Author: admin

उपनल कर्मचारियों की नियमितीकरण की लंबे समय से लंबित मांग एक बार फिर गर्मा गई है। गुरुवार को राज्यभर के उपनल कर्मचारी परेड ग्राउंड में एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि लगातार आश्वासन दिए जाने के बावजूद उनकी नियमितीकरण प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है, जिससे उनमें गहरा रोष है। 2018 के हाईकोर्ट आदेश पर कार्रवाई न होने से बढ़ा आक्रोश कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2018 में हाईकोर्ट ने उपनल कर्मियों को चरणबद्ध तरीके से नियमित किए जाने का आदेश दिया था। इसके बावजूद सरकार अब तक उनके मामले पर…

Read More

उत्तराखंड सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश में पहली बार ‘देवभूमि परिवार योजना’ लागू कर दी है। इस योजना के तहत राज्य के हर परिवार की पहचान एक परिवार पहचान पत्र (Family ID) के माध्यम से की जाएगी, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र परिवारों तक ही पहुंचे, जबकि अपात्र लाभार्थी स्वतः बाहर हो जाएंगे। कैसे काम करेगी योजना ‘देवभूमि परिवार योजना’ के तहत प्रदेश के सभी परिवारों का एक डिजिटल रजिस्टर तैयार किया जाएगा। इस रजिस्टर में हर सदस्य का विवरण दर्ज होगा और प्रत्येक परिवार को एक विशेष पहचान…

Read More

उत्तराखंड कांग्रेस में लंबे समय से चली आ रही संगठनात्मक सुस्ती के बाद आखिरकार पार्टी हाईकमान ने बड़ा बदलाव किया है। कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को एक बार फिर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल ने बुधवार को गोदियाल की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही पार्टी ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए कुछ और अहम नियुक्तियाँ भी की हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कांग्रेस प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन…

Read More

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके के बाद उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। धमाके की गंभीरता को देखते हुए राज्य के डीजीपी दीपम सेठ ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को तुरंत मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी के आदेश के बाद राज्यभर में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। सभी प्रमुख बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने भीड़भाड़ वाले इलाकों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है,…

Read More

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देवभूमि की सबसे बड़ी ताकत उसकी आध्यात्मिक शक्ति है। उन्होंने कहा कि अगर उत्तराखंड ठान ले तो आने वाले वर्षों में खुद को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित कर सकता है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य के मंदिर, आश्रम और योग की परंपरा को वैश्विक नेटवर्क से जोड़ा जा सकता है, जिससे उत्तराखंड न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा केंद्र बन सकेगा। 28 मिनट के भाषण में विकास और भविष्य…

Read More

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देहरादून पहुंचेंगे। एफआरआई (फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट) परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में वे 8,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। यह दौरा प्रधानमंत्री का पिछले चार वर्षों में 16वां उत्तराखंड दौरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी समारोह के दौरान 12 योजनाओं का लोकार्पण और 19 नई योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें प्रमुख रूप से सौंग बांध, जमरानी बांध परियोजना और लोहाघाट में प्रस्तावित खेल महाविद्यालय शामिल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से राज्य के जल संसाधन, ऊर्जा, खेल और पर्यटन क्षेत्रों…

Read More

उत्तराखंड की रजत जयंती के अवसर पर नौ नवंबर को एफआरआई (Forest Research Institute) में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सख्त कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने को देखते हुए पूरे क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। रेसकोर्स पुलिस लाइन में एडीजी इंटेलीजेंस अभिनव कुमार ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को ब्रीफ करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति बिना जांच के कार्यक्रम स्थल में प्रवेश न कर सके। केवल अधिकृत व्यक्तियों और उनके वाहनों को ही जांच के बाद प्रवेश दिया जाएगा। साथ…

Read More

राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित ऊषा कॉलोनी निवासी बिल्डर शास्वत गर्ग अपने पूरे परिवार के साथ बीते 20 दिनों से लापता हैं। पुलिस के अनुसार, शास्वत गर्ग अपनी पत्नी, बेटे और माता-पिता के साथ दो गाड़ियों में सवार होकर हापुड़ स्थित अपने ससुराल गए थे। जानकारी के मुताबिक, 17 अक्तूबर की शाम को परिवार ने हापुड़ से देहरादून लौटने की बात कहकर यात्रा शुरू की थी। लेकिन उसके बाद से ही परिवार का किसी से संपर्क नहीं हुआ। परिजनों ने जब कई दिनों तक कोई खबर नहीं मिलने पर तलाश शुरू की, तब मामला हापुड़ पुलिस तक पहुंचा। हरिद्वार…

Read More

अपनी आगामी सनातन पदयात्रा की शुरुआत से पहले बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुधवार को उत्तराखंड की पवित्र धरती पर मां यमुना के तट पर विशेष पूजन-अर्चन किया। उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के गंगनानी क्षेत्र में उन्होंने विधिवत यमुना आरती की और यमुना जल को निर्मल एवं पवित्र बनाए रखने का संकल्प लिया। पूजा के बाद बाबा धीरेंद्र शास्त्री मां यमुना के शीतकालीन प्रवास स्थल खरसाली गांव पहुंचे, जहां उन्होंने यमुना मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। “यमुना निर्मल बहे, यही मेरा संकल्प” — बाबा धीरेंद्र शास्त्री पूजन के बाद बाबा ने कहा…

Read More

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के समग्र विकास, देवभूमि की संस्कृति और जनसांख्यिकीय संतुलन की सुरक्षा के लिए कड़े फैसले जारी रहेंगे। विधानसभा के विशेष सत्र में राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि उनकी सरकार साफ नीयत, स्पष्ट नीति और पारदर्शी प्रक्रिया के साथ शासन चला रही है। धामी ने कहा कि प्रदेश में अब न किसी भ्रष्टाचारी को संरक्षण मिलता है और न ही किसी घोटालेबाज को छोड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।…

Read More