Author: admin
IPL में पहुंचा देवभूमि का एक और सितारा… मुंबई इंडियंस में सूर्य कुमार यादव की जगह लेंगे आकाश मधवाल
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से उत्तराखंड के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के खिलाड़ी और रुड़की निवासी आकाश मधवाल को मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल कर लिया गया है। अनुभवी बल्लेबाज सूर्य कुमार यादव के चोटिल होकर टीम से बाहर होने के बाद आकाश मधवाल को उनकी जगह दी गई है। मुंबई इंडियंस ने अपनी वेबसाइट पर यह जानकारी अपने प्रशंसकों से साझा की है। आपको बता दें आकाश मधवाल रुड़की के अशोक नगर के रहने वाले हैं। उत्तराखंड की रणजी टीम के सदस्य आकाश दाएं हाथ के मध्यम गति के…
आज बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को तीर्थनगरी हरिद्वार में भक्तों के स्नान करने का सिलसिला जारी है। इस दौरान हरकी पैड़ी पर भक्तों की भारी भीड़ नजर आ रही है। श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर ब्रह्म कुंड में आस्था की डुबकी लगाई। सोमवार को तड़के से ही हरिद्वार के विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान और पूजन शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यहां पुलिस बल भी तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन की ओर से आज यानी सोमवार को होने वाले बुद्ध पूर्णिमा स्नान के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया गया है। सुबह छह से…
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह के बीच ज़ुबानी जंग… जान लीजिये पूरा मामला
उत्तराखंड कांग्रेस में पूर्व नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह ने दुबई गए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज पर चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि महाराज राज्य के नहीं, विश्व के पर्यटन मंत्री हैं। दरअसल, कांग्रेस के तमाम बड़े नेता चारधाम यात्रा व्यवस्था को लेकर इन दिनों प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं। कोरोना महामारी के चलते बीते दो वर्ष ठप रही चारधाम यात्रा इस बार पुराने तरीके से प्रारंभ हुई है। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री चारधाम पहुंच रहे हैं। इससे यात्रा को लेकर सरकार की व्यवस्था कम पड़ रही हैं।…
शादी में शामिल होने त्रियुगीनारायण पहुंचे वीरेंद्र सहवाग… देवभूमि की सुन्दरता पर हुए मंत्रमुग्ध
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपने मैनेजर के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए त्रियुगीनारायण मंदिर पहुंचे। वीरू को अपने बीच पाकर यहां लोग बेहद उत्साहित नजर आए। इस दौरान वीरू ने भी यहां लोगों से बातचीत कर त्रियुगीनारायण मंदिर के बारे में जानकारी भी ली। साथ ही आराध्य की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद भी लिया। बीते सोमवार को भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अपने वाहन से त्रियुगीनारायण पहुंचे थे। वह सीतापुर में एक होटल में ठहरे। इसके बाद वह शिव-पार्वती की विवाह स्थली त्रियुगीनारायण पहुंचे, जहां वह अपने मैनेजर अमृतांश और नेहा के विवाह समारोह…
चारधाम यात्रा : पहले 7 दिनों में दो लाख से अधिक लोगों ने किए दर्शन, पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख के पार
चारधाम यात्रा में इस बार दर्शन करने वाले तीर्थयात्रियों का नया रिकॉर्ड बन सकता है। सात दिन के भीतर ही दो लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन किए हैं। जबकि यात्रा पर आने के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 10 लाख पार हो गया है। कोरोना महामारी के कारण दो साल बाद चारों धामों के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा पूरी क्षमता के साथ संचालित हो रही है। चारों धामों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं में जोश और उत्साह है। पहले दिन से ही केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम में दर्शन करने…
देवभूमि उत्तराखण्ड को न जाने किसकी नजर लग गई है। आये दिन बच्चियों, लड़कियों और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। लगातार हो रही इन वारदातों से बच्चियों, लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चुनौती खड़ी हो गई है। वहीं, अब ख़बर नैनीताल जिले के हल्द्वानी से सामने आयी है। जहां 18 साल की लड़की के साथ उसके ही जीजा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया…
सर्वे रिपोर्ट: शहरी बेरोजगारी के मामले में पहले नंबर पर उत्तराखंड, अधिकतर महिलाओं का रोजगार छूटा
कोविड महामारी के बाद राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक और कारोबारी गतिविधियों में तेजी से बेरोजगारी दर बेशक कम हुई हो, लेकिन उत्तराखंड में देश में सबसे ज्यादा 15.5 फीसद बेरोजगारी दर रही। केंद्र सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण अक्तूबर 2021 से दिसंबर 2021 में यह खुलासा हुआ है। उत्तराखंड राज्य के शहरों में पुरुषों की तुलना में महिलाएं ज्यादा बेरोजगार हैं। सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर से दिसंबर 2020 में पुरुषों में बेरोजगारी दर 11.1 फीसद थी। कोविड महामारी के बाद राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक और कारोबारी गतिविधियों में तेजी से बेरोजगारी दर बेशक कम हुई…
चम्पावत उपचुनाव: कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के खिलाफ निर्मला गहतोड़ी पर लगाया दांव
चंपावत विधानसीट के लिए होने वाले उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी से होगा। कांग्रेस ने शुक्रवार दोपहर अपने प्रत्याशी की घोषणा की। दोपहर राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक ने उनके नाम का पत्र जारी किया। चंपावत की पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मला राज्य महिला सशक्तिकरण परिषद की उपाध्यक्ष भी रहीं हैं। हालांकि टिकट की दौड़ में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल समेत चार लोग और भी थे। प्रत्याशी चयन को लेकर पार्टी को काफी मशक्कत करनी पड़ी। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के दो दिन बाद कांग्रेस प्रत्याशी को लेकर स्थिति साफ हो पाई। पांचवी विधानसभा…
उत्तराखंड में पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से लगभग पंद्रह किमी दूर भुरमुनी के पास एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। वाहन में सवार अवकाश में घर आए सेना सहित आइटीबीपी के दो जवानों की मौत हो गई , जबकि तीन अन्य घायल हो गए । इस घटना से गांव में मातम छा गया है। गुरु वार शाम को भुरमुनी गांव निवासी पांच लोग कार यूके 05-2995 से पिथौरागढ़ से अपने गांव को लौट रहे थे। गांव की सीमा में वाहन सड़क से पलट कर लगभग पच्चीस से तीस मीटर गहरी खाई में गिर गया। कार में सवार दो लोग पंकज…
उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील क्षेत्र के ग्राम थला तड़ियाल (मौडाली) में कुछ सवर्णों पर दलित दूल्हे को घोड़े से उतारने की कोशिश करने और बारात रोकने के आरोपों के बीच जिला प्रशासन ने जांच बैठा दी है। जिलाधकारी वंदना सिंह ने बताया कि दूल्हे के पिता की शिकायत पर जांच बैठा दी गई है। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से करीब 150 किमी की दूरी पर सल्ट है। चेतावनी देते हुए सिंह ने बताया कि अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राम थला तड़ियाल निवासी दर्शन लाल ने एसडीएम गौरव पांडे को दिए…
