Author: admin

पूरे देश में 2020 की शुरुआत में कोरोना महामारी फैली, जिसका असर भारतीय सेना की भर्तियों पर पड़ा। तमाम कोविड प्रतिबंधों की वजह से सेना की भर्ती प्रक्रिया दो साल से रुकी पड़ी है। इसके लिए देशभर में बहुत से बेरोजगार युवकों ने आंदोलन भी किया। जिनकी मेहनत अब रंग लाती दिख रही। साथ ही सेना भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने इसके संकेत दिए हैं। दून पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि सेना की भर्ती कोविड के हालातों में सुधार होते ही होगी। उन्होंने कहा…

Read More

शहर के एक ट्रैवल्स कारोबारी पर रकम वापस न देने का आरोप लगाते हुए गुजरात के यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। उनका आरोप है कि कारोबारी ने धक्का-मुक्की करते हुए उनके साथ मारपीट भी की। इसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस को तहरीर देकर यात्री वापस लौट गए। चारधाम यात्रा सीजन के दौरान श्रद्धालुओं-पर्यटकों से विवाद के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। शहर कोतवाली क्षेत्र की शिवमूर्ति चौक वाली गली में एक ट्रैवल्स कारोबारी के कार्यालय में गुजरात के यात्रियों ने हंगामा किया। यात्रियों ने बताया कि चारधाम यात्रा के लिए ट्रैवल्स कारोबारी का…

Read More

उत्तराखंड, केरल, और ओडिशा विधानसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। इनमें उत्तराखंड की चंपावत सीट भी शामिल है, जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भाग्य का फैसला होना है. दरअसल, बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें बीजेपी को जीत का सामना करना पड़ा था। हालांकि, धामी खुद खटीमा से चुनाव हार गए थे। इसके बावजूद पार्टी ने पुष्कर सिंह धामी को सीएम बनाया। ऐसे में अब वे चंपावत विधानसभा सीट से उपचुनाव में मैदान में हैं। इन चार सीटों पर उपचुनाव के लिए 31 मई को…

Read More

उत्तराखंड में जून की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ हुई है। बुधवार को पहले ही दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया। जो कि पिछले चार साल में जून में सर्वाधिक तापमान रहा। इससे पहले वर्ष 2018 में जून में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्के बादल छाये रह सकते हैं। मई में सामान्य से अधिक बारिश होने के बावजूद जून की…

Read More

उत्तराखंड में चल रही चारधाम यात्रा में केदारनाथ यात्रा के लिए हेली टिकट बुकिंग के नाम पर विभिन्न व्यक्तियों से 20 लाख से अधिक की ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को चमोली पुलिस ने बिहार के नवादा जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपित ने यूनियन बैंक आफ इंडिया की वारसलीगंज (नवादा) शाखा में 3.7 लाख व एक्सिस बैंक की शाखा में 1.7 लाख की रकम जमा कराई थी। पुलिस ने दोनों खाते फ्रिज करवा दिए हैं। पुलिस के अनुसार 15 मई को उत्तर प्रदेश से बदरीनाथ आए अंबरीश कुमार ने बदरीनाथ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि हिमालयन…

Read More

केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी है। राज्य में दो रक्षा संपदा कार्यालय खोलने पर मुहर लग गई है। देहरादून में रक्षा संपदा कार्यालय खोला जाएगा, जबकि रानीखेत में उप रक्षा संपदा कार्यालय होगा। रक्षा मंत्रालय ने डीईओ मेरठ और डीईओ बरेली से देहरादून व रानीखेत को अलग करते हुए नया कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि दून में रक्षा संपदा कार्यालय खोलने की मांग लंबे समय से चल रही थी। छावनी परिषद, रक्षा संपदा कार्यालय यानी डीईओ के अधीन ही आती हैं। रक्षा भूमि का सारा रिकार्ड रक्षा संपदा विभाग ही रखता है। इसी…

Read More

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को धमकी देने के बाद पिछले दिनों पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम सामने आ रहा है। जिसके बाद अब बिश्नोई गिरोह के उत्तराखंड में सक्रिय होने की आशंका को लेकर पुलिस विभाग सतर्क हो गया है। पंजाब में हुई गायक मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी जिस गोल्डी बरार ने ली है, वह बिश्नोई का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि बिश्नोई गिरोह का नेटवर्क पंजाब के साथ ही राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली से होते हुए अब उत्तराखंड में भी तेजी से…

Read More

चंपावत में हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान आज 31 मई को होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी सहित चार प्रत्याशियों के बीच टक्कर है। चंपावत में 106 दिनों बाद इस विधानसभा क्षेत्र के 96 हजार से अधिक मतदाता उपचुनाव में मतदान करेंगे। विस चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट पर चुनाव हार गए थे। लेकिन राज्य में भाजपा की 46 सीटें आने के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। पार्टी आलाकमान ने चुनाव हारने के बावजूद एक बार फिर धामी को ही सीएम बनाया है। इसके लिए उन्हें उपचुनाव में उतरना पड़ा। उपचुनाव के…

Read More

आज 30 मई को सोमवती अमावस्‍या के मौके पर सोमवार को उत्‍तराखंड के विभिन्‍न गंगा घाटों और अन्‍य नदियों के घाटों पर लोगों द्वारा पुण्‍य की डुबकी लगाने का सिलसिला जारी है। हरिद्वार और ऋषिकेश के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का भारी जमावड़ा लगा हुआ है। स्‍नान और दान का क्रम लगातारी जारी है। स्नान पर्व को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। इस मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए लाखों श्रद्धालु हरिद्वार हर की पौड़ी आते हैं। इसको देखते हुए पूरे मेला क्षेत्र को 5 सुपर जोन, 16 जोन और 39 सेक्टर में…

Read More

बीते दिन उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के पांडव शेरा ट्रैक पर 9 ट्रैकर्स के फंसे होने की खबर से हड़कंप मच गया था। ट्रैकर्स के लापता होने के बाद राज्य आपदा बचाव बल (एसडीआरएफ) की टीम खोज और बचाव अभियान में जुट गई थी। डीआईजी एसडीआरएफ रिदीम अग्रवाल ने कहा है कि ट्रैकर्स का पता लगाने के लिए खोज और बचाव अभियान शुरू किया गया है। एसडीआरएफ की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम भेजी गई। नागरिक उड्डयन विभाग से चौपर की व्यवस्था कर त्वरित रेस्क्यू के लिए भेज दिया है। अब लापता हुए सात ट्रैकर की लोकेशन का पता चल गया…

Read More