Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Tuesday, June 30
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»पहाड़ में अनुसूचित जाति के दूल्हे को घोड़े से उतार, डीएम ने दिए जांच के आदेश, फैला तनाव
    उत्तराखंड

    पहाड़ में अनुसूचित जाति के दूल्हे को घोड़े से उतार, डीएम ने दिए जांच के आदेश, फैला तनाव

    adminBy adminMay 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    पहाड़ में अनुसूचित जाति के दूल्हे को घोड़े से उतार, डीएम ने दिए जांच के आदेश, फैला तनाव
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के सल्ट तहसील क्षेत्र के ग्राम थला तड़ियाल (मौडाली) में कुछ सवर्णों पर दलित दूल्हे को घोड़े से उतारने की कोशिश करने और बारात रोकने के आरोपों के बीच जिला प्रशासन ने जांच बैठा दी है। जिलाधकारी वंदना सिंह ने बताया कि दूल्हे के पिता की शिकायत पर जांच बैठा दी गई है। अल्मोड़ा जिला मुख्यालय से करीब 150 किमी की दूरी पर सल्ट है। चेतावनी देते हुए सिंह ने बताया कि अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्राम थला तड़ियाल निवासी दर्शन लाल ने एसडीएम गौरव पांडे को दिए ज्ञापन में कहा कि सोमवार को बेटे विक्रम की बारात मजबाखली में गांव के लोगों ने रोक ली।

    बरात प्रस्थान के समय कुछ महिलाओं और पुरुषों ने दूल्हे को अनुसूचित जाति का होने के कारण घोड़े से जबरन उतारने की कोशिश की। तहरीर में कहा गया कि आज भी शिक्षित समाज में सवर्ण जाति के लोगों की ओर से जात-पात के नाम पर भेदभावपूर्ण और अमानवीय व्यवहार किया जाता है। एसडीएम गौरव पांडे ने बताया कि चूंकि गांव राजस्व विभाग के अधीन आता है, इसलिए नायब तहसीलदार को मामले की जांच के लिए भेजा गया है।

    अनुसूचित जाति के दूल्हे को घोड़े से उतारने की कोशिश का मामला प्रकाश में आते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। दोनों पक्षों में उपजे विवाद से आसपास के क्षेत्र में भी तनाव बना हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राजस्व टीम गांव में डेरा डाले हुए है और पल-पल की जानकारी प्रशासन को दे रही है। प्रशासन दोनों पक्षों को शांत करने में जुटा हुआ है, ताकि कोई बड़ा विवाद खड़ा न हो। एसडीएम गौरव का कहना है कि गांव में स्थिति सामान्य है और दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है।

    almora news dalit dulha devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    चमोली में प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप

    June 30, 2026

    देहरादून: फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, घंटों रखा बंधक

    June 29, 2026

    रिकॉर्डतोड़ बिजली खपत: उत्तराखंड में दो दिन के भीतर 6.5 करोड़ यूनिट तक पहुंची डिमांड

    June 28, 2026

    कर्णप्रयाग मारपीट मामले में चारों निहंग सिखों को जमानत, कोर्ट ने 50-50 हजार के मुचलके पर दी राहत

    June 27, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version