने भाजपा का साथ भी छोड़ दिया। खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरक सिंह अपने परिवार के लिए टिकट मांग रहे थे। हरक सिंह लैंसडाउन से अनुकृति को टिकट दिलाना चाहते हैं। हरक सिंह और अनुकृति अब कांग्रेस…
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में रुद्रप्रयाग विधानसभा सीट से बीजेपी ने जहां भरत सिंह चौधरी पर दोबारा भरोसा जताया है। तो वहीं, कांग्रेस ने जखोली ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल पर दांव खेला है। ये वही प्रदीप थपलियाल हैं, जिन्होंने साल 2017 में कांग्रेस से बगावत करके कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। यही कारण था कि कांग्रेस में फूट पड़ गई थी और कांग्रेस प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ा था। चुनाव हारने के बाद प्रदीप थपलियाल फिर से कांग्रेस में शामिल हो गये, जिसका फायदा उन्हें इस बार मिला है। कांग्रेस ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा,…
अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल की सीमा पर सड़क हादसे की खबर है। जनपद पौड़ी गढ़वाल के एक गांव से बारात लेकर गाजियाबाद लौट रही एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दूल्हें की बुआ और भाई समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को पुलिस व आईटीबीपी के जवानों ने रामनगर अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को गाजियाबाद से नैनीडांडा ब्लॉक के अदालीखाल में एक बरात आई थी और वर पक्ष वधु लेकर वापस लौट रहा था। इस दौरान शंकरपुर चौकी चेकपोस्ट…
उत्तराखंड में कांग्रेस के 60 से अधिक टिकट फाइनल हो गए हैं। आज इनकी घोषणा किसी भी वक्त की जा सकती है। दिल्ली में पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची शनिवार को जारी होगी। यादव ने कहा कि सभी सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों को लेकर सार्थक बैठक हुई है। उम्मीद है कि शनिवार को सूची जारी हो जायेगी। उत्तराखंड कांग्रेस के सबसे बड़े नेता हरीश रावत ने कहा कि 4 सीटों को छोड़कर लगभग सभी सीटों पर प्रत्याशी फाइनल हो गए हैं और आज किसी…
उत्तराखंड में इन दिनों चुनावी राजनीति अपने चरम पर है. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने गुरुवार 20 जनवरी को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें 59 प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। वहीं अब तक जारी लिस्ट में से करीब 10 नेताओं के टिकट कटे हैं। लेकिन अब उनमें से कुछ नेताओं ने बगावत शुरू कर दी है। पूर्व दर्जाधारी जगवीर सिह भंडारी ने यमुनोत्री विधान सभा क्षेत्र से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने कर दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा में निष्ठावान और जमीन से जुडे़ हुए कार्याकर्ताओं की…
भाजपा से निष्कासित होने के बाद पूर्व मंत्री डा. हरक सिंह रावत के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों के बीच पार्टी में उनका विरोध शुरू हो गया है। रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस महामंत्री शैलेंद्र गोस्वामी ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए प्रदेश अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष को सौंप दिया है। उन्होंने कहा है कि पार्टी हाईकमान को 2016 की घटना को नहीं भूलना चाहिए, जिसमें हरक सिंह ने बगावत कर सरकार गिराई थी। उन्होंने प्रदेश में सिर्फ गलत राजनीति को बढ़ावा दिया है, जो सही नहीं है। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: आज बीजेपी और कांग्रेस जारी करेंगे प्रत्याशियों की पहली…
उत्तराखंड चुनाव: आज बीजेपी और कांग्रेस जारी करेंगे प्रत्याशियों की पहली सूची, होगा कड़ा मुकाबला
उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा के चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को 60 से अधिक टिकट फाइनल कर दिए हैं। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे पार्टी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर देगी। शेष सीटों पर दोबारा मंथन के बाद अगले प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी हो सकती है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने बृहस्पतिवार तक प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो जाने की पुष्टि की है। सूत्रों ने बताया कि अधिकांश नामों पर सहमति बन चुकी है। केंद्रीय नेतृत्व गुरुवार दोपहर तक ज्यादातर सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम का एलान कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश…
कोरोना के नए मामले हर दिन नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। अब अस्पतालों और विभिन्न कार्यालयों में कोरोना के नए मामलों की खबरें सामने आने लगी हैं। मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना का खतरा भी उतनी ही तेजी से बढ़ रहा है। पुलिस मुख्यालय में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या के बाद हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। स्थिति यह है कि ब्रांचों में तैनात पुलिस अधिकारी वह कर्मचारी जो भी अपना आरटीपीसीआर टेस्ट करवा रहे हैं, उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आ रही है। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: उत्तराखंड इलेक्शन: दिल्ली में बीजेपी आलाकमान की बैठक आज… जल्द…
उत्तराखंड चुनाव: टिकटों पर आज दिल्ली में मंथन करेगा बीजेपी आलाकमान, जल्द घोषित होंगे प्रत्याशी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी अपने उम्मीदवारों का ऐलान बुधवार देर रात या गुरुवार तक कर सकती है। बुधवार यानी आज 19 जनवरी को दिल्ली में केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में उत्तराखंड से भेजे गए नामों के पैनल पर मंथन होगा। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश महासचिव संगठन अजय कुमार भी शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष कौशिक के मुताबिक, पार्टी के कोर ग्रुप और चुनाव समिति में विचार-विमर्श के बाद राज्य की…
भारत में कोरोना के मामले इन दिनों फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बरकरार रखने और वैक्सीन लगवाने को ही संक्रमण से बचने का उपाय माना जा रहा है, लेकिन जल्द ही कोरोना की एक ऐसी दवा आ सकती है, जो कोरोना मरीजों के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं होगी। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी और इंटरनेशनल सेंटर फॉर जेनेटिक इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलॉजी (ICGEB) के रिसर्चर्स ने हिमालय की पहाड़ियों में मिलने वाले एक पौधे में कोरोना का इलाज ढूंढ निकाला है। बुरांश का पौधा समुद्र तल से 1500-3600 मीटर की…
