Author: admin

उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने को लेकर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस के एक नए नेता के विश्वविद्यालय बनाने के बयान के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उत्तराखंड में मुस्लिम विश्वविद्यालय बनाने पर कांग्रेस देवभूमि में तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। सीएम ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही तुष्टीकरण की राजनीति करती आई है। चुनाव मैदान से हटने के बाद कांग्रेस के बागी नेता के एक बयान  के बाद प्रदेश में धार्मिक तुष्टिकरण पर सियासत गरमा उठी है। इस पर मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश…

Read More

चंपावत जिले के टनकपुर से दुखद खबर सामने आयी है जिससे हर कोई सहम उठा। घर पर सोये एक तीन माह के बच्चे को बंदर उठा ले गया। जिसके बाद बंदर बच्चे को लेकर छत पर गया जहां उसने पानी से भरी बाल्टी में उसे डाल दिया। जब कुछ देर बाद महिला कमरे में पहुंची तो बच्चा गायब देख हो हल्ला किया। इधर-उधर ढूढने पर बच्चा पानी भरी बाल्टी में डूबा मिला जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। आगे…

Read More

उत्तराखंड में राजधानी देहरादून से एक शिक्षक द्वारा छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। कोचिंग कराने वाले शिक्षक ने छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया है। कोचिंग के अंग्रेजी के टीचर पर आरोप लगा है कि उसने छात्रा को शादी का झांसा दिया था। इसके बाद उससे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद जब छात्रा गर्भवती हो गई तो उसका गर्भपात भी करा दिया। फिर टीचर ने छात्रा से शादी करने के लिए इंकार कर दिया और अपने पिता के साथ जाकर पीड़िता के घर पर गाली-गलौज की और जान…

Read More

चमोली के कर्णप्रयाग में कल दोपहर पिंडर नदी में छलांग लगाने नदी किनारे पहुंची दो युवतियों द्वारा छलांग लगाने को तैयारी के सेकेंड भर के अंदर उत्तराखंड पुलिस के जवान विनोद पंवार ने अपनी जान जोखिम में डालते हुए दोनों युवतियों की जान बचाई। आपको बता दें कि चमोली जिले के कर्णप्रयाग में अपने दायित्वों को बखूबी निभाने वाले कांस्टेबल विनोद सिंह पंवार यातायात का कार्य देख रहे थे कि विनोद को सूचना मिली कि दो युवतियां लगभग 2 घण्टे से कर्णप्रयाग पोखरी पुल के नीचे नदी तट पर घूम रही है और हावभाव से मानसिक रूप से भ्रामित लग…

Read More

सिखों के पवित्र हेमकुंड साहिब तक आने-जाने के लिए अब देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को रोपवे की सुविधा मिलने की उम्मीद जग गयी है। अब गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.6 किलोमीटर तक रोपवे का निर्माण किया जाएगा। गोविंदघाट से लेकर भ्यूंडार, घांघरिया और हेमकुंड साहिब में रोपवे का सर्वे का काम भी पूरा पूरा हो गया है। अब रोपवे के डिजाइन का काम भी शुरू हो गया है। रोपवे का निर्माण पूरा हो गया तो हेमकुंड साहिब के दर्शन दो दिन के बजाय सिर्फ 25 मिनट में ही हो जाएंगे। हेमकुंड साहिब रोपवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में…

Read More

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार यानी 31 जनवरी नाम वापसी का दिन है। नैनीताल जिले की छह सीटों के लिए 72 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। शनिवार को हुई जांच में सभी नामांकन सही पाए गए। हल्द्वानी विधानसभा की चुनाव अधिकारी ऋचा सिंह ने बताया कि नाम वापसी के बाद सोमवार को ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। राजनीतिक दलों को बगावती तेवर अपना रहे प्रत्याशियों की नाम वापसी का इंतजार है और सभी दल इन्हें मनाने में लगे हुए हैं। प्रदेश में 14 फरवरी को मतदान होना है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन…

Read More

राज्य के चम्पावत जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहां एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के बाराकोट विकासखंड के रैघांव गांव निवासी चंद्रा देवी पत्नी योगेश सिंह अधिकारी रोज की तरह अपनी सास मुन्नी देवी के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई थी। लकड़ी लेकर वापस लौटते समय बीच रास्ते में ही वह एकाएक बेसुध होकर गिर पड़ी और उसने दम तोड दिया।  आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: 31 जनवरी से स्कूलों को लेकर शासन ने जारी किए नए दिशा निर्देश…

Read More

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने 9 प्रत्याशियों की घोषणा की है जबकि दो सीटों टिहरी और डोईवाला विधानसभा सीट के लिए अभी बीजेपी ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। बीजेपी ने केदारनाथ से शैलारानी को टिकट दिया है। झबरेड़ा से राजपाल सिंह, कोटद्वार से रितु खंडूरी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा रानीखेत से प्रमोद नैनवाल को टिकट मिला है। जबकि पिरान कलियर से मुनीश सैनी, रुद्रपुर से शिव अरोड़ा, लाल कुआं से मोहन सिंह बिष्ट को टिकट दिया गया है। वहीं जागेश्वर से मोहन…

Read More

आज सुबह हल्द्वानी के रामपुर रोड गोरा बड़ा बाईपास के पास एक ट्रक ने बाइक वाले को कक्कर मार दी हंसे में बाइक सवार महिला की मौत भी जबकि उसका पति हेलो गया। जानकारी के अनुसार सुबह गोरा पड़ाव बाईपास जीतपुर नेगी के पास आज सुबह एक ट्रक संख्या uk04ca 1770 ने बाइक सवार पति-पत्नी को पीछे से टक्कर मार दी। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: ब्रेक फेल होने से पलटी बस, करीब 22 लोग थे सवार बताया जा रहा है कि जीतपुर नेगी निवासी पति पुरन राम अपनी पत्नी पदमा देवी को छोड़ने जा रहा था। हादसे में…

Read More

पौड़ी जा रही एक बस के देवप्रयाग के निकट ब्रेक फेल हो गए, जिससे बस सड़क पर ही पलट गई। जिसके चलते बस सवार कई लोग घायल हो गए। बस में करीब 20-22 यात्री सवार थे, जिनमें से 5 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। गनीमत रही कि बस सड़क से नीचे खाई की ओर नहीं गिरी। दुर्घटना में किसी भी जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: उत्तराखंड कांग्रेस के 11 और टिकट हुए तय , हरीश रावत इस सीट से लड़ेंगे चुनाव बस दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना देवप्रयाग पुलिस की…

Read More