Author: admin
कोटद्वार में कोतवाली क्षेत्र के लकड़ी पड़ाव वार्ड में रविवार दोपहर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट खूनी संघर्ष में बदल गया। धारदार हथियार के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का कोटद्वार बेस अस्पताल में उपचार चल रहा है। दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के कारण क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। घटनास्थल और बेस अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।…
धामी या फिर कोई और… चर्चाओं का बाजार गर्म… रेस में ये दिग्गज… त्रिवेंद्र ने कह दी ये बड़ी बात
उत्तराखंड में मोदी-शाह और नड्डा की तिकड़ी मुख्यमंत्री के चुनाव के मामले में किसी भी चेहरे पर दांव लगाकर सबको चौंका सकती है। यह जानते हुए भाजपा में सीएम की कुर्सी के लिए खींचतान शुरू हो गई है। बेशक सीएम पद के लिए कोई खुलकर सामने नहीं आ रहा है, लेकिन अरमान तकरीबन हर कद्दावर नेता के जोर मार रहे हैं। नतीजा यह है कि सियासी हलकों में यह चर्चा जोरों पर है कि भाजपा पुष्कर सिंह धामी को ही सत्ता की कमान सौंप सकती है। पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री रहते हुए चुनाव हारने के मिथक को नहीं तोड़ पाए।…
राज्य के होनहार वाशिंदे आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अपने काबिलियत के दम पर चहुंओर चमक बिखेरने वाले राज्य के ऐसे वाशिंदों ने अनेकों बार समूचे प्रदेश का मान बढ़ाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के रूद्रप्रयाग जिले के राजकीय इंटर कॉलेज खेड़ाखाल के शिक्षक प्रभात सिंह पुंडीर और राजकीय इंटर कॉलेज रांसी के शिक्षक धर्मेंद्र चौहान का राष्ट्रीय अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: उत्तराखंड चुनाव: धामी तो हार गए अब सबसे बड़ा सवाल कौन होगा अगला मुख्यमंत्री वंदना कटारिया खेल स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार में…
भाजपा भले ही बहुमत के साथ उत्तराखंड की सत्ता में वापसी कर रही है लेकिन उसके सामने फिर एक बार मुख्यमंत्री के चेहरे का संकट पैदा हो गया है। पार्टी पुष्कर सिंह धामी के चेहरे के साथ चुनाव मैदान में उतरी थी और यह तय माना जा रहा था कि अगर धामी जीते तो उन्हें ही सीएम की कुर्सी सौंपी जाएगी, क्योंकि इसके पीछे कई कारण थे, जैसे- धामी का युवा चेहरा होना, अपने कार्यकाल के दौरान साफ -सुथरी छवि के साथ सरकार की योजनओं को तेजी से धरातल पर उतारना और सबको साथ लेकर चलने की क्षमता आदि। अब…
उत्तराखंड चुनाव रिजल्ट: शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस में कड़ी टक्कर… जानिये हर अपडेट
उत्तराखंड में मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान आने लगे हैं। सुबह साढ़े आठ बजे तक करीब 33 सीटों के रुझान आए। इसमें 22 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि 15 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। उत्तराखंड में 33 सीटों के रुझान आए हैं। इसमें 22 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। जबकि 15 सीटों पर कांग्रेस ने बढ़त बनाई हुई है। प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं के लिए 107314 पोस्टल बैलेट प्राप्त हुए हैं। वहीं कुल 166325 पोस्टल बैलेट जारी किए गए हैं। इनमें सर्विस मतदाताओं के 42110, निर्वाचन ड्यूटी में तैनात…
उत्तराखंड: पहाड़ में सनसनी, स्कूल के लिए निकला था विपुल संदिग्ध परिस्थितियों में मिला लटका शव
राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले से दुखद खबर सामने आ रही है जहां एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के टिहरी गढ़वाल जिले के अलमस गांव निवासी विपुल पुंडीर वर्तमान में थत्यूड़ सूक्तियाणा बाजार अपनी मां निर्मला देवी के साथ रहता था। उसकी मां निर्मला यहां लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है। बताया गया है कि विपुल बीते सप्ताह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था परंतु उसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: नैनीताल बुकिंग पर आये पहाड़ के टैक्सी चालक…
साल 2016 में दूध की जली कांग्रेस इस बार छाछ भी फूंक-फूंककर पी रही है। मतगणना से ठीक पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उत्तराखंड में उपस्थिति के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लोकतंत्र के पहरूवों को सावधान किया है। उन्होंने कहा कि खरीद-फरोख्त में माहिर खिलाड़ी एक बार फिर उत्तराखंड पहुंच चुका है, हालांकि कांग्रेस पहले से सचेत है। राज्य में एक दिन बाद यानी कल 10 मार्च को विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने वाले हैं। उससे ठीक पहले भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय की उपस्थिति और भाजपा विधायक महेंद्र भट्ट के एक…
उत्तराखंड: नैनीताल बुकिंग पर आये पहाड़ के टैक्सी चालक की हत्या, जंगल से मिला खून से लथपथ शव
नैनीताल: बुकिंग पर नैनीताल आए टैक्सी मालिक की हत्या कर दी गई है। चकरपुर से बनबसा के बीच जंगल से युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ है। सुबह के समय लोगों ने जब जंगल के क्षेत्र में खून और शव को देखा तो उनके हाथ पांव फूल गए। ऐसे में सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। हत्या के कारणों को जानने के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। रास्ते की सीसीटीवी फुटेज भी देखी जा रही हैं। आगे पढ़ें: यह भी…
विधानसभा चुनाव के परिणाम से पहले कल देर शाम आए एग्जिट पोल के नतीजों ने भाजपा और कांग्रेस दोनों के चेहरे पर खुशी बिखेर दी है। हालांकि, किस दल के चेहरे की खुशी फीकी पड़ेगी और किसके चेहरे पर बरकरार रहेगी, यह 10 मार्च को मतगणना के बाद ही पता चल पायेगा। फिलहाल तो दोनों ही दल अपनी-अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। तीसरा विकल्प देने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी कह रही है कि अंतत: नतीजे चौंकाने वाले होंगे। अलग-अलग चैनलों व एजेंसियों ने उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस, दोनों को ही बहुमत मिलने का…
सितारगंज की ओर से किच्छा की ओर जा रहे सवारियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर विरेंदर नगर मोड़ पर पलट गई।बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। जानकारी मिली है कि बस में बैठी 1 दर्जन से अधिक सवारी घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा। कोई जनहानि होने की खबर है। आगे पढ़ें: यह भी पढ़ें: उत्तराखंड: मसूरी झील में मिला युवती का शव, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई पूरी वारदात मिली जानकारी के मुताबिक सितारगंज की ओर…