Dainik UjalaDainik Ujala
    What's Hot

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026
    Facebook Twitter Instagram
    Friday, May 15
    Facebook Twitter Instagram
    Dainik Ujala Dainik Ujala
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • चमोली
      • चम्पावत
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • नैनीताल
      • रुद्रप्रयाग
      • पौड़ी गढ़वाल
      • पिथौरागढ़
      • टिहरी गढ़वाल
      • उधम सिंह नगर
      • उत्तरकाशी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • अन्य खबरें
    • संपर्क करें
    Dainik UjalaDainik Ujala
    Home»उत्तराखंड»चम्पावत उपचुनाव: मतदान शुरू, सीएम धामी सहित चार प्रत्याशियों की तकदीर आज ईवीएम में होगी लॉक
    उत्तराखंड

    चम्पावत उपचुनाव: मतदान शुरू, सीएम धामी सहित चार प्रत्याशियों की तकदीर आज ईवीएम में होगी लॉक

    adminBy adminMay 31, 2022No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest WhatsApp LinkedIn Tumblr Email Telegram
    चम्पावत उपचुनाव: मतदान शुरू, सीएम धामी सहित चार प्रत्याशियों की तकदीर आज ईवीएम में होगी लॉक
    Share
    Facebook WhatsApp Twitter Email LinkedIn Pinterest

    चंपावत में हो रहे उपचुनाव के लिए मतदान आज 31 मई को होगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी, कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी सहित चार प्रत्याशियों के बीच टक्कर है। चंपावत में 106 दिनों बाद इस विधानसभा क्षेत्र के 96 हजार से अधिक मतदाता उपचुनाव में मतदान करेंगे। विस चुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट पर चुनाव हार गए थे। लेकिन राज्य में भाजपा की 46 सीटें आने के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। पार्टी आलाकमान ने चुनाव हारने के बावजूद एक बार फिर धामी को ही सीएम बनाया है। इसके लिए उन्हें उपचुनाव में उतरना पड़ा।

    उपचुनाव के लिए बने कुल 151 मतदान केंद्रों में से 76 मतदान केंद्रों की ऑनलाइन वेबकास्टिंग की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि वेबकास्टिंग की प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय को सखी बूथ बनाया गया है। इसमें सभी महिला कर्मचारी मतदान प्रक्रिया पूरी कराएंगी। चंपावत के आदर्श मतदान केंद्र पर पहुंचे वोटरों को मतदान टीम ने पहले मास्क दिए। वहीं उपचुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सोमवार को सुरक्षाकर्मियों, जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ब्रीफिंग की गई। डीएम और एसपी ने मतदान दलों के साथ रवाना होने वाले सुरक्षाकर्मियों को उनकी ड्यूटी बताई। कहा कि किसी भी व्यक्ति की ओर से दिया गया आतिथ्य स्वीकार न करें।

    हाई प्रोफाइल उप चुनाव को लेकर भाजपा संगठनात्मक रूप से विपक्षियों से काफी मजबूत दिखाई दी। जहां उसने सामान्य चुनाव की तरह संगठन के हर स्तर पर मजबूती से कार्य किया तो वहीं दूसरी तरफ विरोधी दलों, अंतरविरोधों, बगावती सुरों को कमजोर करने पर भी ध्यान दिया। सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभी वोटिंग के धीमी गति से चल रही है। यही हाल टनकपुर बनबसा में भी रहा। चम्पावत केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय में पहला वोट तहसीलदार और एआरओ ज्योति धपवाल ने डाला। मतदान की प्रक्रिया को प्रेक्षक अल्का श्रीवास्तव ने बूथों पर आकर निरीक्षण किया। इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी ने भी कई बूथों की जानकारी ली। उम्मीद जताई जा रही है कि धीरे-धीरे मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी।

    devbhumi news devbhumi samachar pahad news pahad samachar PUSHKAR SINGH DHAMI uttarakhand news uttarakhand samachar उत्तराखंड न्यूज़ चम्पावत उपचुनाव देवभूमि न्यूज़ देवभूमि समाचार पहाड़ न्यूज़. उत्तराखंड समाचार पहाड़ समाचार
    Share. Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram
    admin
    • Website

    Related Posts

    भारत में आम आदमी को बड़ा झटका: पेट्रोल और डीजल के दाम ₹3 प्रति लीटर बढ़े

    May 15, 2026

    रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत जबकि दूसरा गंभीर घायल

    May 14, 2026

    वैश्विक संकट के बीच उत्तराखंड सरकार के बड़े फैसले, ऊर्जा बचत पर धामी सरकार सख्त

    May 13, 2026

    मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक

    May 13, 2026
    Add A Comment

    Leave A Reply Cancel Reply

    © 2026 Dainik Ujala.
    • Home
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version